Trending:
होमताजा खबरDelhi
स्कूल से भागा 10वीं का छात्र, पहुंचा गुरुद्वारा, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

स्कूल से भागा बच्चा... लेकिन सीधे गया गुरुद्वारा? 10वीं के स्टूडेंट ने क्यों उठाया ये कदम, हैरान कर देगी वजह

Written by:
Last Updated:

Delhi News: दिल्ली के रूप नगर इलाके से लापता 14 वर्षीय छात्र ननक प्याऊ गुरुद्वारे से सुरक्षित मिला. खराब ग्रेड्स से परेशान होकर उसने स्कूल छोड़ दिया था और गुरुद्वारे में जाकर भोजन और शरण ली. पुलिस ने 60 CCTV कैमरे खंगालकर बच्चे को ढूंढ निकाला. जांच में किसी अपराध का संकेत नहीं मिला, बच्चा परिजनों को सौंप दिया गया.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. खराब मार्क्स से निराश होकर स्कूल से गायब हुआ 14 साल का छात्र आखिरकार गुरुद्वारे में सुरक्षित मिला. यह मामला दिल्ली के रूप नगर इलाके के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा है, जहां कक्षा 10 का छात्र सोमवार को अचानक लापता हो गया था.

दिल्ली के रूप नगर के सरकारी स्कूल का 14 वर्षीय छात्र खराब मार्क्स से परेशान होकर घर से भाग गया. AI फोटो

परिवार में हड़कंप मच गया जब बच्चे के पिता, जो दयालपुर के रहने वाले हैं, ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई. तीन दिन की लगातार तलाश के बाद जब पुलिस ने बच्चे को ननक प्याऊ गुरुद्वारे से बरामद किया, तो घरवालों की आंखों में राहत के आंसू छलक पड़े.

विज्ञापन

पढ़ें- फांसी घर मामला: दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी ने केजरीवाल-सिसोदिया समेत 4 नेताओं को भेजा नोटिस, 13 नवंबर को तलब

पुलिस जांच में सामने आया कि बच्चा अपनी पढ़ाई और ग्रेड्स को लेकर बेहद परेशान था. उसने स्कूल न जाने का फैसला किया और बिना किसी को बताए निकल गया. जब भूख लगी, तो वह गुरुद्वारे पहुंच गया, जहां उसे भोजन और शरण मिल गई.

60 सीसीटीवी कैमरों की मदद से मिला सुराग

रूप नगर थाने की पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट मिलने के बाद बच्चे की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी. पुलिस टीम ने करीब 60 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें बच्चे की आखिरी झलक राणा प्रताप बाग स्थित ननक प्याऊ गुरुद्वारे के पास दिखी. इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुरुद्वारे के सेवादारों से पूछताछ की और अंततः उसी परिसर में बच्चे को सुरक्षित पाया गया.

विज्ञापन

बच्चे ने बताया- पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था

पुलिस के अनुसार पूछताछ में बच्चे ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई और प्रदर्शन से निराश था. उसे डर था कि खराब ग्रेड्स को लेकर परिवार नाराज होगा, इसलिए उसने स्कूल न जाने और कुछ समय अकेले रहने का फैसला किया. जब उसे भूख लगी, तो उसने गुरुद्वारे का रुख किया. वहां के लंगर में भोजन और लोगों की दयालुता ने उसे सुकून दिया.

परिवार को सौंपा गया बच्चा, केस बंद

सभी औपचारिकताओं के बाद पुलिस ने बच्चे को उसके परिवार के हवाले कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि कोई आपराधिक गतिविधि या अपहरण जैसी बात सामने नहीं आई, इसलिए मामला बंद कर दिया गया है. पुलिस ने परिवार को सलाह दी है कि बच्चे के साथ धैर्यपूर्वक बात करें और उसे मानसिक रूप से सहयोग दें.

विज्ञापन

गुरुद्वारे के सेवादारों ने निभाई इंसानियत की मिसाल

गुरुद्वारे के सेवादारों ने बताया कि उन्होंने बच्चे को भूखा देखा तो उसे भोजन और पानी दिया. उन्होंने कहा कि “यह हमारी सेवा है, कोई भी व्यक्ति अगर भूखा या परेशान आता है तो हम उसे खाना और आसरा देते हैं.”

About the Author

Sumit Kumar
Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master's degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, he has experience of working in print and digital media as a freelance journalist since 2016. He has also worked as a Consultant Communication. He has a keen interest in politics, international issues, current affairs, science and mental health issues.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल