Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरबिहारपटना
बिहार में ITI का प्रश्न पत्र हुआ वायरल, 12 जगह परीक्षा रद्द

बिहार में ITI का प्रश्न पत्र हुआ वायरल, 12 जगह परीक्षा रद्द

Last Updated:

बिहार के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई की परीक्षा पूरे देश में चल रही है. बिहार के 12 सेंटर्स से गड़बड़ी की जानकारी मिली है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

बिहार में परीक्षा से पहले ही आईटीआई का एक कथित प्रश्नपत्र वायरल हो रहा है. प्रश्न पत्र के वायरल होने के बाद सरकार ने यह परीक्षा रद्द कर दी है. बिहार के 12 स्थानों पर यह परीक्षा रद्द की गई है. श्रम संसाधन विभाग ने इस वायरल प्रश्न पत्र और उत्तर पर संज्ञान लेते हुए परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया.

सांकेतिक चित्र


विज्ञापन

विभाग ने बिहार के बारह स्थानों पर आईटीआई की परीक्षा रद्द कर दी है. राज्य के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि आईटीआई की परीक्षा पूरे देश में चल रही है. बिहार के 12 सेंटर्स से गड़बड़ी की जानकारी मिली जिसके बाद परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया. मंत्री ने बताया कि इंजीनियरिंग ड्राइंग की परीक्षा का पेपर वायरल हो रहा है. इसके अलावा सेमेस्टर दो की परीक्षा में बक्सर में आंसरशीट पकड़ा गया है.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- PHOTOS: 'मौत के बोरवेल' से निकली थी 3 साल की सना, अब अस्पताल के डॉक्टरों ने कुछ ऐसे दी विदाई


उन्होंने बताया कि कुछ लोग हैं जो परीक्षा की पवित्रता को भंग कर रहे हैं. पूरे भारत में ये परीक्षा हो रही है और हर हाल में आईटीआई की परीक्षा दुरूस्त की जायेगी. मंत्री ने कहा कि बक्सर से भी जानकारी मिली है कि परीक्षा के पहले ही प्रश्न के उत्तर बाजार में उपलब्ध थे. मंत्रालय उस परीक्षा पर भी जल्द ही निर्णय लेने जा रहा है.


श्रम मंत्री ने कहा कि उन्होंने भारत सरकार को भी इस संदर्भ में पत्र लिखा है कि वो भी अपने स्तर से जांच कराये कि कौन सा रैकेट ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा है. उन्होंने परीक्षा में हर हाल में पारदर्शिता बरतने की बात कही.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल