Trending:
होमताजा खबरछत्तीसगढ़बिलासपुर
अमित जोगी के जन्म-जाति मामले में 23 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई

अमित जोगी के जन्म-जाति मामले में 23 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई

Last Updated:

मरवाही विधायक अमित जोगी के 3 जगहों के जन्म स्थान और जाति मामले में नवरात्रि के बाद यानी आगामी 23 अक्टूबर को फिर से सुनवाई होगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में मरवाही विधायक अमित जोगी के 3 जगहों के जन्म स्थान और जाति को चुनौती देने वाली बीजेपी की समीरा पैकरा के चुनाव याचिका पर बुधवार को हाईकोर्ट जस्टिस गौतम भादुड़ी के सिंगल बेंच में आधे घंटे की सुनवाई हुई.

अमित जोगी के जन्म-जाति मामले में 23 अक्टूबर को फिर होगी सुनवाई


विज्ञापन

सुनवाई अधूरी होने के वजह से मामले को कोर्ट ने नवरात्रि के बाद यानी आगामी 23 अक्टूबर के लिए सुरक्षित रखा है. अब 23 अक्टूबर को मामले में फिर से सुनवाई शुरू होगी. आपको बता दें कि मरवाही विधायक और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी के खिलाफ बीजेपी की समीरा पैकरा ने मरवाही से चुनाव लड़ा था और पराजित हो गई थी.


विज्ञापन

समीरा ने चुनाव से पराजित होने के बाद हाईकोर्ट में अमित जोगी के खिलाफ चुनाव याचिका दायर कर उनके जन्म स्थान और जाति पर सवाल उठाए थे. याचिका में कहा गया था कि अमित जोगी ने अपना जन्म स्थान गलत बताया है, अमित ने अपने 3 अलग-अलग जगहों में जन्म स्थान बताया था, जिसमें अमेरिका का टेक्सास, एमपी का इंदौर और छत्तीसगढ़ में मरवाही के सारबहरा के नाम शामिल हैं. लगातार मामले में कई बार सुनवाई होने के बाद आखिरकार अमित ने पिछले तीन सुनवाई से पहले अपने आप को अमेरिका में जन्म होने की बात को कोर्ट के सामने माना था.


इसके बाद से उनकी जाति को भी लेकर लगातार गवाही का दौर चलता रहा. हालांकि पिछली सुनवाई में अंतिम गवाह की गवाही के साथ गवाही का दौर समाप्त हो गया था. आज फिर से मामले में सुनवाई हुआ पर अधूरा रहा । अब मामले को 23 अक्टूबर के लिए रखा गया है।


ये भी पढ़ें:- अमित जोगी की जाति मामले में 27 सितंबर को फिर होगी सुनवाई


पूर्व सीएम की पत्नी रेणु ने लिखी- ‘अजीत जोगी अनकही कहानी’

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

सुतली बम, रॉकेट लॉन्चर से लेकर मोर्टार सेल तक, नक्सलियों की मांद से क्या मिला?

पति की प्रताड़ना से जूझकर ऊषा ने 20000 का ऑटो खरीदा, चलाकर सपने बुने, पर अब...

इसे कहते रंगे हाथ पकड़ना, मामला सेट करने बैठे थे SI साहब, पहुंच गई ACB, फिर मारने लगा बहाने, VIDEO

जीवन ठाकुर की मौत पर सियासत, विधानसभा में भिड़े भूपेश बघेल और विजय शर्मा

विधानसभा में बोले भूपेश बघेल- आदिवासी नेता जीवन ठाकुर को फर्जी केस में फंसाया

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल