Bihar Police Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस नई वेबसाइट पर होगा जारी
Bihar Police Constable Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने वाला है. इससे पहले इससे पहले केंद्रीय सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल भर्ती (CSBC) ने अपनी वेबसाइट बदल दी है.
Bihar Police Constable Result 2024 : बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती का रिजल्ट जारी होने वाला है. इससे पहले केंद्रीय सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल भर्ती (CSBC) ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च की है. अभी तक सीएसबीसी की वेबसाइट csbc.bih.nic.in थी. जिसे बदलकर अब csbc.bihar.gov.in कर दिया गया है. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इसी नई वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा. हालांकि अभी तक सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने की तारीख घोषित नहीं की है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का रिजल्ट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में यानी इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है. इस भर्ती अभियान से बिहार पुलिस में कांस्टेबल के 21,391 पद भरे जाएंगे. इसके लिए भर्ती परीक्षा छह चरणों में 7, 11, 18, 21, 25 और 28 अगस्त को आयोजित की गई थी.
रिजल्ट के बाद होगा फिजिकल टेस्ट
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती की चयन प्रक्रिया में कई चरण हैं. जिसमें कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक मानक परीक्षा (PST)/शारीक दक्षता परीक्षा (PET), डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है. फाइनल सेलेक्शन के लिए उम्मीदवारों को सभी चरण में पास होना होगा. लिखित परीक्षा के बाद फिजिकल टेस्ट होगा. जिसमें लंबाई, सीना की माप के साथ फिजिकल फिटनेस टेस्ट होगा.
ये भी पढ़ें
ONGC Jobs : ओएनजीसी में 2,236 नौकरियां, अब 10 नवंबर तक करें आवेदन, बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि
