Trending:
होमताजा खबरमनीShare Market
ट्रंप की टैरिफ वाली गीदड़भभकी को घोलकर पी गया भारत का शेयर मार्केट!

ट्रंप की टैरिफ वाली गीदड़भभकी को घोलकर पी गया भारत का शेयर मार्केट! इन 5 वजहों से आई शानदार रिकवरी

Written by:
Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भारतीय शेयर बाजार में गिरावट आई थी, लेकिन बाजार ने तेजी से रिकवर किया. सेंसेक्स 700 अंक टूटने के बाद 80 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कुछ जानकारों का कहना है कि उनके दोस्त शॉर्ट सेलर्स हैं और उन्होंने भारत के बाजार में पोजिशन ली हुई है. हालांकि, यह सिर्फ बातें ही हैं, लेकिन जिस तरह की उनकी हरकते हैं यह थोड़ा सही भी लगता है. भारत का बाजार जब थोड़ा रिकवर करने की कोशिश करता है वह ऐसा कुछ बोल देते हैं कि यहां अगले दिन शेयर मुंह के बल पलट जाते हैं. लेकिन अब लग रहा है कि या तो उनकी चाल को भारतीय बाजार समझ गया है या फिर उनकी बातों का कोई खास असर यहां हो नहीं रहा है. वजह जो भी हो, लेकिन आज बाजार ने साबित कर दिया कि भारत इतनी जल्दी हार मानने वाला नहीं है.

सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 700 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था.

विज्ञापन

एक समय पर जो सेंसेक्स आज 700 अंकों से अधिक टूट गया था. ट्रेड खत्म होने तक 80 से अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 79811 अंक पर पहुंच गया था जो कल के बंद 80,543 के मुकाबले करीब 732 अंक नीचे था. वहां से रिकवर करते हुए सेंसेक्स 79.27 अंकों की बढ़त लेकर 80,623.26 पर बंद हुआ. बाजार की वापसी के पीछे 5 मुख्य कारण क्या रहे आइए जानते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- भारत ने छिड़का ट्रंप के जले पर नमक! तेल हुई पुरानी बात, अब रूस से इस चीज के लिए हो गई डील

ट्रेड डील की उम्मीदें अब भी जिंदा हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से इंडियन गुड्स पर टैरिफ 50 फीसदी तक बढ़ाने का एलान भले ही निवेशकों के लिए झटका था, लेकिन जानकार मानते हैं कि बातचीत की गुंजाइश अभी भी बाकी है. 20 दिनों की विंडो खुली है और 24 अगस्त को अमेरिका का एक ट्रेड डेलीगेशन भारत आने वाला है. यही वजह है कि शेयर बाजार की गिरावट सीमित रही है.

विज्ञापन

ग्लोबल बाजारों से मिला सपोर्ट

एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिली, जिससे घरेलू सेंटीमेंट को भी सहारा मिला. जापान का निक्केई, साउथ कोरिया का कोस्पी, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में रहे. अमेरिका के बाजार भी पिछले सेशन में मजबूत बंद हुए और वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स भी पॉजिटिव ट्रेंड दिखा रहे हैं.

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

विदेशी फंड्स की लगातार एंट्री और डॉलर इंडेक्स में थोड़ी नरमी की वजह से रुपये में हल्की बढ़त दर्ज की गई. इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया शुरुआती ट्रेड में 5 पैसे मजबूत होकर 87.67 पर पहुंच गया.

विज्ञापन

रूस-अमेरिका बातचीत की उम्मीद से राहत

रूस के टॉप अधिकारी यूरी उशाकोव ने बताया कि ट्रंप और पुतिन की मीटिंग जल्द होने वाली है और इसकी तैयारियां चल रही हैं. माना जा रहा है कि अगले हफ्ते ये मुलाकात हो सकती है. इससे जियोपॉलिटिकल टेंशन में कुछ ठहराव आने की उम्मीद बढ़ी है.

ये भी पढ़ें- शेयर बाजार निचले स्तरों से सुधरकर बढ़त पर बंद, इन शेयर्स पर सबसे ज्यादा दबाव

सस्ते शेयरों में खरीदारी लौटी

शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने क्वालिटी स्टॉक्स को सस्ते भाव पर खरीदने का मौका नहीं गंवाया. ऑटो, फार्मा और आईटी जैसे सेक्टर्स में जबरदस्त बाइंग देखने को मिली, जिससे बाजार में चौतरफा रिकवरी आई.

About the Author

Jai Thakur
जय ठाकुर 2018 से खबरों की दुनिया से जुड़े हुए हैं. 2022 से News18Hindi में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं और बिजनेस टीम का हिस्सा हैं. बिजनेस, विशेषकर शेयर बाजार से जुड़ी खबरों में रुचि है. इसके अलावा देश व दुनिया की अर्थव्यव्स्था संबंधी जटिल खबरों को आसान भाषा में पाठक तक पहुंचना पसंद है. पॉलिटिक्स व नेशनल खबरों का भी अनुभव है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल