Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियरनौकरी
'मेरी भी अपनी लाइफ है'.. शिफ्ट खत्म होने के बाद ओवरटाइम की मांग, वायरल हुई चैट

Viral Post: 'मेरी भी अपनी लाइफ है'.. शिफ्ट खत्म होने के बाद ओवरटाइम की मांग, वायरल हुआ एंप्लॉई का जवाब

Written by:
Last Updated:

Viral Post: इन दिनों ऑफिस की चैट्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. हाल ही में एक शख्स ने रेडिट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उसकी मैनेजर ने उससे शिफ्ट खत्म होने के बाद ओवरटाइम करने के लिए कहा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (Viral Post). अब इंडस्ट्री कोई भी हो, एंप्लॉइज का ओवरटाइम करना नॉर्मल सा हो गया है. ज्यादातर मैनेजर्स शिफ्ट खत्म होने के बाद भी अपनी टीम को काम में व्यस्त रखते हैं. हाल ही में एक फ्रेशर ने रेडिट पर मैनेजर के साथ अपनी चैट शेयर की. दोपहर 12 से रात 9 बजे की शिफ्ट खत्म होने के बाद मैनेजर चाहती थी कि एंप्लॉई थोड़ी और देर काम करे. इस पर एंप्लॉई ने साफ मना करते हुए लिखा कि कभी-कभी की बात अलग है लेकिन हर दिन ऐसा नहीं हो सकता है.

Reddit Viral Post सोशल मीडिया पर इस तरह के पोस्ट खूब वायरल होते हैं

एंप्लॉई ने जब ओवरटाइम से मना कर दिया तो मैनेजर ने उसे यही बात ईमेल पर लिखकर भेजने के लिए कहा. लेकिन एंप्लॉई को डर था कि कहीं मैनेजर वही मेल अलग रेफरेंस के साथ एचआर को न भेज दे.. और इसीलिए उसने ईमेल नहीं भेजा. एंप्लॉई ने Reddit पोस्ट पर चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है. ज्यादातर लोगों को यह पोस्ट काफी रिलेटेबल लगा. कुछ ने कमेंट्स सेक्शन में अपना अनुभव भी शेयर किया. आप भी सोशल मीडिया पोस्ट देखकर बताइए कि एंप्लॉई को इस स्थिति में क्या करना चाहिए था.

मेरी भी पर्सनल लाइफ है…

Reddit यूजर Mango7689 ने अपने पोस्ट में लिखा- मेरी टीम के एक सीनियर ने मुझे शिफ्ट के बाद किसी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कहा. सच कहूं तो मेरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक की है और जरूरत पड़ने पर मैं एक्सट्रा काम कर सकता हूं. लेकिन मैं इसे रूटीन नहीं बनाना चाहता हूं. जब मैंने सीनियर को यह बात बताई तो उन्होंने मुझसे मेल करने के लिए कहा. क्या वो एचआर को फॉरवर्ड करके बताएंगी कि मैंने काम से मना कर दिया. मुझे समझ नहीं आ रहा कि अब क्या करूं? क्या मुझे मेल भेज देना चाहिए?

विज्ञापन

पोस्ट यहां चेक कर सकते हैं

ओवरटाइम के लिए मेल करें

इस रेडिट पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- आप अपने मैनेजर से कहिए कि वो ओवरटाइम करवाने के लिए मेल करें. साथ ही कंपनी के ओवरटाइम रूल्स भी बताएं. इस पर एंप्लॉई ने जवाब दिया कि यह बात मेरे दिमाग में भी आई थी. लेकिन मैं अभी फ्रेशर हूं और मुझे डर है कि ऐसी बातचीत मेरे करियर के लिए निगेटिव न साबित हो जाए. एक अन्य यूजर ने लिखा- इन लोगों के साथ समस्या क्या है. अगर एंप्लॉई बैचलर है तो क्या उसकी अपनी पर्सनल लाइफ नहीं है.

यह भी पढ़ें- जापान और भारत के वर्क कल्चर में क्या अंतर है? कहां की Job में ज्यादा आराम है?

विज्ञापन

About the Author

Deepali Porwal
With over more than 10 years of experience in journalism, I currently specialize in covering education and civil services. From interviewing IAS, IPS, IRS officers to exploring the evolving landscape of academic system, my work aims to inform, inspire, and connect with readers. Prior to joining News18, I have an experience of working in the health and lifestyle sections of Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य कौन सा है? CBSE के पेपर में आया सवाल

कौन हैं ये भारतीय मूल के 4 वैज्ञानिक, मिली 63 लाख की फेलोशिप

UPSC IFS मेंस परीक्षा का रिजल्‍ट जारी, इंटरव्यू का शेड्यूल जल्द

UN में पाकिस्तान को लताड़ने वाली ये भारतीय महिला कौन हैं, कैसे बनीं IFS?

पहले प्रयास में क्रैक किया UPSC, महज 22 की उम्र में 31वीं रैंक लाकर बनीं IAS

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल