Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरदिल्ली-एनसीआर
कौन है वह बच्चा, जो बना रोहित के 'कत्ल की वजह'

रोहित शेखर मर्डर मिस्ट्री: कौन है वह 'बच्चा', जो 'कत्ल की वजह' बना?

Last Updated:

अपूर्वा ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए. पुलिस की पूछताछ में अपूर्वा ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि मेरी राजनीति महत्वाकाक्षाएं थीं, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही मुझे अहसास होने लगा कि यह शादी मेरे किसी काम का नहीं है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या को लेकर अब एक और नया खुलासा सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, रोहित की पत्नी अपूर्वा से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रोहित शेखर की हत्या का कारण एक बच्चा है! टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार अपूर्वा ने दिल्ली पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे  शक था कि जिस महिला के साथ रोहित के संबंध थे उसका बेटे के बाप रोहित ही है. इसी कारण उसका झगड़ा हुआ, जिसमें उसने कथित रूप से रोहित का कत्ल कर दिया.

अपूर्वा फाइल फोटो


विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में अपूर्वा ने पहले बताया था कि रोहित का रिश्ते की भाभी के साथ संबंध था और इसी बात से वह परेशान रहती थी. अपूर्वा के मुताबिक जिस महिला के साथ रोहित का संबंध था उस महिला की शादी के आठ साल बाद बच्चा हुआ था. अपूर्वा के मुताबिक यही बात रोहित और उसके रिश्ते को धीरे-धीरे खराब करती जा रही थी.


विज्ञापन

बच्चे की मां संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी

अपूर्वा शुक्ला ने पुलिस रिमांड में यह भी बताया कि वह महिला अपने बच्चे को रोहित की संपत्ति में हिस्सा दिलाना चाहती थी. उक्त महिला हमेशा कहा करती थी कि यह बच्चा तो आपके घर का ही बच्चा है. रोहित का लगाव भी उस बच्चे के साथ कुछ ज्यादा ही था. बच्चे के प्रति रोहित का लगाव मेरे शक को और पुख्ता कर दिया था.




अपूर्वा ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए. पुलिस की पूछताछ में अपूर्वा ने बताया कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि मेरी राजनीति महत्वाकाक्षाएं थीं, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही मुझे अहसास होने लगा कि यह शादी मेरे किसी काम का नहीं है.


दिल्ली पुलिस की जांच टीम को भी लगता है कि मैट्रिमोनियल साइट पर रोहित की प्रोफाइल देख कर रिश्ता स्वीकार किया गया. शायद अपूर्वा को लगा कि क्योंकि राजनीतिक परिवार है तो उसे सत्ता के नजदीक जाने में ज्यादा दिक्कत नहीं होगी. अपूर्वा ने कुछ महीने डेटिंग के बाद रोहित पर शादी का दबाव बनाने लगी. 11 मई 2018 को दोनों ने शादी कर ली, लेकिन शादी के 18 दिन बाद यानी 29 मई को अपूर्वा घर छोड़ कर इंदौर चली गई.


कुछ दिनों बाद दोनों ने झगड़ा खत्म कर साथ रहने पर राजी हो गए. लेकिन, अपूर्वा को बच्चे वाली बात बार-बार परेशान करने लगी. अपूर्वा ने पुलिस पुछताछ मे बताया कि वह रोहित के परिवार के साथ रह कर बीमार रहने लगी. रोहित की मां उज्जवला के पति-पत्नी के रिश्ते में दखलंदाजी उसे और परेशान कर रही थी. उज्जवला ही घर को आर्थिक तौर पर नियंत्रित रखती थी. मुझे घर चलाने के लिए न पैसे दिए जाते थे और न हीं मेरी घर में कोई कद्र थी.


अपूर्वा को शादी के कुछ दिन बाद ही बच्चे के बारे में पता चला


अब तक अपूर्वा को पता चल चुकी थी कि उसके पति रोहित शेखर तिवारी के पास न पैसा है और न ही संपत्ति. रोहित डिफेंस कॉलोनी के जिस मकान में रहता था वह भी मां के नाम था और मां ने उस मकान में 60 फीसदी हिस्सा रोहित के नाम और 40 प्रतिशत हिस्सा भाई सिद्धार्थ के नाम कर रखी थी. उसमें यह भी लिख रखा था किसी एक भाई की मौत के बाद दूसरे भाई के नाम संपत्ति हो जाएगी. दूसरी तरफ रोहित का भाई सिद्धार्थ अविवाहित है और उसने बता रखी है कि वह मेरी संपत्ति का हिस्सा उसी बच्चे को मिल जाएगी जिसे अपूर्वा रोहित का बच्चा मानती है.


बता दें कि रोहित का पूरा परिवार दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी के मकान नं. सी- 329 में सालों से रहता था. साल 1978 में रोहित की मां उज्जवला ने यह कोठी खरीदी थी. दिल्ली पुलिस के जांच अधिकारी के मुताबिक इस कोठी में तंत्र-मंत्र और हवन भी होते रहे हैं. कोठी की दीवारों की हालत भी काफी खराब हो चुकी है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि रोहित-अपूर्वा की शादी के कुछ ही दिन बाद जब अपूर्वा, रोहित से नाराज हो कर इंदौर चली गई थी तो रोहित की मां उज्जवला ने घर में हवन कराया था.


ये भी पढ़ें: चक्रवात 'फानी' की वजह से 100 ट्रेंने रद्द, इस लिस्ट को देखकर करें सफर


ये भी पढ़ें: पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड मसूद अजहर घोषित हुआ वैश्विक आतंकी


एक क्लिक और खबरें खुद चलकर आएंगी आपके पास, सब्सक्राइब करें न्यूज़18 हिंदी  WhatsApp अपडेट्स

और पढ़ें

फोटो

DRDO कॉन्क्लेव में शुरू हुआ खतरों का मंथन, CDS ने आत्मनिर्भर रक्षा पर दिया जोर

रिफॉर्म एक्सप्रेस या मंत्रियों की क्लास? पीएम मोदी ने मांगा रिपोर्ट कार्ड

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 16 लाख की ठगी, जयपुर से चल रहा था साइबर गैंग, अरेस्‍ट

ऑपरेशन मिलाप को मिली कामयाबी, 3 घंटे में मिले 2 लापता मासूम, सामने आई यह कहानी

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल