Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियर
गूगल फ्री कोर्स से पाएं लाखों की नौकरी, बिना फीस के करें एनरोल

गूगल फ्री कोर्स से पाएं लाखों की नौकरी, बिना फीस के करें एनरोल

Written by:
Last Updated:

Google Free Courses Online: गूगल ने कई तरह के फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं. इन्हें पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलता है. गूगल फ्री कोर्स विद सर्टिफिकेट में स्किल बेस्ड नॉलेज पर फोकस किया जाता है. इसकी जानकारी रिज्यूमे में भी दी जा सकती है. गूगल के इंटरव्यू कोर्स भी काफी फायदेमंद साबित हो रहे हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (Google Free Courses Online). गूगल के बिना जिंदगी की कल्पना करना भी मुश्किल है. कुछ भी सर्च करना हो, कहीं आना-जाना हो, पुराने दौर की यादें देखनी हों, किसी भी साल का कोई डेटा चाहिए हो, गूगल पर सब कुछ एक क्लिक पर अवेलेबल है. अब गूगल फ्री कोर्स में एनरोल करके आप अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं (Google Free Course). इनसे आपको इंटरव्यू क्रैक करने में भी मदद मिल सकती है.

Google Free Courses Online गूगल के फ्री ऑनलाइन कोर्स से बेहतर रिज्यूमे बनाने में मदद मिलेगी

विज्ञापन

गूगल फ्री कोर्स पूरा करने पर सर्टिफिकेट मिलता है. गूगल में कई स्किल बेस्ड कोर्स हैं. इनसे करियर में आगे बढ़ने में मदद मिलती है. गूगल के सभी मुफ्त कोर्स ऑनलाइन मोड में हैं. गूगल फ्री कोर्स विद सर्टिफिकेट की पूरी लिस्ट चेक करने के लिए आप इस लिंक को अपने ब्राउजर में कॉपी-पेस्ट कर सकते हैं- https://grow.google/intl/en_in/certificates/ . बता दें कि ये कोर्स पूरी तरह से निशुल्क हैं यानी इनके लिए आपको 1 भी रुपया नहीं देना होगा.

विज्ञापन

गूगल फ्री कोर्स से मिलेगी लाखों की नौकरी
गूगल अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिये स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ऑनलाइन वर्कशॉप, सेमिनार, इवेंट और ऑनलाइन फ्री कोर्स करवाता है. इन कोर्सेस से हाई डिमांड जॉब्स हासिल करने में मदद मिलती है. अगर आप नई नौकरी ढूंढ रहे हैं या पहली नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो ये कोर्स आपके काम आ सकते हैं. इन्हें मार्केटिंग स्ट्रैटेजी एंड एआई गूगल के मार्केटिंग एक्सपर्ट ने डिजाइन किया है. ये कोर्स 1 घंटे की टाइम लिमिट के हैं.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- गूगल फ्री में बना देगा करियर, फीस में नहीं लगेगा 1 भी रुपया

फ्री कोर्स के लिए बुकमार्क करें वेबसाइट
गूगल फ्री ऑनलाइन कोर्स 03 सितंबर, 2024 से शुरू हो रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार गूगल के ऑफिशियल लिंक https://grow.google/intl/en_in/certificates/ पर जा कर अलग-अलग कोर्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं. सर्टिफिकेट के लिए अपने पूरे नाम से रजिस्ट्रेशन करें.

टेलिंग स्टोरी विद डेटा विजुअलाइजेशन (Telling Stories with Data Visualization)
टेलिंग स्टोरी विद डेटा विजुअलाइजेशन कोर्स 45 मिनट की ड्यूरेशन का है. इसे ऑनलाइन मोड में पूरा कर सकते हैं. इसमें डेटा विजुअलाइजेशन बनाने के अलग-अलग तरीकों की जानकारी मिती है. इस कोर्स में सही विजुअलाइजेशन का चयन करना भी सिखाया जाएगा. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, जो स्कूल, कॉलेज या ऑफिस में अक्सर प्रेजेंटेशन देते हैं. इससे प्रेजेंटेशन को बेहतर करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- 12वीं पास गूगल में नौकरी कर सकते हैं? करोड़ों में चाहिए सैलरी तो नोट करें Tips

विज्ञापन

सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी (Social Media Strategy)
टेक्निकल युग में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बेहतर ढंग से ऑपरेट करने के लिए सोशल मीडिया टीम की जरूरत होती है. सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी कोर्स उन प्रोफेशनल्स के लिए ज्यादा बेनेफिशियल हैं, जो इस क्षेत्र में काम करते हैं. इस कोर्स में ग्राहकों/ ऑडियंस तक पहुंचने की कई टेक्नीक्स बताई जाएंगी. साथ ही एक आसान सोशल मीडिया स्ट्रैटेजी और सोशल मीडिया पोस्ट क्रिएट करने के लिए ऐसे टूल्स भी बताए जाएंगे, जिनसे आपको समय बचाने में मदद मिलेगी.

बिल्ड अ सीवी एंड राइट अ कवर लेटर (Build a CV and Write a Cover Letter)
कहीं पर भी जॉब के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो आपके पास एक बढ़िया सीवी और कवर लेटर होना चाहिए. हालांकि कई लोगों के लिए यह बहुत मुश्किल काम है. गूगल फ्री कोर्स विद सर्टिफिकेट से आप सीवी और कवर लेटर बनाना सीख सकते हैं. यह कोर्स एक घंटे की ड्यूरेशन का है. इसमें रिज्यूमे और कवर लेटर राइटिंग के साथ ही ऐसे टूल्स के बारे में भी बताया जाएगा, जिनसे आप आसानी से बढ़िया नौकरी ढूंढ सकते हैं.

यह भी पढ़ें- गूगल की टॉप एंट्री लेवल जॉब्स, फ्रेशर्स के लिए हैं बेस्ट, बस चाहिए यह डिग्री

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल