Trending:
होमताजा खबरमनी
SBI ने बदल दिए पैसे जमा करने और निकालने से जुड़े 4 बड़े नियम

SBI ग्राहकों के लिए अलर्ट! बैंक ने बदल दिए पैसे जमा करने और निकालने से जुड़े 4 बड़े नियम

Last Updated:

अगर आपका SBI में है अकाउंट (SBI Account-holders) तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इस हफ्ते SBI ने अपने कई नियमों में बदलाव (SBI changes many rules) किए हैं. आइए आपको अच्छे से समझाते हैं कि बैंक ने इन नियमों में क्या बदलाव किया है और इससे आप पर क्या असर होगा...

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. अगर आपका SBI में है अकाउंट (SBI Account holders) तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि इस हफ्ते SBI ने अपने कई नियमों में बदलाव (SBI changes many rules) किए हैं. ये रूल्स ATM लेन-देन, मिनिमम बैलेंस और SMS चार्जेज को लेकर हैं. आइए आपको अच्छे से समझाते हैं कि बैंक ने इन नियमों में क्या बदलाव किया है और इससे आप पर क्या असर होगा..

SBI ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट FD पर ब्याज दरें कम कर दी हैं. SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज 1-2 साल की अवधि पर 0.20 फीसदी तक घटा दी है. यानी, अब SBI की एफडी पर मिलने वाला फायदा कम हो गया है. नई ब्याज दरें 10 सितंबर 2020 से लागू हो गई हैं. इससे पहले, SBI ने 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाई थी. देश में पारंपरिक, सुरक्षित और निश्चित ब्याज इनकम के लिए बड़े पैमाने पर सावधि जमा FD में निवेश किया जाता है.SBI ने अपने ग्राहकों को एक बार फिर से झटका देते हुए फिक्स्ड डिपॉजिट FD पर ब्याज दरें कम कर दी हैं. SBI ने 2 करोड़ रुपये से कम की रिटेल डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट पर ब्याज 1-2 साल की अवधि पर 0.20 फीसदी तक घटा दी है. यानी, अब SBI की एफडी पर मिलने वाला फायदा कम हो गया है. नई ब्याज दरें 10 सितंबर 2020 से लागू हो गई हैं. इससे पहले, SBI ने 27 मई को फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घटाई थी. देश में पारंपरिक, सुरक्षित और निश्चित ब्याज इनकम के लिए बड़े पैमाने पर सावधि जमा FD में निवेश किया जाता है.


विज्ञापन

1) भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1 जुलाई से अपने एटीएम निकासी नियमों (ATM Withdrawal Rules) में बदलाव किया है. अगर इन नियमों का पालन नहीं किया गया, तो ग्राहकों पर जुर्माना लगेगा. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, SBI मेट्रो शहरों में अपने नियमित बचत खाताधारकों (Saving Account Holders) को एटीएम से एक महीने में 8 मुफ्त लेनदेन करने की अनुमति देता है. मुफ्त ट्रांजैक्शन की लिमिट पार करने पर ग्राहकों से प्रत्येक लेनदेन पर चार्ज लिया जाता है.


विज्ञापन

SBI की सुविधा! जरूरत पड़ने पर बैंक खाते के बैलेंस से ज्यादा निकाल सकेंगे पैसे


2) SBI ने 18 अगस्त को आपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए जानकारी दी है कि अब बचत खाताधारकों से बैंक SMS चार्जेज नहीं लेगा. उसने ये शुल्क माफ कर दिया है.


3) एसबीआई ने एटीएम से 10 हजार रुपये से अधिक नकद निकासी के नियमों में भी बदलाव किया है. अब अगर आप एसबीआई के एटीएम से 10 हजार रुपए से अधिक रकम निकालते हैं तो आपको ओटीपी (OTP) की जरूरत होगी. बैंक की इस सुविधा के तहत खाताधारकों को रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक SBI के एटीएम से कैश निकालने के लिए ओटीपी की जरूरत होगी. बैंक की ये सुविधा खाताधारकों को सिर्फ SBI के एटीएम में मिलेगी. अगर आप बाकी किसी दूसरे एटीएम से कैश निकालते हैं तो पहले की तरह आराम से निकाल सकते हैं. आपको किसी ओटीपी की जरूरत नहीं होगी.


बड़ी खबर- बंद होने वाली है ये सरकारी कंपनी, जानिए क्या होगा कर्मचारियों का


4) SBI ने बचत खाताधारकों से मासिक न्यूनतम राशि नहीं रखने पर भी (non-maintenance of monthly average balance) शुल्क नहीं लेगा. एसबीआई के 44 करोड़ से अधिक बचत खाताधारकों ये सुविधा मिलेगी. इस साल मार्च में, एसबीआई ने घोषणा की थी कि वह सभी बचत बैंक खातों के लिए औसत मासिक न्यूनतम राशि रखने की अनिवार्यता समाप्त कर दी है. इससे अब बैंक के सभी बचत खाताधारकों को जीरो बैलेंस की सुविधा मिलने लगेगी. बता दें कि उस समय बैंक मेट्रो शहरों में बचत खाताधारकों को न्यूनतम राशि के रूप में 3000 रुपये, कस्बों में 2000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 1000 रुपये खाते में रखने होते थे.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

रंगभरी एकादशी पर शिवजी की इस शुभ मुहूर्त पर करें पूजा, जानें महत्व,पारण का समय

धनु समेत 3 राशियों के जीवन में आएगा उत्साह और जोश! पढ़ें आज का टैरो ​राशिफल

शादी के बाद पहली होली लड़की ससुराल में क्यों नहीं मनाती है? जानिए परंपरा

क्या आप भी बिना शब्दों के चिंता कर सकते हैं? श्री श्री रवि शंकर से जानिए जीवन

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल