Trending:
होमताजा खबरमनीLatest Money
गोवा वाले बीच पर भूल जाओ शादी का प्लान, समंदर किनारे महंगे पड़ेंगे सात फेरे

गोवा वाले बीच पर भूल जाओ शादी का प्लान, समंदर किनारे बहुत महंगे पड़ेंगे सात फेरे, इतना बढ़ एक दिन का किराया

Last Updated:

देश में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ता जा रहा है, खासकर गोवा में लोग समंदर के किनारे सात फेरे लेना पसंद कर रहे हैं. लेकिन, अब इस शौक को पूरा करने के लिए उन्हें ज्यादा जेब ढीली करनी होगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन
हाइलाइट्स

Destination Wedding in Goa: देश में डेस्टिनेशन वेडिंग का कल्चर पिछले कुछ सालों में तेजी से बढ़ा है. कुछ लोग शादी करने के लिए विदेश का रुख करते हैं तो कुछ परिवार देश के बड़े शहरों में वेडिंग सेलिब्रेट करते हैं. भारत में उदयपुर, जयपुर और गोवा डेस्टिनेशन वेडिंग के हॉटस्पॉट हैं. अगर आप गोवा में शादी का सेलिब्रेशन करने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. क्योंकि, गोवा में समंदर के किनारे शादी का खर्च बढ़ गया है. दरअसल गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बीचेस पर वेडिंग सेलिब्रेट करने की फीस में बढ़ोतरी कर दी है. राज्य में डेस्टिनेशन वेडिंग के बढ़ते ट्रेंड के बाद यह फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- घी से महंगा है या सस्ता तिरुपति के लड्डू प्रसाद में मिला फिश ऑयल? कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

गोवा वाले बीच पर कितना बढ़ा शादी का खर्च

गोवा कोस्टल जोन मैनेजमेंट अथॉरिटी ने समंदर के किनारे शादी के आयोजन को लेकर एक दिन का किराया 1 लाख रुपये कर दिया है. पहले 5 दिन का किराया एक लाख रुपये था, लेकिन अब इसमें बड़ा बदलाव कर दिया गया है. अगर आयोजन की अवधि एक दिन से बढ़ती है तो प्रतिदिन 10,000 रुपये अतिरिक्त देकर 1,10,000 रुपये का भुगतान करना होगा.

विज्ञापन

इसके अलावा, नई फीस में समंदर किनारे बीच पर किसी तरह के निर्माण पर शुल्क अलग होगा. जीसीजेडएमए, अस्थायी लकड़ी के घाट के निर्माण की अनुमति के लिए 1.25 लाख रुपये का शुल्क लगेगा, जबकि कंक्रीट के स्थायी घाट के लिए 2.5 लाख रुपये का शुल्क लगेगा. स्थायी हॉल के लिए शुल्क 5 लाख रुपये होगा.

इन समारोह को मिलेगी किराये में छूट

गोवा में बीचेस पर शादी समेत सभी प्राइवेट इवेंट पर यह बढ़ा हुआ किराया लागू होगा. हालांकि, सरकारी निगम, चैरिटेबल ट्रस्ट, स्कूल और स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन को किराये में 75 फीसदी की छूट मिलेगी.

विज्ञापन

गोवा में शादी का चलन बढ़ा

विज्ञापन

आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर और जनवरी में गोवा के समुद्र तट पर पार्टियों और शादियों के लिए आवेदनों की संख्या तेजी से बढ़ी है. ज्यादातर लोग साउथ गोवा में शांत समुद्र तटों को पसंद करते हैं, जिनमें उटोर्डा, वेल्साओ, कैवेलोसिम, मोबोर, बेनौलीम, वर्का, बोगमालो और राजबागा शामिल हैं. नॉर्थ गोवा में, शादी की अनुमति के लिए लोकप्रिय स्थानों में अश्वेम, मीरामार और वैनगुइनिम शामिल हैं. शादियों की बढ़ती संख्या के कारण कोस्टल अथॉरिटी पर सुरक्षा से जुड़ा वर्कलोड बढ़ा है.

About the Author

Chandrashekhar Gupta
चंद्रशेखर गुप्ता को टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 9 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने जी न्यूज में काम किया है. वर्तमान में वह hindi.news18.com के होम पेज पर काम कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, बिजनेस, और करंट अफेयर्स में विशेषज्ञता हासिल है. इसके अलावा वह क्राइम, अध्यात्म से संबंधित विषयों में भी विशेष रुचि लेते हैं. उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय (रायपुर) से एमएमसी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल