Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल, एकदम घुमा देंगे आपका दिमाग

Student Visa: स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में पूछे जाते हैं ऐसे सवाल, घुमा देंगे दिमाग, आसानी से नहीं मिलेगा विदेश का टिकट

Written by:
Last Updated:

Student Visa Interview Questions: हर साल बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एमबीबीएस, बीटेक, एमबीए जैसे कोर्सेस की पढ़ाई करने के लिए विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेते हैं. विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए स्टूडेंट वीजा मिलना जरूरी है और इसके लिए आपको एक इंटरव्यू पास करना होगा. जानिए स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (Student Visa Interview Questions). हर साल हजारों भारतीय स्टूडेंट्स अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान जैसे देशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं. विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिलना जितना मुश्किल है, उतना ही मुश्किल स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू को पास कर पाना भी है. स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में उम्मीदवार को कंफ्यूज करने के लिए कई तरह के घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं. अगर आप अच्छी तैयारी करके जाएंगे तो इसमें आसानी से पास हो सकते हैं.

Student Visa Interview स्टूडेंट वीजा में एकेडमिक और फाइनेंशियल स्टेटस से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं

विज्ञापन

स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू विदेश का टिकट लेने के लिए एक जरूरी स्टेप है. कई स्टूडेंट्स पढ़ाई खत्म होने के बाद गैर-कानूनी तरीकों से विदेश में बसे रहते हैं, जोकि गलत है. स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू के जरिए वीजा ऑफिसर सुनिश्चित करते हैं कि आप वाकई में स्टूडेंट हैं और पढ़ाई खत्म करने के बाद अपने देश लौट जाएंगे. अमेरिका (F-1 वीजा), जर्मनी या अन्य देशों के स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में किस तरह के सवाल पूछे जाते हैं, उन्हें आप नीचे समझ सकते हैं.

विज्ञापन

स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है?

स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में सवालों को आमतौर पर 5 मुख्य कैटेगरीज में बांटा जाता है:

1. पढ़ाई की योजना क्या है?

सवाल: आप इस खास कोर्स या यूनिवर्सिटी को क्यों चुन रहे हैं? अमेरिका/जर्मनी में ही पढ़ाई क्यों करना चाहते हैं?

जवाब का तरीका: इसमें बताएं कि उस देश की शिक्षा प्रणाली बेहतर है, जैसे अमेरिका में टॉप रैंकिंग यूनिवर्सिटीज, रिसर्च के मौके या जर्मनी में फ्री एजुकेशन और क्वॉलिटी. अपने कोर्स की खासियत (जैसे प्रोफेसर की विशेषज्ञता या इंडस्ट्री कनेक्शन) का जिक्र करें.

विज्ञापन

उदाहरण- मैंने कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स के लिए स्टैनफर्ड चुना क्योंकि उनके प्रोग्राम में AI पर फोकस है, जो मेरे करियर गोल के साथ अलाइंड है.

सवाल: अपने देश में पढ़ाई क्यों नहीं करना चाहते हैं?

जवाब का तरीका: अपने देश और उस देश की शिक्षा में अंतर बताएं. जैसे- मेरे देश में इस कोर्स के लिए उतने एडवांस रिसोर्सेज नहीं हैं और अमेरिका में मुझे प्रैक्टिकल एक्सपोजर मिलेगा.

विज्ञापन

2. यूनिवर्सिटी चॉइस से जुड़े सवाल

सवाल: आपने इस यूनिवर्सिटी में कितने प्रोग्राम्स के लिए अप्लाई किया? दूसरी यूनिवर्सिटीज में दाखिला मिला था?

जवाब का तरीका: ईमानदारी से जवाब दें. अगर दूसरी यूनिवर्सिटीज में भी अप्लाई किया था तो बताएं. लेकिन यह स्पष्ट करें कि चुनी हुई यूनिवर्सिटी आपके लिए सबसे बेहतर क्यों है.

उदाहरण- मैंने 4 यूनिवर्सिटीज में अप्लाई किया लेकिन इस यूनिवर्सिटी को चुना क्योंकि इसका प्रोग्राम मेरे करियर गोल्स के हिसाब से बेस्ट है.

यह भी पढ़ें- बच्चा होमवर्क खुद कर रहा है या AI से ली मदद? इन ट्रिक्स से पकड़ें चालाकी

3. एकेडमिक बैकग्राउंड क्या है?

सवाल: आपके टेस्ट स्कोर (GRE, TOEFL, IELTS) क्या हैं? स्कूल या कॉलेज में आपके ग्रेड्स कैसे थे?

जवाब का तरीका: अपने स्कोर और ग्रेड्स के बारे में साफ-साफ बताएं. अगर स्कोर कम हैं तो वजह बताएं (जैसे हेल्थ इश्यू) और यह भी बताएं कि आपने उस कमी को कैसे सुधारा.

उदाहरण- मेरा TOEFL स्कोर 90 है, जो यूनिवर्सिटी की जरूरत से ज्यादा हैं. ग्रेजुएशन में मैंने 85% अंक हासिल किए थे.

विज्ञापन

4. फाइनेंशियल स्टेटस क्या है?

सवाल: अपनी पढ़ाई का खर्च कैसे उठाएंगे? आपके स्पॉन्सर कौन हैं?

जवाब का तरीका: इसमें स्पष्ट साफ बताएं कि आपके पास स्कॉलरशिप, लोन, फैमिली सपोर्ट या सेविंग्स जैसे विकल्प हैं. सभी डॉक्यूमेंट्स (बैंक स्टेटमेंट, लोन पेपर्स) तैयार रखें.

उदाहरण- मेरे पास 50% स्कॉलरशिप है और बाकी खर्च मेरे पिता स्पॉन्सर करेंगे. उनके बैंक स्टेटमेंट में 20 लाख रुपये हैं, जो पूरा कोर्स कवर करने के लिए काफी हैं.

5. पढ़ाई खत्म होने के बाद क्या करेंगे?

सवाल: ग्रेजुएशन के बाद क्या करेंगे? अपने देश लौटेंगे या वहीं रहना चाहते हैं?

विज्ञापन

जवाब का तरीका: इसमें एकदम क्लियर बताएं कि आप पढ़ाई खत्म होने के बाद अपने देश लौट जाएंगे. अपने करियर प्लान बता सकते हैं.

उदाहरण- पढ़ाई खत्म होने के बाद मैं भारत लौटकर डेटा साइंस में जॉब करना चाहता हूं क्योंकि भारत में इस फील्ड में बहुत डिमांड है.

यह भी पढ़ें- 16 साल की उम्र में हो गया था कैंसर, कॉलेज की पढ़ाई करते हुए बन गईं मिस वर्ल्ड

स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू में पूछे जाने वाले आम सवाल

सवाल: पहले उस देश में गए हैं? वहां आपके रिश्तेदार हैं?

विज्ञापन

जवाब का तरीका: सच बताएं. अगर गए हैं तो वजह (जैसे टूरिज्म) बताएं. अगर रिश्तेदार हैं तो साफ करें कि आप उन पर डिपेंड नहीं हैं.

स्टूडेंट वीजा इंटरव्यू की तैयारी कैसे करें?

1- यूनिवर्सिटी और कोर्स की रिसर्च करें: यूनिवर्सिटी की रैंकिंग, प्रोग्राम की खासियत, प्रोफेसर के नाम और कोर्स की डिटेल्स (क्रेडिट सिस्टम, ड्यूरेशन) जानें. इससे आप कॉन्फिडेंस के साथ सवालों के जवाब दे पाएंगे.

2- डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें: पासपोर्ट, DS-160 फॉर्म, SEVIS फी रसीद, I-20 फॉर्म, टेस्ट स्कोर, मार्कशीट्स, फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स (बैंक स्टेटमेंट, लोन पेपर्स) और यूनिवर्सिटी का एडमिशन लेटर साथ रखें. इन्हें सही क्रम में रखें ताकि इंटरव्यू में जल्दी निकाल सकें.

विज्ञापन

3- जवाबों की प्रैक्टिस करें: ऊपर दिए गए सवालों के जवाब तैयार करें और किसी दोस्त या फैमिली मेंबर के साथ मॉक इंटरव्यू करें. जवाब छोटे, साफ और ईमानदार होने चाहिए. जवाब याद न करें, उन्हें सिचुएशन के हिसाब से फ्रेम करके बोलें.

4- अंग्रेजी में बोलने की प्रैक्टिस: ध्यान रखें कि वीजा इंटरव्यू अंग्रेजी में होगा. रोजाना अंग्रेजी में बात करें, खासकर अपने कोर्स और करियर प्लान्स के बारे में. अगर अंग्रेजी कमजोर है तो किसी नेटिव स्पीकर के साथ प्रैक्टिस करें.

विज्ञापन

5- ईमानदार और आत्मविश्वासी रहें: जवाब देते समय झूठ न बोलें. अगर कोई सवाल समझ में न आए तो विनम्रता से दोबारा पूछें. घबराएं नहीं, शांत रहें और आत्मविश्वास के साथ जवाब दें.

6- प्रोफेशनल लुक और पंक्चुअलिटी: फॉर्मल कपड़े पहनें (लड़कों के लिए शर्ट-पैंट, लड़कियों के लिए सलवार सूट या फॉर्मल ड्रेस). इंटरव्यू के लिए समय से 15 मिनट पहले पहुंचें.

7- अपने देश से कनेक्शन दिखाएं: वीजा ऑफिसर यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आप पढ़ाई के बाद वापस लौटेंगे. अपने फैमिली टाइज, जॉब प्रॉस्पेक्ट्स या प्रॉपर्टी का जिक्र करें.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- बीमार बताकर 2 साल तक ऑफिस मत जाइए, मिलती रहेगी 70% सैलरी

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल