Trending:
होमताजा खबरमनी
ऑटो इंश्‍योरेंस होगा 20% तक महंगा! नए-पुराने वाहन मालिकों पर पड़ेगा सीधा असर

ऑटो इंश्‍योरेंस कराना होगा 20 फीसदी तक महंगा! नए-पुराने करोड़ों वाहन मालिकों पर पड़ेगा सीधा असर

Last Updated:

देश की 25 बीमा कंपनियों ने IRDAI को प्रपोजल देकर वाहनों के थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम को बढ़ाने की मांग की है. अगर कंपनियों की मांग मानी गई तो इसका सीधा असर देश के करोड़ों वाहन मालिकों और नए वाहन खरीदने वाले लोगों पर पड़ेगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्‍ली. पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों (Petrol Diesel Price) की पहले से ही मार झेल रहे देश के करोड़ों वाहन मालिकों को महंगाई की एक और डोज़ मिल सकती है. बीमा कंपनियों ने इस साल इंश्‍योरेंस प्रीमियम बढ़ाने (insurance premium hike) की पूरी तैयारी कर ली है. कंपनियों का इरादा थर्ड पार्टी मोटर इंश्‍योरेंस (Third party motor insurance) को 15 से 20 फीसदी तक बढ़ाने का है.

कंपनियों ने IRDAI को प्रपोजल देकर वाहनों के थर्ड पार्टी बीमा प्रीमियम को बढ़ाने की मांग की है.

बीमा विनियामक व विकास प्राधिकरण (Insurance and Regulatory Development Authority of India) को बीमा कंपनियों की ओर से भेजे गए प्रपोजल में कोरोना के कारण कंपनियों को हो रहे नुक़सान को देखते हुए थर्ड पार्टी इंश्‍योरेंस (third party insurance) में 15 से 20 फीसदी बढ़ोतरी करने की मंजूरी देने की मांग की गई है. अगर कंपनियों की मांग मंजूर हुई तो इसका सीधा असर देश के करोड़ों वाहन मालिकों पर पड़ेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : LIC IPO: अब आई ये बड़ी अपडेट, इस डेट को इश्‍यू हो सकते हैं पब्लिक शेयर

IRDAI को दिया प्रपोजल
Zeebiz की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में करीब 25 जनरल इंश्‍योरेंस कंपनियां हैं. कंपनियों को उम्‍मीद है कि उनके प्रपोजल को इरडा हरी झंडा दे देगा. कंपनियों का मानना है कि कोरोना के कारण उनको बहुत नुकसान हो रहा है. इसी को देखते हुए थर्ड पार्टी इंश्‍योरेंस का मौजूदा प्रीमियम ठीक नहीं है और उन्‍हें घाटा हो रहा है. कुछ कंपनियां की स्थिति ऐसी हो गई है कि उनकी करदान क्षमता (solvency) उनकी प्रिस्‍क्राइब्‍ड लिमिट से भी नीचे चली गई है. थर्ड पार्टी इंश्‍योरेंस क्‍लेम में भी बढ़ोतरी हुई है. इससे भी कंपनियों पर दबाव बढ़ा है.

विज्ञापन

PM Kisan: यह सेवा हुई बंद, करोड़ों लोगों पर पड़ेगा असर, चेक करें डिटेल

जरूरी है थर्ड पार्टी इंश्‍योरेंस
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के 2018 के एक निर्णय के बाद नए दोपहिया वाहनों को खरीदते वक्‍त ही 5 साल का थर्ड पार्टी इंश्‍योरेंस और चारपहिया वाहनों के लिए 3 साल का थर्ड पार्टी बीमा लेना अनिवार्य है. मोटर व्हीकल एक्‍ट (Motor Vehicle Act) के अनुसार जो भी वाहन सड़क पर चलता है, उसका थर्ड पार्टी इंश्‍योरेंस होना आवश्‍यक है. इंश्‍योरेंस प्रीमियम इरडा (IRDAI.) निर्धारित करता है. प्रीमियम में हर साल बदलाव होता है. पिछले दो साल से कोरोना के कारण इसमें कोई चेंज नहीं हुआ है.

विज्ञापन

About the Author

मलखान सिंह
मलखान सिंह पिछले 16 वर्षों से न्यूज़ की दुनिया में सक्रिय हैं. प्रिंट मीडिया से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई नामी संस्थानों का नाम इनके प्रोफाइल में जुड़ा है. पिछले एक वर्ष से News18Hindi में असोसिएट एटिडर के तौर पर कार्यरत हैं और बिज़नेस न्यूज़ टीम का हिस्सा हैं. बिज़नेस में खासकर शेयर बाजार की ख़बरों पर अच्छी पकड़ है. भारतीय शेयर बाजार के अतिरिक्त क्रिप्टोकरेंसी मार्केट पर भी नज़र रखते हैं. पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी जटिलताओं को आसान करने समझाना अच्छा लगता है. शुरुआत समाचार-पत्र पंजाब केसरी से की और फिर वाया दैनिक भास्कर, दैनिक हिन्दुस्तान होते हुए भारत के पहले हिन्दी इंटीग्रेटेड सर्च इंजन 'रफ्तार' पहुंचे. अगला पड़ाव आजतक था, जहां बतौर चीफ सब एडिटर सेवाएं दीं. जमाना कंप्यूटर से मोबाइल पर शिफ्ट हो रहा था और इंटरनेट स्पीड पकड़ रहा था तो मलखान ने मोबाइल इंडस्ट्री में समाचार देने वाली ऐप्स का रुख किया. इस दौरान BSB, यूसी ब्राउज़र और फिर Helo के साथ लगभग 7 साल तक रहे. अर्थशास्त्र और राजनीतिक विज्ञान में ग्रेजुएट होने के बाद जनसंचार (मास कम्युनिकेशन्स) में मास्टर्स डिग्री ली. यही वजह है कि ये दोनों विषय उनके पसंदीदा हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट देखने के अलावा शतरंज खेलने में रुचि है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल