सिक्किम से गायब, सिलीगुड़ी में मिली लाश, 7 महीने तक बना रहा राज... आखिर क्या हुआ उस महिला टीचर के साथ?
7 अगस्त 2024 को गायब हुई एक महिला टीचर का कंकाल अचानक सिलीगुड़ी के एक बंद घर में कंकाल मिला है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.
- गुमशुदगी के 7 महिने बाद मिला कंकाल
- नामची से 100 किमी दूर घर में बंद राज
- पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश
Sikkim: एक शिक्षिका पिछले सात महीनों से लापता थी, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी शहर, पुलिस को एक घर में एक कंकाल मिला, ये कंकाल किसी और का नहीं बल्कि उसी सिक्किम की एक स्कूल शिक्षिका, पासांग दोमा शेरपा का था. यह शिक्षिका पिछले सात महीनों से लापता थी. लेकिन इस महिला के साथ ऐसा क्या हुआ कि वह इस तरह अचानक से गायब हुई, और जब मिली तो कंकाल बन चुकी थी? आइए, इसके बारे में करीब से जानते हैं.
पासांग दोमा शेरपा जो सिक्किम के नामची जिले में एक सरकारी स्कूल में नेपाली भाषा की शिक्षिका थीं. वह एक आम जिंदगी जी रही थी. अपने स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थीं और अपने काम के प्रति समर्पित थीं. लेकिन 7 अगस्त 2024 को उनकी जिंदगी में एक अनहोनी घटना घटी. उस दिन वह अचानक गायब हो गईं. उनके परिवार वालों ने नामची पुलिस स्टेशन में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की. लेकिन महिला का कोई पता नहीं चला.
जांच में निकल गए 7 महीने
पुलिस को जांच करते-करते 7 महीने गुजर गए, फिर भी सिक्किम और पश्चिम बंगाल की पुलिस इस मामले को सुलझाने की कोशिश करती रही. लेकिन महीनों तक कोई सुराग नहीं मिला, पासांग का कोई अता-पता नहीं था, उसके परिवार ने उम्मीद नहीं छोड़ी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, उनकी चिंता बढ़ती गई. लोग तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे. कोई कहता कि वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई, तो कोई कहता की कोई हादसा हुआ होगा.
सिलीगुड़ी में मिला कंकाल
फिर, सात महीने बाद, एक नया मोड़ आया. सिक्किम के नामची से करीब 100 किलोमीटर दूर, पुलिस को पता चला कि पासांग का सिलीगुड़ी में एक घर है, जो काफी सुनसान जगह पर स्थित है. जब पुलिस उस घर पहुंची, तो दरवाजा बाहर से ताला बंद था. पुलिस को दरवाजा तोड़कर अंदर जाना पड़ा. जब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो उसके होश ही उड़ गए.
यह भी पढ़ें: प्यार में पड़ी महिला, पसंदीदा मर्द का SMS और टुकड़ों में मिली लाश… ऐसे खुला मधुश्री मर्डर का राज
हत्यारे की जारी है तलाश
बेडरूम में एक कंकाल पड़ा था. पुलिस ने तुरंत उस कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को शक हुआ कि यह कंकाल पासांग दोमा शेरपा का हो सकता है. नामची के पुलिस अधीक्षक कर्मा ग्याम्त्सो भूटिया ने बताया, ‘हमें लगभग यकीन है कि यह कंकाल पासांग का ही है, लेकिन पक्के तौर पर पुष्टि के लिए हम डीएनए प्रोफाइलिंग करवाएंगे.’ पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. कई सवाल उनके सामने हैं. यह घर, जहां कंकाल मिला, एक सुनसान इलाके में है. पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने उस घर में कई महीनों से कोई हलचल नहीं देखी थी. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इस बात की खबर दी.
