विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए नीतीश ने बनाया प्लान, JDU विधायकों के लिए जारी किया व्हिप
वहीं दूसरी ख़बर ये थी कि जेडीयू के टच में आरएलएसपी के जो दोनों विधायक थे वो बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने गए.
बिहार में शीतकालीन सत्र की शुरुआत हो चुकी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सत्र में विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए सभी विधायक को सदन में रहने का निर्देश भी दिया. इसके साथ ही शीतकालीन सत्र में जेडीयू विधायकों को व्हिप भी जारी किया गया है.
शीतकालीन सत्र को लेकर जेडीयू विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक मंत्री संतोष निराला के आवास पर बुलाई गई. इस बैठक में जेडीयू विधायकों के अलावा जेडीयू कोटे के मंत्री भी मौजूद थे. इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे नीतीश कुमार ने लगभग चालीस मिनट तक सम्बोधित किया. जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्देश के अलावा कई सुझाव भी दिए गए.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधायकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे जिलों में चलाए जा रहे सरकारी कार्य पर नज़र रखें. इसके अलावा शीतकालीन सत्र में विधेयक को पारित कराने और विपक्ष को करारा जवाब देने के लिए सभी विधायक को सदन में रहने का निर्देश भी दिया. इसके साथ ही शीतकालीन सत्र में जेडीयू विधायकों को व्हिप भी जारी किया गया है.
वहीं एक तरफ़ जेडीयू विधायक दल की बैठक चल रहीं थी. वहीं दूसरी ख़बर ये थी कि जेडीयू के टच में आरएलएसपी के जो दोनों विधायक थे वो बीजेपी विधायक दल की बैठक में शामिल होने गए. ऐसा माना जा रहा है कि आरएलएसपी के दोनों विधायकों का जेडीयू की जगह बीजेपी में शामिल होने की क़वायद है.
ये भी पढ़ें-
मधुबनी में नाबालिग से गैंगरेप, आरोपी युवकों पर मामला दर्ज एक गिरफ्तार
गुलदस्ता देकर वापस लौट रही थीं राबड़ी, नीतीश ने रोका फिर साथ में बिठाया
बिहार सरकार का फैसला, शराब के धंधे में लगे लोगों को वैकल्पिक रोजगार के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपए
VIDEO: सोनपुर के मेले में घोड़ा खरीदने को लेकर दो गुटों में मारपीट और फायरिंग
बीजेपी को राबड़ी का चैलेंज- हिम्मत है तो अयोध्या में राम मंदिर बनाकर दिखाएं
