NIRF Ranking 2025: देश का कौन सा IIT बना नंबर 1? यहां देखें टॉप 10 लिस्ट
NIRF Ranking 2025, Top 10 IIT List : केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने NIRF रैंकिंग 2025 जारी कर दी है. इस लिस्ट की इंजीनियरिंग कैटेगरी में आईआईटी मद्रास (Indian Institute of Technology, Madras) को पहला स्थान मिला है.
NIRF Ranking 2025: 2025 की NIRF रैंकिंग में इंजीनियरिंग कैटेगरी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने फिर से पहला स्थान हासिल किया है. देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है.यह रैंकिंग केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है.इसे nirfindia.org पर चेक किया जा सकता है.इस साल भी IITs ने बाजी मारी है, लेकिन कुछ और संस्थानों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. आइए देखें टॉप 10 की लिस्ट (NIRF Ranking 2025, Top 10 IIT List)
1.IIT मद्रास: इस बार फिर नंबर-1 पर कब्जा जमाया.
2.IIT दिल्ली:आईआईटी दिल्ली का नाम दूसरे स्थान पर है.जो अपनी शानदार पढ़ाई और रिसर्च के लिए जाना जाता है.
3.IIT बॉम्बे: तीसरे नंबर पर है जो हमेशा टॉप रैंकिंग में शामिल रहता है.
4.IIT कानपुर: एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी कानपुर चौथे स्थान पर है.
5.IIT खड़गपुर: आईआईटी खड़गपुर पांचवें नंबर पर है. यह संस्थान रिसर्च और इनोवेशन में आगे है.
6.IIT रुड़की: आईआईटी रुड़की छठे स्थान पर है यह टेक्निकल एजुकेशन के लिए मशहूर है.
7.IIT हैदराबाद: एनआईआरएफ रैंकिंग में आईआईटी हैदराबाद सातवें नंबर पर है.
8.IIT गुवाहाटी: आईआईटी गुवाहाटी आठवें स्थान पर है.
9.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) तिरुचिरापल्ली: एनआईआरएफ रैंकिंग में नौवें नंबर पर है जो गैर-IIT संस्थानों में टॉप पर है.
10. IIT बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU): आईआईटी बीएचयू दसवें स्थान पर है जो इंजीनियरिंग के साथ-साथ अपनी विरासत के लिए भी जाना जाता है.
NIRF Ranking 2025: यूनिवर्सिटीज की NIRF रैंकिंग जारी, यहां देख लें पूरी लिस्ट
IISc बेंगलुरु का जलवा कायम, फिर बना नंबर-1, DU,JNU सब पीछे
अगर आप पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं, तो nirfindia.org पर जाकर चेक कर सकते हैं.ये रैंकिंग उन स्टूडेंट्स के लिए बहुत काम की है जो इंजीनियरिंग में दाखिला लेना चाहते हैं. IIT मद्रास का टॉप पर रहना कोई नई बात नहीं, लेकिन बाकी संस्थानों की रैंकिंग भी बताती है कि देश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई का स्तर कितना शानदार है.