Trending:
होमताजा खबरदिल्ली-एनसीआर
MCD चुनावः पिट गए विधायक जी! टिकट आवंटन पर AAP विधायक गुलाब सिंह को दौड़ाया

Delhi MCD Election 2022: पिट गए विधायक जी! टिकट आवंटन पर AAP विधायक गुलाब सिंह को दौड़ाया, मारे मुक्के

Last Updated:

Delhi MCD Election 2022 : दिल्ली भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि पिट गए आप के विधायक जी! आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव को टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा करके पीटा. केजरीवाल जी, ऐसे ही AAP के सभी भ्रष्टाचारी विधायकों का नंबर आएगा.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

दिल्ली. दिल्ली नगर निगम चुनाव में टिकट के बंटवारे को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक की पिटाई का मामला सामने आया है. आरोप विधायक के सर्मथकों पर ही लगा है. पुलिस तक मामला पहुंचा है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मारपीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं

मारपीट से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें देखा जा सकता है कि विधायक खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं, जबकि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं. गुलाब के साथ लोगों ने धक्का-मुक्की की और कॉलर पकड़कर मुक्के मारे. हालांकि, इस घटना पर आप का कोई बयान नहीं आया और सीएम अरविंद केजरीवाल ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है.

विज्ञापन

क्या कहती है पुलिस

विधायक गुलाब सिंह की पिटाई के मामले में दिल्ली पुलिस द्वारका डीसीपी हर्षवर्धन के मुताबिक़, सोमवार  को विधायक गुलाब सिंह के साथ मारपीट की सूचना रात करीब आठ बजे मिली. टिकट बंटवारे को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर विधायक गुलाब सिंह से हाथापाई की, उसकी चिकित्सकीय जांच की गई है और कोई बाहरी चोट नहीं मिली है. बयान के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

भाजपा ने पूरे मामले को लेकर आप को घेरते हुए  मारपीट का वीडियो ट्वीट किया और कहा कि  पैसे लेकर टिकट बेचने के आरोप में आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव की समर्थकों ने पिटाई कर दी है.

भाजपा के नेता संबित पात्रा ने लिखा कि मटियाला विधानसभा से आप के विधायक गुलाब सिंह यादव द्वारा टिकट बेचने पर नाराज उन्हीं के कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी पिटाई की यह वीडियो देखें. कहीं अरविंद केजरीवाल जी की भी यादाश्त ना चली जाए, क्योंकि इन सभी भ्रष्टाचारियों के किंगपिन तो अरविंद केजरीवाल ही हैं. इसी तरह दिल्ली भाजपा ने ट्वीट कर लिखा कि पिट गए आप के  विधायक जी! आम आदमी पार्टी विधायक गुलाब सिंह यादव को टिकट बेचने के आरोप में आप कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ा करके पीटा. केजरीवाल जी, ऐसे ही AAP के सभी भ्रष्टाचारी विधायकों का नंबर आएगा.

विज्ञापन

About the Author

Vinod Kumar Katwal
11 Years Experience in Print and Digital Journalism. Earlier used to Work With Dainik Bhaskar, IANS and Amar Ujala. Currently handling Himachal Pradesh Region as a Bureau chief from past five years. Love to Cover Political and Travel and Tourism beat.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल