नो टिकट,नो मर्सी! टिकट चेकिंग में जोधपुर मंडल का बड़ा वार, 1 महीने में 79 लाख की वसूली, यात्रियों में हड़कंप
Jodhpur Railway News: जोधपुर मंडल में रेलवे ने एक महीने में बिना टिकट यात्रा और नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए 79 लाख रुपए का जुर्माना वसूला. यह अभियान यात्रियों को नियमों का पालन करने और वैध टिकट लेकर यात्रा करने की चेतावनी के रूप में चलाया गया.
जोधपुर: रेलवे में सफर कर रहे तो अब यात्रियों को इन बातों का ध्यान जरूरी रखना होगा क्योंकि जोधपुर मंडल में जुलाई माह में सघन टिकट जांच अभियान के दौरान 19 हजार यात्रियों से 79.30 लाख रुपये वसूले गए हैं. जिसमें बिना टिकट यात्रा, अनियमित टिकट, बिना बुक सामान, धूम्रपान और गंदगी फैलाने जैसे मामलों में रेलवे ने भारी जुर्माना लगाया गया. अगर आप भी यात्रा कर रहे हैं तो रेलवे के इन नियमों का पालन जरूर करें, वरना अगली बार आपकी जेब से भी जुर्माना वसूला जा सकता है.
रेलवे ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा को हतोत्साहित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान को गति देते हुए एक माह में पकड़े गए 19 हजार मामलों से 79 लाख रुपए से भी अधिक राजस्व वसूल करने में सफलता हासिल की है. खास बात यह है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर पकड़े गए यह मामले जुलाई माह के निर्धारित लक्ष्य से तीन हजार ज्यादा हैं. जिससे मंडल प्रशासन को तय लक्ष्य 65 लाख 44 हजार से 13 लाख 86 हजार रुपए अधिक राजस्व मिला.
जोखिम भरी यात्रा पर रोक: एक माह में 79 लाख की वसूली
इस संबंध में जोधपुर के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने बताया कि डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के नेतृत्व में मंडल पर चलाए जा रहे सघन टिकट जांच अभियान के तहत टिकट चेकिंग अभियान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 13 हजार 830 मामलों से 57 लाख 10/=हजार रुपये 989,अनियमित टिकट पर यात्रा के 5 हजार 70 मामलों से 22 लाख 13 हजार 742 रुपये तथा बिना बुक सामान के 27 केस से 6 हजार 162 रुपये समेत कुल 79 लाख 30 हजार 893 रुपए की वसूली की.
उन्होंने बताया कि मंडल के सभी रेलखंडों पर चलने वाली ट्रेनों में टिकट चेकिंग का यह सघन अभियान निरन्तर जारी रखा जाएगा. जिसके तहत चेकिंग स्टाफ को ग्रुप बनाकर ट्रेनों के सभी डिब्बों की औचक जांच कराई जा रही है.
यह भी पढे़ं: 95 इमारतों पर खतरे की घंटी…बालोतरा में जर्जर इमारतों की लिस्ट तैयार, बजा बुलडोजर का बिगुल
गंदगी फैलाने के 28 सौ व धूम्रपान के 76 मामले मिले
उपरोक्त मामलों के अलावा टिकट जांच के दौरान ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर गंदगी फैलाने वाले कुल 2 हजार 809 यात्रियों से 3 लाख 300 रुपये और धूम्रपान करने पर 76 मामलों से रेलवे को 14 हजार 800 रुपए बतौर जुर्माना मिला.