Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरबिहारसीवान
Maharajganj Seat Live Update: कांग्रेस के विजय शंकर दूबे जीते, JDU हारी

Maharajganj Seat Live Update: कांग्रेस के विजय शंकर दूबे जीते, JDU के हेम नारायण शाह को 1976 वोट से हराया

Last Updated:

Maharajganj Election Result 2020: जदयू के दबदबे वाली सीवान जिले की महाराजगंज (Maharajganj) विधानसभा सीट से कांग्रेस के विजय शंकर दूबे जीत गए हैं. उन्होंने JDU के हेम नारायण शाह को 1976 वोट से हराया.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

सीवान. बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Result 2020) के लिए वोटों की गिनती जारी है. वहीं, बिहार के सीवान जिले के महाराजगंज में कांग्रेस के विजय शंकर दूबे जीत गए हैं. उन्होंने JDU के हेम नारायण शाह को 1976 वोट से हराया.जिले में जदयू के कब्जे वाली महाराजगंज (Maharajganj)  विधानसभा सीट पर इस बार सबकी नजरें टिकी है. गत 15 साल से यह यह सीट जदयू (JDU) के कब्जे में है. गत बार 20 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे रहने वाली बीजेपी (BJP) इस बार इस सीट पर काबिज होने के लिये आतुर है. वर्तमान में जदयू के हेम नारायण शाह यहां से विधायक हैं. इससे पहले भी वर्ष 2010 और 2005 में भी यहां जदयू ने कब्जा जमाया था. पिछले तीन विधानसभा चुनावों में यहां जदयू ने दो बार राजद और एक बार बीजेपी को पटखनी दी है. इस बार फिर यहां जदयू की कब्जा बरकरार रखने और बीजेपी और राजद (RJD) इस सीट को छीनने की जुगत भिड़ा रही है.

कांग्रेस के विजय शंकर दूबे जीते.


विज्ञापन

Bihar Assembly Election: मोदी या नीतीश? चेहरे पर NDA में ये कैसा कन्फ्यूजन


विज्ञापन

दबदबे के बावजूद जदयू का जीत अंतर कम हुआ

महाराजगंज विधानसभा सीट पर भले ही जदयू काबिज है, लेकिन वर्ष 2010 के मुकाबले 2015 में यहां बीजेपी मजबूती से उभरी है. महाराजंग सीट पर जदयू ने वर्ष 2010 में राजद को 20 हजार मतों स मात दी थी. जदयू ने यहां राजद के मुकाबले 18.1 फीसदी ज्यादा मत प्राप्त किये थे. लेकिन वर्ष 2015 के चुनाव में यहां जदयू ने भले ही अपनी पकड़ और मजबूत की हो, लेकिन उसी मजबूती के साथ बीजेपी ने भी उसका पीछा किया. लिहाजा वर्ष 2010 के मुकाबले डेढ़ गुना वोट लेकर भी जदयू वैसी परफोर्मेंस नहीं दिखा पाई।. गत चुनाव में 86459 वोट लेकर भी जदयू की जीत का मत प्रतिशत घट गया. इस चुनाव में वह अपने प्रतिद्वंदी से केवल 13.64 फीसदी मत ही ज्यादा ले पाई. लिहाजा इस बार उसे ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है.


जाले विधानसभा सीट: बीजेपी के पास जीत की हैट्रिक लगाने का मौका, लेकिन सता रहा है ये 'डर'


2000 से इस सीट पर ये दल रहे काबिज

2000 - उमाशंकर सिंह (एसएपी) ने कांग्रेस के दामोदर सिंह को 35956 मतों से हराया. जीत का अंतर 31.24 फीसदी रहा.

2005 - दामोदर सिंह (जदयू) ने राजद के उमाशंकर सिंह को 12966 मतों से हराया. जीत का अंतर 14.97 फीसदी रहा.

2010 - दामोदर सिंह (जदयू) ने राजद के मानिक चंद राय को 2000 मतों से हराया. जीत का अंतर 18.01 फीसदी रहा.

2015 - हरिनारायण शाह (जदयू )  ने बीजेपी के कुमार देव रंजन सिंह को 20292 मतों से हराया. जीत का अंतर 13. 64 फीसदी रहा.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बिहार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'हमाम में सब नंगे हैं',विधानपरिषद में नीरज कुमार vs सुनील सिंह, हुए कई खुलासे!

देश की सुरक्षा से 'नो-कॉम्प्रोमाइज', बिहार में घुसपैठ पर प्रहार का एक्शन प्लान

शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ा फैसला! नई नियमावली से बदलेगा पूरा सिस्टम

दरभंगा में एम्स को एक और तोहफा, एकमी-शोभन फोरलेन का निर्माण कार्य हुआ शुरू

अमित शाह की 'सीमांचल डायरी' के सियासी संकेत, क्या लिखी गई बंगाल फतह की कहानी?

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल