Trending:
होमताजा खबरबिहारकटिहार
Video: मुंह से निकालता है 100 ब्लेड, पेशेवर जादूगर जैसा करतब दिखाता पुलिसवाला

Video: मुंह से निकालता है 100 धारदार ब्लेड, प्रोफेशनल जादूगर की तरह करतब दिखाता है पुलिसवाला, हैरान करने वाले मैजिक ट्रिक्स

Last Updated:

Bihar Viral News Video: कटिहार में एक पुलिसवाला जादूगर अपनी करतब दिखाकर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इनका मनोरंजक शो देखकर सभी चकित हैं और ये एक प्रोफेशनल जादूगर की तरह जादू दिखाते हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या जादू से अपराधी भी गिरफ्तार किए जा सकते हैं, इसके बारे में भी उन्होंने बताया. पुलिसवाला जादूगर के अनोखे करतबों का वीडियो देखें और रिपोर्ट भी पढ़ें.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

कटिहार. आंखों में पट्टी बांधकर मोटरसाइकिल की सवारी करते मोटरसाइकिल चालक को देखकर भले ही आप चौंक जाएं, मगर ये जादू का कमाल है. एक ब्लेड को एक गिलास पानी के साथ निगलकर सौ ब्लेड मुंह से सूता के सहारे निकलना यह भी कमाल जादूगरी की है. मोबाइल को लाइटर के तरीके से इस्तेमाल करते हुए उससे सिगरेट जलाने का हो या फिर किसी के दोनों हाथ को ऐसे बांध दिया जाता है, कि कोई उसे खोल ना पाए. एक से बढ़कर एक जादू के प्रदर्शन करने वाले यह बिहार पुलिस की एक जवान है.

अपने मैजिक ट्रिक्स का कमाल दिखाते हवलदार रामेश्वर.

विज्ञापन

मूल रूप से आरा के रहने वाले रामेश्वर कुमार हवलदार की ट्रेनिंग के लिए फिलहाल कटिहार बीएमपी 7 में आए हुए हैं. यहां पुलिस के इस जवान ने वरीय पदाधिकारी के आदेश के बाद एक से एक जादू पेश किया और अपने करतब दिखाए. पुलिस जवान रामेश्वर कुमार 17 साल से पुलिस की नौकरी में हैं और जादू की विद्या कोलकाता में सीखी है.

पुलिस जवान रामेश्वर कुमार का मकसद साथियों का मनोरंजन है. क्या जादू से अपराधी को गिरफ्तार क्या जा सकता है, इस सवाल पर हंस कर जवाब देते हुए कहते हैं, वैसे जादू विज्ञान तो नहीं है, इसलिए अपराधी को गिरफ्तार करने का तरीका अलग है. इसकी ट्रेनिंग भी बिल्कुल ही अलग है.

विज्ञापन

जादूगर रामेश्वर का कारनामों को देखकर बीएमपी कमांडेंट दिलनवाज अहमद भी बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि अन्य पुलिस जवानों से इस बारे में जानकारी मिली थी. अब रामेश्वर कुमार सबके सामने अपने जादू की कला को प्रदर्शन करते हुए ट्रेनिंग ले रहे हैं, सभी पुलिसकर्मी और बीएमपी 7 से जुड़े सभी बड़े अधिकारियों का खूब मनोरंजन किया.

About the Author

विजय झा
पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिटल मीडिया, राष्ट्रीय प्रसंग (पत्रिका), प्रभात खबर, सन्मार्ग के साथ दिल्ली, हैदराबाद, पटना और रांची सहित कई अन्य शहरों में योगदान. टीवी न्यूज प्रोग्रामिंग का विशेष अनुभव. मंत्रालयों से संबंधित पत्रकारीय कार्यों में भागीदारी.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल