Trending:
होमताजा खबरमनीLatest Money
New Airport in UP : यूपी में बनेगा एक और एयरपोर्ट, हो गया जमीन का इंतजाम

New Airport in UP : यूपी में बनेगा एक और एयरपोर्ट, इस जिले में हो गया जमीन का इंतजाम, कब तक भरेंगे उड़ान

Last Updated:

UP New Airport : यूपी सरकार ने एक और एयरपोर्ट विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है. इसका निर्माण एनसीआर के पास स्थित जिले में किया जाएगा. इस एयरपोर्ट से 72 सीटर विमानों को उड़ाने की तैयारी है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्‍ली. यूपी में इन्‍फ्रा परियोजनाओं को मानो पंख लग चुके हैं. यूपी सरकार एक के बाद हवाईअड्डे और एक्‍सप्रेसवे के निर्माण में जुटी है. गौतमबुद्ध नगर के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें अभी शुरू भी नहीं हुई हैं कि एक और एयरपोर्ट के निर्माण का रास्‍ता साफ हो गया है. यूपी सरकार जल्‍द ही एनसीआर के नजदीक स्थित औद्योगिक जिले में हवाईअड्डे का निर्माण शुरू कर देगी. इसके लिए ज्‍यादातर जमीनों का इंतजाम हो चुका है, जबकि कुछ जमीनों के अधिग्रहण के लिए किसानों से बातचीत चल रही है.

यूपी सरकार मेरठ में नया एयरपोर्ट बनाने जा रही है.

विज्ञापन

यूपी सरकार ने बताया है कि मेरठ जिले में नया एयरपोर्ट बनाया जाएगा. इसे पहले मेरठ विकास प्राधिकरण ने हवाईअड्डा बनाए जाने का ऐलान किया था. यूपी सरकार ने कहा है कि मेरठ में 72 सीटर विमान उड़ाने के लिए हवाई पट्टी बनाने और एयरपोर्ट विकसित करने के लिए जमीन का इंतजाम कर लिया गया है. यहां हवाई पट्टी की जमीन सिविल एविएशन के नाम दर्ज करा ली गई है, अब जल्‍द ही एयरपोर्ट विकसित करने का काम शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

कितनी जमीन पर बनेगा एयरपोर्ट
मेरठ विकास प्राधिकरण की मानें तो अभी करीब 46 एकड़ जमीन को नागरिक उड्डयन के नाम दर्ज करा लिया गया है. प्राधिकरण ने जमीन के बकाए का भी भुगतान कर दिया है. भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (एएआई) ने मेरठ विकास प्राधिकरण को हवाई पट्टी के अतिरिक्‍त अन्य सुविधाएं विकसित करने और एयरपोर्ट की बिल्डिंग बनाने के लिए 96 एकड़ जमीन का और इंतजाम करने के लिए कहा है.

विज्ञापन

एयरपोर्ट बनाने में क्‍या-क्‍या बाधाएं
एएआई ने कहा है कि रनवे के अलावा अन्‍य सुविधाओं के लिए भी 96 एकड़ जमीन चाहिए. इस पर मेरठ प्रशासन ने बताया कि उनके पास 75 एकड़ जमीन पहले से ही है. बाकी बची 21 एकड़ जमीन के किसानों के साथ बातचीत जारी है और यह मामला अदालत में विचाराधीन है. एएआई ने मेरठ प्रशासन से बिजली के तार और खंभे सहित अन्‍य बाधाओं को भी तत्‍काल हटाने की बात कही है.

एयरपोर्ट के दूसरे और तीसरे चरण की भी चर्चा
एएआई ने मेरठ प्रशासन से कहा है कि अभी सिर्फ पहले चरण को ही अनुमति दी गई है, लेकिन दूसरे चरण के लिए 300 एकड़ जमीन और तीसरे चरण के लिए 200 एकड़ जमीन का इंतजाम और करना होगा. फिलहाल 20 साल से अटके काम को पूरा कर लिया गया है और हवाई पट्टी बनाने के लिए जमीन को सिविल एविएशन के नाम दर्ज करा लिया गया है. प्राधिकरण ने यह जमीन किसानों से अधिग्रहण करके हासिल की थी, लेकिन शासन से पूरा पैसा नहीं मिलने की वजह से इसे नागरिक उड्डयन के नाम दर्ज नहीं कराया जा सका था.

विज्ञापन

किसानों के पास कितनी जमीन
मेरठ प्रशासन की मानें तो एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए करीब 206 हेक्‍टेअर जमीन की जरूरत होगी. इसमें से 129 हेक्‍टेअर जमीन किसानों के नाम दर्ज है. फिलहाल किसानों के साथ बातचीत जारी है और उनसे सहमति पत्र लिया जा रहा है. शेष जमीन का हिस्‍सा मेरठ विकास प्राधिकरण, नगर निगम, वन विभाग, कोपरेटिव डेयरी के पास है. इन जमीनों को संबंधित विभागों से अधिग्रहण करके एयरपोर्ट के विस्‍तार की रूपरेखा तैयार कराई जाएगी.

About the Author

Pramod Kumar Tiwari
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारिता में डिप्लोमा लेने के बाद 2008 से ही मीडिया में सक्रिय हैं. दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, दैनिक हिन्दुस्तान, अमर उजाला के बाद अब न्यूज़18 हिन्दी के बिजनेस डेस्क पर काम कर रहे हैं. न्यूज़18 में प्रमोद कुमार तिवारी डिप्टी न्यूज़ एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल