Trending:
होमताजा खबरबिहारजहानाबाद
एक चापाकल, 100 परिवार, पानी के लिए होती है मार, देखें जहानाबाद के गांव का हाल

एक चापाकल और 100 परिवार, पानी के लिए होती है मार, सरकार से हारे जहानाबाद के इस गांव के लोग

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

शिवनगर गांव की रीता देवी ने लोकल 18 से कहा, "हमारे गांव में 4-5 हैंड पंप है लेकिन, एक को छोड़कर सब सूखे हैं. इस कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है. सुबह से ही पानी लेने के लिए लाइन लगती है. कई बार तो नौबत यहां तक आ जाती है कि पानी के लिए मारपीट हो जाती है." इससे लोगों का आपसी तालमेल भी बिगड़ रहा है. कह सकते हैं कि सिस्टम की लापरवाही से लोगों का आपसी प्रेम-व्यवहार भी खराब हो रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

शशांक शेखर/जहानाबाद: अभी गर्मी का मौसम शुरू नहीं हुआ और जहानाबाद के वाणावर की तलहटी में बसे शिवनगर गांव के लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. इसकी मुख्य वजह यह है कि यहां एक ही चापाकल है. करीब 100 घर की बस्ती वाले शिवनगर में न नल का पानी उपलब्ध है और न वहां कुंआ की व्यवस्था है. इससे वहां के लोगों को जरूरत के लिए भी पानी नहीं मिल पाता है. आज आलम यह है कि मखदुमपुर प्रखंड क्षेत्र का यह गांव पानी की किल्लत से जूझ रहा है.

विज्ञापन

इस गांव में सुबह उठते ही पानी लेने के लिए लाइन लग जाती है. एक ही हैंड पंप है. कई बार जब चापाकल खराब हो जाता है तो यहां के लोगों को भारी परेशानी होती है. पानी के चक्कर में कई बार मार-पीट की नौबत आ जाती है. लोकल 18 की टीम जब ग्राउंड पर पहुंची तो गांव में पानी के लिए जूझते और अपना दर्द बताते हुए लोग दिखे. गांव में एक ही हैंड पंप चालू दिखा, जहां पर कुछ बच्चियां कपड़े साफ करती नजर आईं. कुछ महिलाएं पानी के लिए वहां पर मौजूद रहीं. इन महिलाओं का कहना है कि पानी की बहुत दिक्कत है. यहां पानी के लिए कभी-कभी तो झगड़ा तक हो जाता है. मुखिया और सरपंच से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका.

विज्ञापन

‘गांव में कुंआ और 4 हैंड पंप है, लेकिन एक पर निर्भरता’
शिवनगर गांव की रीता देवी ने लोकल 18 से कहा, “हमारे गांव में 4-5 हैंड पंप है लेकिन, एक को छोड़कर सब सूखे हैं. इस कारण बहुत दिक्कत का सामना करना पड़ता है. सुबह से ही पानी लेने के लिए लाइन लगती है. कई बार तो नौबत यहां तक आ जाती है कि पानी के लिए मारपीट हो जाती है.” इससे लोगों का आपसी तालमेल भी बिगड़ रहा है. कह सकते हैं कि सिस्टम की लापरवाही से लोगों का भाईचारा भी खराब हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस बारे में कई बार मुखिया और सरपंच को जानकारी दी गई लेकिन, उन लोगों ने अब तक कुछ नहीं किया और हम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

‘एक ही हैंड पंप पर निर्भर’
शिवनगर की रूबी देवी ने लोकल 18 से कहा, “हमारा गांव 100 घर की बस्ती वाला है. हालांकि, इस गांव की निर्भरता सिर्फ एक ही हैंड पंप पर है. सुबह उठते ही पानी के लिए मारा मारी की समस्या होने लगती है. कई बार हैंड पंप खराब हो जाता है तो हम ग्रामीणों को दूसरे गांव से सिर पर पानी उठाकर लाना पड़ता है. इस प्रकार हमारा काम पूरे दिन चलता है. सोचिए! अभी तो गर्मी भी नहीं आई है. गर्मी में बहुत ही बड़ी मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा. प्रशासन से गुजारिश है कि हमारी समस्याओं का समाधान किया जाए.”

विज्ञापन

About the Author

Rajneesh Singh
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट के लिए काम करने का अनुभव है. घटना से ज्यादा उसके पीछे की वजह जानने में हमेशा रुचि रहती है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल