Trending:
होमताजा खबरमनी
14 दिसंबर से होगा बड़ा चेंज, बदल जाएगा फंड ट्रांसफर से जुड़ा ये नियम

14 दिसंबर से होगा ये बड़ा चेंज, बदल जाएगा पैसों से जुड़ा नियम, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा फायदा

Last Updated:

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को चौबीसों घंटे उपलब्ध कराने का ऐलान किया है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली: देशभर में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktikant Das) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को  चौबीसों घंटे (24x7) उपलब्ध कराने का ऐलान किया है. बता दें 14 दिसंबर से आप RTGS का इस्तेमाल 24 घंटे कर सकेंगे. बता दें कि इस समय RTGS सिस्टम महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़कर हफ्ते के सभी कामकाजी दिनों में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक उपलब्ध होता है.

रिश्वतखोरी में गिरफ्तार बारां के निलंबित कलेक्टर के खिलाफ एसीबी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई.. सांकेतिक तस्वीर


विज्ञापन

RBI ने कही ये बात

RTGS प्रणाली की सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्धता पर रिजर्व बैंक ने कहा, 'यह तय किया गया है कि आरटीजीएस प्रणाली को वर्ष के सभी दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध कराया जाये और इसकी शुरुआत 14 दिसंबर 2020 की मध्यरात्रि 00:30 बजे से हो जायेगी.'

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Petrol Diesel price: दो सालों में सबसे महंगा हुआ तेल, चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव


क्या होता है RTGS?

RTGS यानी रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट के जरिए तुरंत फंड ट्रांसफर किया जा सकता है. यह बड़े ट्रांजेक्शंस में काम आता है. RTGS के जरिए 2 लाख रुपये से कम अमाउंट ट्रांसफर नहीं हो सकता है. इसे ऑनलाइन और बैंक ब्रांच दोनों माध्यमों से इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें भी किसी तरह का फंड ट्रांसफर शुल्क नहीं हैं. लेकिन ब्रांच में RTGS से फंड ट्रांसफर कराने पर शुल्क देना होगा.


पिछले साल NEFT को 24 घंटे उपलब्ध किया गया था

इससे पहले पिछले साल दिसंबर में नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) सिस्टम को 24x7x365 उपलब्ध कराया गया था. आरबीआई ने अपनी पॉलिसी में कहा कि उस समय से सिस्टम सुचारू रूप से काम कर रहा है. केंद्रीय बैंक के मुताबिक, भारतीय वित्तीय बाजारों के वैश्विक एकीकरण के लक्ष्य को समर्थन देने के लिए चल रहे कामों को समर्थन देने, भारत के अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्रों को विकसित करने की कोशिशों और घरेलू कॉरपोरेट और संस्थानों के लिए बड़े स्तर पर भुगतान की फ्लैक्सिबिटी उपलब्ध कराने के लिए यह फैसला किया गया है.


यह भी पढ़ें: आधार कार्ड के मिस यूज से कैसे बचे? ये जानना है बेहद जरूरी, जानें सबकुछ


आपको बता दें दास ने कहा कि डिजिटल भुगतान को सुरक्षित तरीके से बढ़ाने के लिये यूपीआई अथवा कार्ड के जरिये बिना संपर्क के किये जा सकने वाले लेन-देन की सीमा को एक जनवरी 2021 से दो हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार रुपये कर दिया जायेगा. रिजर्व बैंक ने कहा कि इससे संबंधित परिचालन के दिशानिर्देश अलग से जारी किये जायेंगे.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल