Trending:
होमताजा खबरबिहारपटना
लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव रणभेरी बजने के बाद भी 'मैन इन वेटिंग' हैें बिहार के ये चार दिग्गज

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव रणभेरी बजने के बाद भी 'मैन इन वेटिंग' हैें बिहार के ये चार दिग्गज

Last Updated:

बिहार में जिन उम्मीदवारों की पार्टी को लेकर सस्पेंस बरकरार है उनमें अरूण कुमार, अनंत सिंह और पप्पू यादव शामिल हैं. इन तीन नेताओं में से दो बिहार के सीटिंग एमपी हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव की रणभेरी बजने के बाद बिहार में उम्मीदवारी का दौर अंतिम चरण में है. एनडीए और महागठबंधन के नेता जहां टिकट पाने वाले उम्मीदवारों के नाम को फाइनल करने में जुटे हैं वहीं कुछ लोगों को लेकर सस्पेंस अभी भी बरकरार है. इस कड़ी में बिहार के दो सीटिंग सांसद भी हैं जिनका चुनाव लड़ना तो तय है लेकिन ये तय नहीं हो सका है कि वो कहां से और किस पार्टी या खेमे से चुनाव लड़ेंगे.

अरुण कुमार, अनंत सिंह, पप्पू यादव, मुकेश सहनी


विज्ञापन

जहानाबाद सीट पर कुछ ऐसी ही स्थिति है. यहां के सीटिंग एमपी डाक्टर अरूण कुमार का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है लेकिन इस बात का फैसला अभी तक नहीं हो सका है कि कुमार महागठबंधन के खेमें से उम्मीदवार होंगे या नहीं. न्यूज 18 से बात करते हुए अरूण कुमार ने कहा कि मैं जहानाबाद सीट से ही चुनाव लडूंगा इसके साथ ही मेरी पार्टी बिहार की उजियारपुर और मुजफ्फरपुर सीट से अपने उम्मीदवार दे सकती है और इसका फैसला आने वाले दो-तीन दिनोें में हो जाएगा. कुमार ने कहा कि वो एनडीए को छोड़ चुके हैं लेकिन उनकी महागठबंधन से बात चल रही है और बहुत जल्द ही इस बात पर फैसला होगा.


विज्ञापन

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: हाजीपुर सीट से छोटे भाई को दिल्ली भेजने की तैयारी में रामविलास पासवान


मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह का उम्मीदवारी की तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो सकी है. अनंत ने राहुल गांधी की पटना में हुई रैली से पहले जिस तरह का दमखम दिखाया था उससे माना जा रहा था कि अनंत की कांग्रेस में एंट्री और मुंगेर सीट से उम्मीदवारी तय है लेकिन बात नहीं बनी और अनंत अभी तक मैन इन वेटिंग में गिने जा रहे हैं. अनंत से सीट मिलने से पहले ही मुंगेर से न केवल अपनी दावेदारी ठोकी थी बल्कि जीत का भी दंभ भरा था. मुंगेर सीट को लेकर अभी तक न तो एनडीए और न ही महागठबंधन ने अपने उम्मीदवार दिए हैं ऐसे में अनंत की उम्मीदवारी अभी तक ठंडे बस्ते में है.


ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: पटना में नहीं बनी बात, अब दिल्ली में होगा महागठबंधन के सीटों का बंटवारा


मधेपुरा के सांसद और जन अधिकार पार्टी के संरक्षक पप्पू यादव का. पप्पू बिहार की मधेपुरा सीट से सांसद हैं लेकिन इस बार का चुनाव वो कहां से लड़ेंगे वो अभी तक तय नहीं हो सका है इसके साथ ही ये बात भी अभी तक क्लियर होनी है कि वो किसके खेमे से ये चुनाव लड़ेंगे. ये कयास लगाए जा रहे हैं कि पप्पू कांग्रेस की टिकट पर महागठबंधन के बैनर तले मधेपुरा से उम्मीदवार होेंगे लेकिन आज जो खबर निकल कर आई उसके मुताबिक पप्पू एक साथ दो सीटों यानी मधेपुरा और पूर्णिया से उम्मीदवारी के मूड में हैं. पप्पू की महागठबंधन में एंट्री को लेकर राजद-कांग्रेस आमने सामने हैं क्योंकि पप्पू किसी जमाने में राजद में ही हुआ करते थे और पार्टी छोड़ने के बाद वो लगातार राजद के खिलाफ आग उगलते रहे हैं ऐसे में कांग्रेस में जाने के बाद भी राजद उनको समर्थन करने के मूड में फिलहाल नहीं है.


ये भी पढ़ें- सीट शेयरिंग को लेकर अब दिल्ली में होगा फैसला, राहुल गांधी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को बुलाया


मुकेश सहनी की उम्मीदवार को लेकर भी बिहार में कन्फ्यूजन की स्थिति कायम है. वीआईपी पार्टी यानी विकासशील इंसान पार्टी के बैनर तले महागठबंधन का हिस्सा बने मुकेश सहनी दरभंगा सीट से अपनी दावेदारी कर रहे हैं. इस सीट से अभी बीजेपी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले कीर्ति आजाद सांसद हैं और उनका इस सीट से दोबारा लड़ना तय माना जा रहा है. दूसरी ओर मुकेश भी इस सीट से अपनी दावेदारी लगातार जारी रखे हैं ऐसे में दरभंगा सीट को लेकर भी सस्पेंस जारी है, हालांकि यह तय माना जा रहा है कि मुकेश सहनी की पार्टी को बिहार में महागठबंधन के खाते से एक सीट मिलेगी.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल