रेल टिकट जालसाज ने IRCTC को दिया ऑफर कहा 2 लाख दो IRCTC की सब कमियां दूर कर दूंगा
रेलवे की टिकट बुकिंग साईट IRCTC को लेकर कई चौंकानेवाली चीजें सामने आ रही है. रेल टिकट फ्रॉड का मास्टरमाइंड रेलवे पुलिस फोर्स के चीफ तक भी पहुंच गया है.
नई दिल्ली. रेलवे की टिकट बुकिंग साईट IRCTC को लेकर कई चौंकानेवाली चीजें सामने आ रही है. रेल टिकट फ्रॉड का मास्टरमाइंड रेलवे पुलिस फोर्स के चीफ तक भी पहुंच गया है. आरोपी ने आरपीएफ चीफ को भेजे संदेश में दावा किया कि रेलवे के आईटी सिक्यॉरिटी सिस्टम में बहुत सारे झोल हैं. इस मास्टरमाइंड ने आरपीएफ को सुझाव दिया है कि उसे दो लाख रुपये महीने का वेतन दें और वह सुरक्षा संबंधी सारी कमियां दूर कर देगा.
IRCTC को ही दी नसीहत
जानकारी के मुताबिक रेल टिकट घोटाले (Rail Ticket Fraud) का मुख्य आरोपी हामिद अशरफ इस वक्त दुबई में है और उसका कहना है कि उसके जैसे कुछ लोगों को पकड़ लेने से यह धंधा खत्म नहीं होगा. हामिद का दावा है कि आईआरसीटीसी के सिस्टम में सुरक्षा के लिहाज से काफी झोल हैं और कुछ और लोग ऐसा अवैध सॉफ्टवेयर डिवेलप कर लेंगे.
ये भी पढ़ें: FD से 3 गुना मुनाफा पाने का मौका! Mutual Fund में तेजी से पैसे होंगे डबल
आरोपी को पकड़ने के लिए RPFR कर रहा काम
मुख्य आरोपी अशरफ को पकड़ने के लिए आरपीएफ खास रणनीति पर काम कर रही है. अशरफ 2016 में ही देश छोड़कर भाग गया. इसी तरह के रेल ई-टिकटिंग फ्रॉड केस में गिरफ्तार मास्टरमाइंड जमानत पर बाहर आया था और फिर देश छोड़ भाग गया. जिस वक्त वह ई-टिकटिंग में फ्रॉड कर रहा था तब वह 12वीं का स्टूडेंट था.
फ्रॉड का किया खुलासा
वॉट्सऐप ब्रॉडकास्ट के जरिए इस शातिर फ्रॉड ने अपने जुर्म का खुलासा किया. उसने दावा किया है कि आईआरसीटीसी जिस सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉर्मेशन सिस्टम का का इस्तेमाल करता है उसके सिक्यॉरिटी सिस्टम में कई तरह की कमियां हैं. अपने को बेकसूर बताते हुए उसका कहना है कि एजेंसी ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए और अब ऐसी घटनाओं के लिए मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. लोगों को इससे कुछ फर्क नहीं पड़ता कि मैंने क्या डिटेल शेयर किए और अब सारी जिम्मेदारी मुझ पर कैसे डाल सकते हैं? यही संदेश उसने टेक्स्ट मेसेज के जरिए आरपीएफ के डायरेक्टर जनरल अरुण कुमार को भेजा है.
ये भी पढ़ें: नौकरी जाने पर अब नहीं सताएगी पैसों की टेंशन, ऐसे बनाएं अपना बैकअप प्लान
