Trending:
होमताजा खबरकरियरनौकरी
Indian Army में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए है ये योग्यता

Indian Army में बिना लिखित परीक्षा नौकरी पाने का मौका, बस चाहिए है ये योग्यता, 2 लाख से अधिक पाएं सैलरी 

Written by:
Last Updated:

Sarkari Naukri 2024 Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में नौकरी (Govt Jobs) पाने का एक अच्छा अवसर है. जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

Indian Army Recruitment 2024: भारतीय सेना में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश में इधर-उधर भटक रहे युवाओं के लिए बढ़िया मौका है. इसके लिए सेना ने जज एडवोकेट जनरल शाखा के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के जरिए अविवाहित पुरुष और महिला लॉ ग्रेजुएट के लिए वैकेंसी निकाली है. जिन उम्मीदवारों के पास इन पदों से संबंधित योग्यता है, वे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

Indian Army Recruitment 2024 सेना में नौकरी पाने का एक अच्छा अवसर है.

विज्ञापन

भारतीय सेना के इस भर्ती के लिए जो कोई भी आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे 28 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 8 पदों पर बहाली की जाएगी. अगर आप भी सेना में अधिकारी की नौकरी पाने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए बातों को गौर से पढ़ें.

भारतीय सेना में इन पदों पर कौन कर सकता है आवेदन
उम्मीदवार जो कोई भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ एलएलबी (ग्रेजुएट के बाद 3 वर्षीय पाठ्यक्रम या 10+2 के बाद 5 वर्षीय पाठ्यक्रम) की डिग्री होनी चाहिए. CLAT PG 2024 का स्कोर आवेदन के लिए अनिवार्य है. उम्मीदवारों को बार काउंसिल ऑफ इंडिया या राज्य के बार काउंसिल में वकील के रूप में पंजीकरण के लिए योग्य होना चाहिए. संबंधित डिग्री बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज/विश्वविद्यालय से प्राप्त होनी चाहिए.

सेना में नौकरी पाने की जरूरी आयु सीमा
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा: 21 वर्ष
उम्मीदवारों की अधिकतम आयुसीमा: 27 वर्ष (आवेदन की अंतिम तिथि के अनुसार)

विज्ञापन

भारतीय सेना में चयन होने पर मिलेगी सैलरी
चुने गए उम्मीदवारों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में 49 सप्ताह का प्रशिक्षण लेना होगा. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिमाह 56,100 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा. इसके बाद निम्नलिखित भुगतान किया जाएगा.

यहां देखें अप्लाई करने का लिंक और नोटिफिकेशन
Indian Army Recruitment 2024 के लिए आवेदन करने का लिंक
Indian Army Recruitment 2024 नोटिफिकेशन

भारतीय सेना में ऐसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में दो चरण शामिल हैं:
सेवा चयन बोर्ड (SSB) साक्षात्कार: इसमें उम्मीदवारों का गहन मूल्यांकन किया जाएगा.
मेडिकल टेस्ट: शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की पुष्टि के लिए किया इस टेस्ट को किया जाएगा.

ये भी पढ़ें…
सरकारी कॉलेज से पॉलिटेक्निक, नहीं थे कोचिंग के पैसे, फिर ऐसे क्रैक किया GATE, अब यहां से कर रहें पढ़ाई
ICSI CSEET का रिजल्ट icsi.edu पर कल होगा जारी! ऐसे आसानी से कर पाएंगे चेक

About the Author

Munna Kumar
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और News18 के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में News18 Hindi के करियर सेक्शन में कार्यरत हैं. इनकी विशेषता एजुकेशन न्यूज, जॉब्स, बोर्ड रिजल्ट्स एवं करियर से जुड़ी खबरों आदि में है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल