Trending:
होमताजा खबरमनीLatest Money
इंडसइंड बैंक के घर में ही चोर? 172 करोड़ का घोटाला आया सामने

इंडसइंड बैंक के घर में ही चोर? 172 करोड़ का घोटाला आया सामने, किसी अंदर वाले ने ही किया फ्रॉड

Written by:
Last Updated:

इंडसइंड बैंक में 172.58 करोड़ की धोखाधड़ी से तिमाही में ₹2,329 करोड़ का घाटा हुआ. CEO और डिप्टी CEO ने इस्तीफा दिया. PwC रिपोर्ट में 1,979 करोड़ का नकारात्मक असर.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. देश के पांचवें सबसे बड़े निजी बैंक इंडसइंड बैंक में आंतरिक धोखाधड़ी (internal fraud) का बड़ा मामला सामने आया है. बैंक की माइक्रोफाइनेंस यूनिट में 172.58 करोड़ रुपये की रकम को गलत तरीके से तीन तिमाहियों तक ‘फीस इनकम’ के तौर पर रिकॉर्ड किया गया. बैंक की आंतरिक ऑडिट टीम (IAD) और बाहरी एजेंसी PwC की जांच में यह गंभीर गड़बड़ी उजागर हुई है.

हिंदुजा ग्रुप इस बैंक का प्रमोटर है.

बैंक ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि फाइनेंशियल ईयर 2024-25 की पहली तीन तिमाहियों (मार्च, जून और सितंबर 2024) में ये गड़बड़ियां दर्ज की गईं और चौथी तिमाही में इन्हें सुधारा गया. इस वजह से इंडसइंड बैंक को पिछले 18 सालों में पहली बार तिमाही घाटा हुआ है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 7 फीसदी से ज्यादा रहेगी भारत की विकास दर, ब्रिटेन के एक बैंक की रिपोर्ट में दावा

CEO और डिप्टी CEO पहले ही जा चुके हैं

बैंक ने मार्च में अपने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में भी अकाउंटिंग लैप्स की जानकारी दी थी, जिससे दिसंबर 2024 तक बैंक की नेटवर्थ पर 2.35% का असर पड़ा. इस खुलासे के बाद 29 अप्रैल को CEO सुमंत कथपालिया और डिप्टी CEO अरुण खुराना ने इस्तीफा दे दिया था. तब से बैंक का संचालन एक अंतरिम एग्जीक्यूटिव कमेटी देख रही है.

विज्ञापन

PwC की रिपोर्ट में 1,979 करोड़ रुपये के प्रभाव का अनुमान

बैंक द्वारा नियुक्त की गई प्रोफेशनल सर्विस फर्म PwC ने अपनी रिपोर्ट में जून 2024 तक बैंक की बैलेंस शीट पर कुल 1,979 करोड़ रुपये के नकारात्मक असर का अनुमान जताया है. रिपोर्ट में बताया गया कि कई स्तरों पर लापरवाही हुई और कुछ कर्मचारियों की ओर से जानबूझकर धोखाधड़ी की गई.

IAD को और भी गड़बड़ियां मिलीं

इंडसइंड बैंक की आंतरिक ऑडिट टीम ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि “अन्य परिसंपत्तियों” (other assets) में 595 करोड़ रुपये की ‘असत्यापित बैलेंस’ (unsubstantiated balances) दर्ज थीं. इसके अलावा, माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो की जांच में सामने आया कि 674 करोड़ रुपये को तीन तिमाहियों में गलत तरीके से ब्याज के रूप में रिकॉर्ड किया गया. अब इंडसइंड बैंक पर विश्वास बहाली और बैलेंस शीट की सफाई का दबाव है. निवेशकों की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि नया CEO कौन होगा और बैंक में सुधार की प्रक्रिया कितनी तेज़ी से आगे बढ़ेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- खत्म नहीं हो रही इंडसइंड बैंक की मुसीबतें, पहले घोटाला और अब सबसे खराब तिमाही नतीजे, हुआ जबरदस्त घाटा

तिमाही में अब तक का सबसे बड़ा घाटा

संकट से घिरे IndusInd Bank को तिमाही नतीजों में अब तक सबसे तगड़ा झटका लगा है. बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में बैंक को ₹2,329 करोड़ का घाटा हुआ है. बैंक को सबसे बड़ी चोट माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो से लगी है, जहां ₹1,800 करोड़ के लोन को पहले सही बताया गया था, लेकिन अब इसे NPA घोषित किया गया. . तिमाही के दौरान कुल स्लिपेज ₹5,014 करोड़ तक पहुंच गया, जबकि पिछली तिमाही में ये आंकड़ा काफी कम था. साथ ही बैंक को ₹1,816 करोड़ की वसूली नहीं हो सकी, जो पिछली तिमाही के ₹984 करोड़ से लगभग दोगुनी है.

विज्ञापन

About the Author

Jai Thakur
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा देश व दुनिया की अर्थव्यव्स्था संबंधी जटिल खबरों को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचना पसंद है. पॉलिटिक्स व नेशनल खबरों का भी अनुभव है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल