Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
5 सबसे महंगे कोर्स, लोन के बिना नहीं ले पाएंगे डिग्री, बिक जाते हैं घर-खेत

Most Expensive Courses: देश के 5 सबसे महंगे कोर्स, लोन के बिना नहीं ले पाएंगे डिग्री, बिक जाते हैं लोगों के घर-खेत

Written by:
Last Updated:

Most Expensive Courses: भारत में शिक्षा बहुत महंगी है. स्कूल से लेकर हायर एजुकेशन तक की फीस जुटा पाना मुश्किल होता जा रहा है. जानिए 5 ऐसे कोर्स, जिनकी फीस जमा करने के लिए लोगों को लोन तक लेना पड़ जाता है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (Most Expensive Courses). हायर एजुकेशन की दुनिया में कुछ डिग्रियां ऐसी हैं, जो सुनने में जितनी शानदार लगती हैं, उनकी फीस उतनी ही चौंकाने वाली होती है. मेडिकल के सफेद कोट से लेकर पायलट के कॉकपिट और MBA के कॉर्पोरेट बोर्डरूम तक- ये कोर्स सिर्फ ज्ञान नहीं, बल्कि लाइफस्टाइल, समाज में इज्जत और करियर की नई ऊंचाइयों का वादा करते हैं. इन कोर्सेस में एडमिशन लेना केवल पढ़ाई का फैसला नहीं, बल्कि लाखों-करोड़ों का इनवेस्टमेंट है.

Most Expensive Courses भारत में कई कोर्स की फीस 20 लाख से ज्यादा है

विज्ञापन

बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमबीबीएस जैसे कोर्स की कीमतें इतनी अधिक क्यों हैं? इसका जवाब है- मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर, इंटरनेशनल लेवल की फैकल्टी, रिसर्च और ट्रेनिंग के लिए हाई-टेक सुविधाएं और ग्लोबल नेटवर्क. बात चाहे महंगे मेडिकल डिवाइसेस की हो, विमान उड़ाने के वास्तविक अनुभव की या इंडस्ट्री-रेडी मैनेजमेंट ट्रेनिंग की- इनके हर पहलू पर जमकर खर्च होता है. इन कोर्सेस को करने के बाद स्टूडेंट्स न सिर्फ डिग्री, बल्कि एक ऐसा मंच लेकर निकलते हैं, जो उन्हें देश-दुनिया में खास पहचान दिलाता है.

विज्ञापन

Most Expensive Courses in India: देश के 5 सबसे महंगे कोर्स

देश के सबसे महंगे कोर्स में दाखिला लेना सिर्फ फीस भरने का मामला नहीं है. यह एक इनवेस्टमेंट है, जो सालों की कठिन मेहनत और कठिन ट्रेनिंग के बाद बड़े पैमाने पर रिटर्न दे सकता है. उदाहरण के लिए, मेडिकल की पढ़ाई में क्लिनिकल ट्रेनिंग और हॉस्पिटल में इंटर्नशिप के लिए अल्ट्रामॉडर्न सुविधाओं की जरूरत होती है. वहीं,  एमबीए में इंडस्ट्री नेटवर्किंग और ग्लोबल एक्सपोजर पर भारी खर्च होता है.

विज्ञापन

पायलट ट्रेनिंग जैसे कुछ खास कोर्स में वास्तविक विमान उड़ाने और फ्लाइट सिम्युलेशन जैसी सुविधाएं शामिल होती हैं, जिनकी लागत बहुत ज्यादा है. वहीं, डिजाइन और लॉ जैसे कोर्स क्रिएटिविटी, इंटरैक्टिव स्टूडियो और इंडस्ट्री से जुड़े प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स की वजह से महंगे होते हैं. हाई फीस के बावजूद ये कोर्स युवाओं को ऐसे प्लेटफॉर्म प्रदान करते हैं, जहां से वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना करियर मजबूत कर सकते हैं.

1. एमबीबीएस (प्राइवेट/डीम्ड यूनिवर्सिटी)

निजी और डीम्ड मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की कुल फीस 50 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक हो सकती है. इसका कारण है- महंगा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर, एडवांस लैब, महंगे मेडिकल उपकरण और लंबे समय तक क्लिनिकल ट्रेनिंग. डॉक्टर बनने की चाहत रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए यह जरूरी लेकिन महंगा निवेश है.

विज्ञापन

2. एमबीए (IIMs, ISB, XLRI)

आईआईएम, आईएसबी और XLRI जैसे टॉप बिजनेस स्कूलों में एमबीए की फीस 30-40 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. हाई क्वॉलिटी की फैकल्टी, ग्लोबल नेटवर्क, इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स और प्रीमियम प्लेसमेंट अवसरों की वजह से एमबीए की फीस इतनी ज्यादा है.

3. बीटेक/एमटेक (टॉप संस्थान और प्राइवेट इंस्टीट्यूट)

आईआईटी, एनआईटी और बिट्स पिलानी जैसे टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक और एमटेक की फीस कुल 15-20 लाख रुपये तक या उससे ज्यादा भी जा सकती है. अल्ट्रामॉडर्न लैब्स, रिसर्च की शानदार सुविधाएं और इंडस्ट्री पार्टनरशिप की वजह से इन कोर्सेस की फीस ज्यादा है.

4. कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग

कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग (CPL) की फीस 15-40 लाख रुपये तक होती है. इसमें विमान उड़ाने का वास्तविक अनुभव, फ्लाइट सिम्युलेटर ट्रेनिंग और फ्यूल जैसी महंगी सुविधाएं शामिल होती हैं. कॉमर्शियल पायलट ट्रेनिंग के बाद लाइसेंस हासिल कर पाना भी आसान नहीं है.

5. एलएलएम/ डिजाइन/ मीडिया कोर्स

देश के टॉप लॉ कॉलेज, डिजाइन इंस्टीट्यूट (NID, NIFT) और कुछ निजी मीडिया यूनिवर्सिटीज में भी फीस 10-30 लाख रुपये प्रति वर्ष तक हो सकती है. इसमें इंटरैक्टिव स्टूडियो, इंटरनेशनल कोलैबोरेशन और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स का बड़ा योगदान होता है.

यह भी पढ़ें- देश के युवाओं से क्‍या बोल गए पीएम मोदी? किस बात पर कहा- मैं आपके साथ खड़ा हूं

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल