BPSC Exam Calendar 2026 : 72वीं भर्ती प्रारंभिक परीक्षा जुलाई में, जानें TRE-4 होगी या नहीं
BPSC Exam Calendar 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने कई भर्ती परीक्षाओं की डेट घोषित की है. कैलेंडर से निकलकर आया है सबसे बड़ा सवाल TRE-4 को लेकर. कैलेंडर में इसको जगह नहीं मिली है.
BPSC Exam Calendar 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग ने 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी किया है. इसके मुताबिक 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता की प्रारंभिक परीक्षा 22 जुलाई को होगी इसके लिए अब तक 550 वैकेंसी प्राप्त हुई है. जिसमें राजस्व अधिकारी की 365, समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुमंडल संरक्षक पदाधिकारी की 101 वैकेंसी है. अनुमंडल संरक्षक पदाधिकारी नया पद सृजित किया गया है, जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए है. अब तक कुल 5 विभागों से वैकेंसी प्राप्त हुई है. 30 अप्रैल तक जितने पद प्राप्त होंगे आयोग उसे इस भर्ती में समाहित करेगा.
गायब हो गई TRE-4 भर्ती?
कैलेंडर में चौथी बिहार शिक्षक भर्ती (TRE-4) को शामिल नहीं किया गया है. बिहार लोक सेवा आयोग को इस संबंध में अभी तक अधियाचना नहीं मिली है. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या चौथी शिक्षक भर्ती नहीं होगी?
70वीं परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा?
कैलेंडर के अनुसार 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का इंटरव्यू अभी चल रहा है. इसका रिजल्ट अप्रैल-मई में जारी होगा. जबकि 71वीं प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है. मुख्य परीक्षा अप्रैल में प्रस्तावित है. वहीं, 33वीं न्यायिक सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा 30 मईऔर एपओ भर्ती प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई को प्रस्तावित है.
बिहार लोक सेवा आयोग के कैलेंडर के अनुसार, असिस्टेंट रेवन्यू एंड अकाउंट ऑफिसर के 285 और असिस्टेंट अर्बन वेलफेयर एंड रजिस्ट्रेशन ऑफिसर के 285 पदों पर बहाली होगी. इन भर्तियों की परीक्षा तिथि नहीं घोषित की गई है. वहीं, सिमुलतला आवासीय विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती परीक्षा 17 और 18 जून को होगी.
