Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियर
किसी भी वक्त जारी हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट, इस लिंक पर चेक करें आंसर की

JEE Main Paper 2 Result: किसी भी वक्त जारी हो सकता है जेईई मेन रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक पर चेक करें आंसर की

Written by:
Last Updated:

JEE Main Paper 2 Result: एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की जारी कर दी है. इससे स्पष्ट होता है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट भी घोषित कर सकता है. जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा जनवरी, 2024 में हुई थी. इसकी फाइनल आंसर की और रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (JEE Main Paper 2 Result). जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा जनवरी 2024 में हुई थी. इसके पेपर 1 का रिजल्ट कुछ दिनों पहले जारी कर दिया गया था. जेईई मेन पेपर 2 परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी तब से ही अपने रिजल्ट के जारी होने का इंतजार कर रहे थे. एनटीए ने जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की 2024 ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर अपलोड कर दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि अब जल्द ही जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2024 भी घोषित कर दिया जाएगा.

JEE Main Paper 2 Result वेबसाइट पर जेईई मेन पेपर 2 आंसर की चेक कर सकते हैं

विज्ञापन

जेईई मेन में 2 पेपर होते हैं- पेपर 1 आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थानों के बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित किया जाता है, वहीं पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए. इस साल करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था (JEE Main 2024). नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2024 के साथ ही टॉपर लिस्ट 2024 भी जारी कर सकती है.

विज्ञापन

JEE Main Paper 2 Answer Key: तुरंत चेक करें जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की
जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं (JEE Main Paper 2 Final Answer Key). जेईई मेन फाइनल आंसर की चेक करके आप परीक्षा में अपने नंबरों का सटीक अंदाजा लगा सकते हैं. एनटीए ने कुछ दिनों पहले जेईई मेन पेपर 2 प्रोविजनल आंसर की जारी की थी, जिस पर अभ्यर्थियों को आपत्ति दर्ज करवाने का अवसर भी दिया गया था. फिर उसी के आधार पर जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की तैयार की गई है.

विज्ञापन

JEE Main Paper 2 Result: जेईई मेन 2024 रिजल्ट कहां जारी होंगे?
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा अप्रैल, 2024 में होगी (JEE Main Session 2 2024). जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा दे चुके अभ्यर्थी भी जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा दे सकते हैं. जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 परिणाम घोषित होने के बाद इनमें से किसी भी वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं – jeemain.nta.ac.in, nta.ac.in, ntaresults.nic.in. जेईई मेन रिजल्ट 2024 में स्टूडेंट्स अपनी पर्सनल डिटेल्स, एनटीए स्कोर और पर्सेंटाइल जैसी जरूरी चीजें देख सकते हैं.

JEE Main Paper 2 Result: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट कैसे चेक करें?
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. आप जेईई मेन पेपर 2 फाइनल आंसर की भी इन्हीं स्टेप्स के जरिए चेक कर सकते हैं-

विज्ञापन

1- जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in, nta.ac.in, ntaresults.nic.in पर जाएं. आप इनमें से किसी भी वेबसाइट पर जेईई मेन रिजल्ट देख सकते हैं.

2- वेबसाइट के होमपेज पर नजर आ रहे JEE Main 2024 Session 1 Paper 2 रिजल्ट पर क्लिक करें. यह लिंक रिजल्ट घोषित होने के बाद ही एक्टिव किया जाएगा.

3- उस पर क्लिक करते ही स्क्रीन पर नया पेज खुल जाएगा. उस पर अपनी रजिस्ट्रेशन डिटेल एंटर करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें.

4- बस इतना करते ही जेईई मेन रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगा. उसे अच्छी तरह से चेक कर लें. आप चाहें तो उसे डाउनलोड करने के बाद प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
यहां करें 2 साल का कोर्स, पाएं 37 लाख का पैकेज, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

सैनिक स्कूल एंट्रेंस टेस्ट रिजल्ट कब आएगा? अभी से नोट कर लें डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल