Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनी
निर्मला सीतारमण बोलीं- बाजार में गिरोहबंदी की चुनौती से निपटना होगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, बोलीं- बाजार में गिरोहबंदी की चुनौती से निपटना होगा

Last Updated:

निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सीसीआई के वार्षिक कार्यक्रम में कहा कि बाजार में गिरोहबंदी चिंता का विषय है और इससे निपटना बड़ा चुनौतीपूर्ण होगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग यानी सीसीआई (CCI) के वार्षिक कार्यक्रम में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बाजार में कार्टेलाइजेशन यानी गिरोहबंदी चिंता का विषय है और इससे निपटना बड़ा चुनौतीपूर्ण होगा.

निर्मला सीतारमण फाइल फोटो

सीसीआई के 13वें वार्षिक कार्यक्रम के अवसर पर सीतारमण ने यह भी कहा कि रेगुलेटर को विलयों और अधिग्रहणों के बारे में गहरी समझ होना जरूरी है. वित्त मंत्री ने कहा कि गिरोहबंदी की चुनौती से निपटना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत से ज्यादा महंगाई झेल रहे अमेरिका और ब्रिटेन, जानिए किस देश में है कितनी महंगाई

कमोडिटी की घटती सप्लाई के कारण पता लगाने पर दिया जोर
जिंसों की बढ़ती कीमतों के पीछे विभिन्न कारणों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपूर्ति में कमी के हालात के पीछे कारणों को भी देखने की जरूरत है. उन्होंने ये टिप्पणियां ऐसे समय पर की हैं जब मुद्रास्फीति आसमान छू रही है. सीतारमण के पास कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय का प्रभार भी है. उन्होंने कहा कि सीसीआई के साथ-साथ कंपनियों को भी संवेदनशील बनने की जरूरत है.

प्रतिस्पर्धा कानून में संशोधनों पर चल रहा है विचार
कॉरपोरेट मामलों के सचिव राजेश वर्मा ने कहा कि सीसीआई ने प्रतिस्पर्धा रोधी मामलों से निपटने के लिए अहम हस्तक्षेप किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा कानून समीक्षा समिति (CLRC) की सिफारिशों को भी देखा जा रहा है. वहीं प्रतिस्पर्धा कानून में संशोधनों पर भी विचार चल रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Edible oil दो महीने में 30 फीसदी हो जाएगा सस्‍ता! इंडोनेशिया के निर्यात से प्रतिबंध हटाने का असर

सीसीआई के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने इस कार्यक्रम में कहा कि रेगुलेटर ने बीते 13 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में न्यायशास्त्र (Jurisprudence) का एक मजबूत निकाय स्थापित किया है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल