Indian Railways: यात्री ध्यान दें, पंजाब के इस रूट पर पूरे जून माह तक शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी ये ट्रेनें, नोट कर लें टाइमटेबल
Indian Railways:उत्तर रेलवे (Northern Railway) की ओर से पठानकोट-जोगिन्दर नगर सेक्शन (Pathankot-Joginder Nagar section) पर रोड ओवर ब्रिज (Road over Bridge) का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य की वजह से रेलवे की ओर से एक माह का ट्रैफिक ब्लॉक (Traffic Block) लिया जा रहा है. इस कारण से कई ट्रेनों (Trains) को 27 जून तक आंशिक रद्द (Trains Short Terminate) रखने का निर्णय लिया गया है.
नई दिल्ली. अगर आप पंजाब के पठानकोट के लिए रेल सफर करने जा रहे हैं तो थोड़ा इस खबर पर ध्यान देना जरूरी होगा. दरअसल, उत्तर रेलवे (Northern Railway) की ओर से पठानकोट-जोगिन्दर नगर सेक्शन (Pathankot-Joginder Nagar section) पर रोड ओवर ब्रिज (Road over Bridge) का निर्माण किया जा रहा है. इस निर्माण कार्य की वजह से रेलवे की ओर से एक माह का ट्रैफिक ब्लॉक (Traffic Block) लिया जा रहा है. इस कारण से कई ट्रेनों (Trains) को 27 जून तक आंशिक रद्द (Trains Short Terminate) रखने का निर्णय लिया गया है.
उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार के मुताबिक फिरोजपुर डिविजन (Firozpur Division) के पठानकोट-जोगिन्दर नगर सेक्शन पर लेवल क्रॉसिंग सी-328 पर रोड ओवर ब्रिज के निर्माण कार्य किया जा रहा है. इसके लिए 28 मई से 30 दिन तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है. इस कारण से ट्रेन संख्या 04601 पठानकोट-जोगिन्दर नगर स्पेशल दिनांक 28 मई से 26 जून तक अपनी यात्रा बैजनाथ पपरौला पर समाप्त करेगी.
इसी प्रकार 29 मई से 27 जून तक यात्रा प्रारम्भ करने वाली 04602 जोगिन्दर नगर-पठानकोट स्पेशल अपनी यात्रा बैजनाथ पपरौल से प्रारम्भ करेगी. ट्रेन संख्या 04601/04602 बैजनाथ पपरौला तथा जोगिन्दर नगर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी. यात्री अपनी यात्रा प्लान करने से पहले इन सभी ट्रेनों की रनिंग स्टेट्स की पूरी जानकारी पूर्व में प्राप्त कर लें जिससे कि सफर के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा.
अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस कैंसिल
इसके अलावा पूर्वोत्तर रेलवे ने अमृतसर से 25 मई, 2022 को चलने वाले 04652 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस निरस्त कर दिया. इसके परिणामस्वरूप रेक की अनुपलब्धता की वजह से जयनगर से 27 मई, 2022 को चलने वाले 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस को भी निरस्त कर दिया गया है.
