Trending:
होमताजा खबरमनीपैसा बनाओ
गर्मियों में खूब होती है बोतलबंद पानी की बिक्री, प्लांट लगाकर करें बंपर कमाई

Business Idea: गर्मियों में खूब होती है बोतलबंद पानी की बिक्री, प्लांट लगाकर करें बंपर कमाई

Written by:
Edited by:
Last Updated:

गर्मी के मौसम में मार्केट में पानी की बोतल की डिमांड बहुत ज्यादा होती है. इस समय आप कोई बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो वाटर प्लांट लगाकर इसका बिजनेस शुरू कर सकते हैं. इस बिजनेस के जरिए आपको अच्छी खासी कमाई हो सकती है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. इन दिनों अगर आप किसी नए बिजनेस की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए एक शानदार बिजनेस आईडिया लेकर आए हैं. गर्मियों में पानी की बोतलों की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है. ऐसे में आप वाटर प्लांट लगाकर इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं. वहीं इस बिजनेस में आपको ज्यादा निवेश की भी जरूरत नहीं पड़ती है. साथ ही इसमें कमाई भी बहुत जल्दी शुरू हो जाती है और मार्जिन भी अच्छा मिलता है.

इन दिनों आप बोतलबंद पानी का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. फोटो न्यूज18

विज्ञापन

मार्केट में आपने कई तरह के ब्रांड की पानी की बोतलें देखी होंगी. ये 1 लीटर और 2 लीटर की बोतलें और 5 लीटर, 10 लीटर और 20 लीटर के जार आप भी बना सकते हैं. आप भी इसी तरह अपनी ब्रांड बना सकते हैं. आज हम यहां आपको बता रहे हैं कि आप बोतलबंद पानी का बिजनेस कैसे शुरू कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें – घर की छत से कमाई के 4 बेस्ट तरीके, मामूली खर्च से शुरू कर सकते हैं अपना बिजनेस

विज्ञापन

कैसे करें शुरुआत?
बोतलबंद पानी का बिजनेस शुरू करने के लिए आपको अपने शहर में इसकी मार्केट को समझना होगा. इसके बाद इसके लिए जरूरी मशीनरी और बाकी सामान खरीदना होगा जिसमें स्टोरेज टैंक आदि की जरूरत होगी. मशीनरी में आपको पानी को फिल्टर करने के लिए आरओ मशीन लेनी होगी. यह मशीन कई तरह की आती है. आप अपने बजट के अनुसार मशीन खरीद सकते हैं. इसके अलावा आपको बोतलें पैक करने के लिए भी एक मशीन लेनी होगी.

लेना होगा लाइसेंस
इस बिजनेस के लिए आपको लैब से फ़ीड वाटर टेस्‍ट रिपोर्ट, भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से ISI सर्टिफिकेशन और स्थानीय प्रदूषण बोर्ड कार्यालय से प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र लेने की जरूरत होगी. इसके अलावा वाटर प्लांट लगाने के लिए आपको स्थानीय प्रशासन से विक्रेता लाइसेंस लेना होगा. वहीं अपने राज्य के स्वास्थ्य विभाग से व्यवसाय परमिट भी प्राप्त करना होगा. इसके बाद आपको अपनी फर्म को रजिस्टर कराने के साथ व्यवसाय के GST रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन करना होगा.

विज्ञापन

कितना होगा मुनाफ़ा?
अगर आप बोतलबंद पानी का बिजनेस शुरू करते हैं तो आप इससे काफी मुनाफ़ा कमा सकते हैं. इसमें 1 लीटर की एक बोतल की लागत को देखा जाए तो सभी खर्चे मिलाकर अधिकतम 3-4 रुपये तक आती हैं. वहीं मार्केट में इसकी होलसेल बिक्री 6-7 रुपये में होती है. इस तरह एक बोतल पर आपको प्रत्येक बोतल पर कम से कम 3 रुपये का मुनाफा आसानी से मिलेगा. अगर एक दिन में 2 हजार लीटर पानी की सप्लाई करते हैं तो कम से कम 6 हजार रुपये का मुनाफा हो जाएगा.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल