रोज 14 रुपए खर्च कर पाएं 15 लाख का जीवन बीमा, LIC का खास प्लान
आपकी टैक्सेबल सैलरी से हर साल जीवन बीमा के 1,50,000 रुपए तक के प्रीमियम भुगतान पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट दी जाती है.
आजकल सभी लोग अपना भविष्य सुरक्षित करने के लिए इंश्योरेंस प्लान लेते हैं. ताकि अगर उन्हें कुछ हो जाएं तो उनका परिवार हमेशा सुरक्षित रहे और उनके नहीं होने के बाद भी उनके परिवार को पैसों की किल्लत नहीं हो. ऐसे समय में आपका साथ देगा LIC, एलआईसी का अनमोल जीवन 2 टर्म इंश्योरेंस प्लान आपको ऐसी अवस्था में आपकी मदद करेगा.
LIC की इस योजना के अंतर्गत अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु पॉलिसी अवधि के दौरान हो जाती है, तो नॉमिनी को पूरी बीमा रकम का भुगतान कर दिया जाएगा. हालांकि यह टर्म प्लान है, जिसके चलते किसी तरह का मैच्योरिटी लाभ नहीं मिलता है.
बस 100 रुपये में यहां खोलें खाता, बैंक से ज्यादा मिलेगा ब्याज
क्या होगा प्रीमियम
अगर आपकी उम्र 30 साल है और पॉलिसी टर्म 20 साल है तो आपका सम ऐश्योर्ड 15 लाख का होगा.
प्रीमियम
सालाना: 5,345 रुपए
छमाही: 2,727 रुपए
रोज का खर्च: 14 रुपए
ये भी पढ़ें: LIC की ये पॉलिसी हो चुकी हैं बंद, अगर आपके पास है तो जानिए अब क्या करें?
आपको मिलने वाले लाभ
मृत्यु लाभ: पॉलिसी अवधि के दौरान पाॅलिसी धारक की मृत्यु होने पर उसके नॉमिनी को पूरी बीमित रकम का भुगतान किया जाएगा.
मैच्योरिटी (परिपक्वता) लाभ: इस योजना के अंतर्गत कोई मैच्योरिटी लाभ नहीं मिलता.
आयकर लाभ: आपकी टैक्सेबल सैलरी से हर साल जीवन बीमा के 1,50,000 रुपए तक के प्रीमियम भुगतान पर आयकर की धारा 80C के तहत छूट दी जाती है. वहीं, नॉमिनी को मिली राशि पर भी आयकर की धारा 10 (10D) के तहत करमुक्त होती है.
ये भी पढ़ें: SBI अपने ग्राहकों को देता है गारेंटेड पेंशन, आज ही शुरू करें ये स्कीम
ध्यान रखें ये बातें
>> आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं: इस योजना के तहत अगर आप प्रीमियम का भुगतान रोक देते हैं तो आपको बकाया प्रीमियम भरने के लिए 30 दिन का अतिरिक्त समय दिया जाता है. अगर आपने इसके बाद भी प्रीमियम का भुगतान नहीं किया तो आपकी पॉलिसी और उस पर मिलने वाले सभी लाभ बंद हो जाते हैं.
>> आपको पॉलिसी रिवाइव करनी होती है: आप अपनी रुकी हुई पॉलिसी को रिवाइव कर सकते हैं. इसके लिए आपको अंतिम भरे हुए प्रीमियम से 2 साल के अंदर बकाया प्रीमियम का भुगतान करना होगा.
>> सरेंडर करना चाहते हैं: इस योजना के तहत आप अपनी पॉलिसी सरेंडर नहीं कर सकते. ऐसे में आपको कोई सरेंडर राशि नहीं मिलेगी.
ये भी पढ़ें:
LIC की इस पॉलिसी में सिर्फ 103 रुपये रोजाना बचाकर मिल जाएंगे 13 लाख
पोस्ट ऑफिस स्कीम: 150 रुपये सेविंग कर कमा सकते हैं 25 लाख रुपये
