Trending:
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
9वीं के छात्र ने IPL में किया कमाल, क्रिकेट और पढ़ाई को कैसे करते हैं मैनेज?

Vaibhav Suryavanshi: 9वीं के स्टूडेंट ने IPL में कर दिया कमाल, क्रिकेट और पढ़ाई को कैसे मैनेज करते हैं वैभव सूर्यवंशी?

Written by:
Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi Age Education, IPL: 28 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2025 मैच में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को जबरदस्त पटखनी दी. 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इसमें कई रिकॉर्ड बनाए. उन्होंने इतनी कम उम्र में अपना पहला शतक भी जड़ा. बिहार के लाल वैभव सूर्यवंशी फिल्हाल स्कूल स्टूडेंट हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (Vaibhav Suryavanshi Age Education, IPL). आप क्रिकेट के फैन हों, चाहे न हों.. आपने कल रात राजस्थान रॉयल्स वर्सेस गुजरात टाइटंस मैच देखा हो या न देखा हो.. लेकिन वैभव सूर्यवंशी का नाम जरूर सुन लिया होगा. बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 28 अप्रैल को आईपीएल में इतिहास रच दिया. सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी ठोककर वह टूर्नामेंट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बन गए. उन्होंने कुल 38 गेंदों में 101 रन की पारी खेली. इसमें 7 चौके और 11 छक्के लगाए.

Vaibhav Suryavanshi IPL वैभव सूर्यवंशी स्कूल की पढ़ाई और क्रिकेट के बीच बैलेंस बनाकर चलते हैं

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 14 साल के हैं. बच्चों के खेलने-कूदने, स्कूल-कोचिंग की पढ़ाई में व्यस्त रहने वाली कच्ची उम्र में उन्होंने एक पक्की पहचान बनाकर सफलता के नए मायने खड़े कर दिए हैं. क्रिकेट खेलना आसान नहीं है और यहां बात गली-मोहल्ले के क्रिकेट की नहीं, बल्कि आईपीएल की हो रही है (Vaibhav Suryavanshi IPL). यह मुकाम हासिल करने के लिए वैभव सूर्यवंशी के साथ ही उनके परिवार ने भी काफी संघर्ष किया है. लेकिन इसके साथ ही वह पढ़ाई-लिखाई भी करते रहे.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi School Name: क्रिकेट और पढ़ाई में बनाया गजब बैलेंस
वैभव सूर्यवंशी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं. उनका जन्म 27 मार्च 2011 को बिहार के ताजपुर गांव में हुआ था. वह क्लास 9वीं के स्टूडेंट हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव सूर्यवंशी डॉ. मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल, ताजपुर, बिहार में पढ़ाई कर रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी ने एक इंटरव्यू में यह जानकारी दी थी. कुछ सोशल मीडिया पोस्ट्स में लिखा जा रहा था कि उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी है, लेकिन ऐसा नहीं है. वह दोनों के बीच बैलेंस बनाकर चल रहे हैं.

Vaibhav Suryavanshi Biography: पढ़ाई पर इस समय करते हैं फोकस
वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. दरअसल, उनके पिता क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन जब मुश्किल हालात के चलते यह मुमकिन नहीं हुआ तो उन्होंने बेटे को ट्रेनिंग देनी शुरू की. पटना में नेट प्रैक्टिस करते हुए वैभव सूर्यवंशी मात्र 10 साल की उम्र में हर दिन 600 गेंदें खेलते थे. उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने बताया कि वैभव रोजाना सुबह ट्यूशन पढ़ते हैं और उसके बाद पूरा फोकस क्रिकेट पर रखते हैं.

विज्ञापन

इससे पता चलता है कि वैभव सूर्यवंशी पढ़ाई और क्रिकेट, दोनों के प्रति काफी गंभीर हैं. उनका स्कूल और परिवार भी इस इस बात का ख्याल रखता है कि खेल और पढ़ाई के बीच बैलेंस बना रहे.

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल