Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरमनी
इस बैंक ने बचत खाता और एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें डिटेल्स

इस बैंक ने बचत खाता और एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, चेक करें डिटेल्स

Written by:
Last Updated:

बैंक ने गुरुवार को इस बदलाव की घोषणा कर बताया कि अब ग्राहकों को उनके बचत खाते पर अधिकतम 7 फीसदी ब्याज मिलेगा. वहीं, बैंक अब अपने ग्राहकों को एफडी पर 2.90 से लेकर 7.10 फीसदी तक का ब्याज देगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (एसएफबी) ने अपने बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज में बदलाव किया है. बैंक ने गुरुवार को इस बदलाव की घोषणा कर बताया कि अब ग्राहकों को उनके बचत खाते पर अधिकतम 7 फीसदी ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 1 लाख रुपये तक के बचत खातों पर बैंक 3.5 फीसदी का ब्याज देता रहेगा.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

बैंक 1-5 लाख रुपये तक की बचत पर 6 फीसदी ब्याज देगा. वहीं, 5 लाख से 1 करोड़ रुपये तक की बचत वाले ग्राहकों को सर्वाधिक 7 फीसदी का ब्याज मिलेगा. 1-10 करोड़ रुपये की बचत वाले ग्राहकों को 6 फीसदी की दर से ही ब्याज मिलेगा. 10 करोड़ रुपये से अधिक के बचत खाते पर 6.75 फीसदी का ब्याज मिलेगा. इस तरह से बैंक के अधिकांश बचत खाता ग्राहकों को अब सर्वाधिक 7 फीसदी की ब्याज दर प्राप्त होने का अनुमान है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट होल्डर्स के लिए खुशखबरी, शुरू हुई NEFT सर्विस

पहले क्या थीं दरें
बैंक इससे पहले 1-25 लाख रुपये तक के बचत खाते पर 7 फीसदी की दर से ब्याज देता था. जबकि 25 लाख रुपये से अधिक औक 10 करोड़ रुपये के बचत खाते पर 6 फीसदी की दर से ब्याज देता था. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को खास ब्याज दर नहीं देता है. बैंक हर आपके खाते में दिन खत्म होने तक बचे बैलेंस पर ब्याज की गणना करता है और हर तिमाही में इसका भुगतान करता है. गौरतलब है कि अगर आपके बचत खाते में 1,20,000 रुपये हैं तो 1 लाख रुपये पर आपको 3.5 फीसदी और 20,000 रुपये पर 6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा. इसके अलावा 19 मई डीसीबी बैंक ने भी बचत खातों पर ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है. फिलहाल डीसीबी बैंक 6.75 फीसदी ब्याज देता है.

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की दरें भी बदलीं
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 19 मई से फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिलने वाले ब्याज की दरों में भी बदलाव कर दिया है. अब ग्राहकों को 2.90 से लेकर 7.10 फीसदी तक ब्याज. ब्याज दरें आपके फिक्स्ड डिपॉजिट की मैच्योरिटी पर निर्भर करेंगी. हालांकि, 7.10 की सर्वाधिक दर 990 दिन की मैच्योरिटी वाली एफडी की मिलेगी. इससे अधिक दिन की एफडी के लिए ब्याज 6-6.25 फीसदी रहेगी. बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त .50 फीसदी ब्याज देगा. बता दें कि बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट का मैच्योरिटी टेन्योर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Post Office MIS: हर महीने होगी ₹4950 गारंटीड इनकम, जानें कितना करना है एकमुश्‍त निवेश

श्रीराम ट्रांसपोर्ट ने एफडी की ब्याज दरें बदली
श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (एसटीएफसी) ने भी अपने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है जो 20 मई से लागू हो गए हैं. 12 और 24 महीने वाली एफडी की ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं किया है. इसके अलावा 36, 48 और 60 महीने की एफडी पर 15 बेसिस पॉइंट (0.15 फीसदी) से 25 बेसिस पॉइंट (0.25 फीसदी) तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी की वेबसाइट से होने वाली एफडी की ब्याज दर पर 20 से 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी की गई है.

विज्ञापन

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

अब इजरायल में UPI की एंट्री, इन देशों में भी कर सकते हैं यूपीआई पेमेंट

8वें वेतन आयोग में 58000 तक जा सकती है मिनिमम सैलरी, अगर मान ली गई ये मांग

सहारा के निवेशकों को वापस मिल रहा 10 लाख रुपया, सरकार ने खोला रिफंड पोर्टल

लंदन नहीं, अब देसी रेट से तय होगी गोल्ड-सिल्वर की वैल्यू, SEBI का बड़ा फैसला

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल