Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियर
CBSE: जानें कब जारी होगा 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, पढ़ें ताजा अपडेट

CBSE Datesheet: जानें कब जारी होगा 10वीं, 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल, यहां पढ़ें ताजा अपडेट

Last Updated:

सीबीएसई परीक्षा की तारीख तो जारी कर दी गई है, लेक‍िन पूरी डेटशीट कब जारी होगी, यहां जानें.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

CBSE Board Class 12 Exam Date 2020 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE), कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 1 जुलाई से 15 जुलाई 2020 तक आयोजित करेगा. इसमें कक्षा 12वीं के वो पेपर्स शामिल होंगे, जो लॉकडाउन के कारण आयोजित नहीं हो पाए थे. वहीं कक्षा 10वीं का पेपर सिर्फ उन छात्रों के लिये आयोजित होगा, जो उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली में हुई हिंसा के कारण परीक्षा नहीं दे पाए थे. बता दें कि कक्षा 12वीं बोर्ड (class 12 boards) का परिणाम, जेईई एडवांस्‍ड की मेरिट लिस्‍ट आने से पहले जारी कर दिया जाएगा. जेईई एडवांस्‍ड परीक्षा, अगस्‍त में आयोजित होगी.

जल्द ही सीबीएसई 12वीं के परिणाम घोषित होने वाले है. लाखों स्टूडेंट्स की नजर इस रिजल्ट हैं. अगर पिछले साल के रिजल्ट की बात करें तो 12 लाख 5 हजार 484 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी. जिसमें से 10 लाख 5 हजार 427 स्टूडेंट्स पास हुए थे.


विज्ञापन

कब जारी होगा टाइम टेबल:

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) ने परीक्षा कब आयोजित होगी, इसकी घोषणा तो कर दी है, लेकिन अब तक इसके लिये टाइम-टेबल जारी नहीं किया है. सूत्रों की मानें तो बोर्ड जल्‍द ही शेष परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी करने वाला है. यह संभव है कि डेटशीट दो या तीन द‍िनों में जारी कर दी जाए.

विज्ञापन


बोर्ड 29 विषयों के लिये परीक्षा आयोजित करेगा, जो कॉलेज में एडमिशन के लिए महत्वपूर्ण हैं. कक्षा 12वीं के लिए, शेष पेपरों में व्यावसायिक अध्ययन, भूगोल, हिंदी (कोर), हिंदी (वैकल्पिक), गृह विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान (पुराना), कंप्यूटर विज्ञान (नया), इंफॉर्मेशन प्रैक्‍ट‍िस (पुराना), इंफॉर्मेशन प्रैक्‍ट‍िस (नया), सूचना प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी शामिल हैं.


बता दें कि सीबीएसई परीक्षा की तारीख की घोषणा करने के साथ ही एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल ने जेईई मेन (JEE Main), नीट (NEET) की तारीख भी जारी की है. जेईई मेन (JEE Main) जहां 18 जुलाई और 23 जुलाई को आयोजित होगी, वहीं नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्‍ट (NEET) का आयोजन 26 जुलाई को होगा. जेईई एडवांस्‍ड (JEE Advanced) 23 अगस्‍त 2020 को आयोजित होगी. जबकि UGC NET, IGNOU प्रवेश परीक्षा (IGNOU entrance exams) के लिये तारीखों की घोषणा होनी अभी बाकी है.


यह भी पढ़ें: 

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल