Trending:
होमताजा खबरधर्म
क्रोध पर नियंत्रण और बेचैन मन को आकार देने का स्थायी समाधान है ध्यान, आंतरिक ख

क्रोध पर नियंत्रण और बेचैन मन को आकार देने का स्थायी समाधान है ध्यान, आंतरिक खुशी की तलाश है तो करें इसका अभ्यास

Last Updated:

Gurudev shri shri ravi shankar : गुरुदेव श्री-श्री रविशंकर कहते हैं कि जिस तरह आप साफ-सुथरे कपड़े पहनकर अपने तन को पवित्र करते हैं उसी तरह आपको अपने भीतर की अशुद्धियों को साफ करने के लिए ध्यान की आवश्यकता होती है. ध्यान से ही मानसिक शांति और संतुष्टि मिलेगी. ध्यान में आपको गहरी विश्रांति मिलती है, फिर भी आप सजग और सचेत बने रहते हैं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

देखिए, स्कूलों में शिक्षक अक्सर बच्चों से कहते हैं कि गुस्सा मत करो या दुखी मत हो. लेकिन कोई भी आपको यह नहीं सिखाता कि गुस्से को कैसे नियंत्रित किया जाए या इस बेचैन मन और नकारात्मक भावनाओं का सामना कैसे किया जाए. हम बच्चों को शारीरिक स्वच्छता रखना सिखाते हैं, लेकिन मानसिक स्वच्छता के बारे में नहीं सिखाते. मानसिक स्वच्छता क्या है? अपने मन की देखभाल करना ही मानसिक स्वच्छता है. हर कोई साफ कपड़े पहनना पसंद करता है; हर कोई रोज नहाता है. उसी तरह, प्रतिदिन की घटनाओं की छाप जो हमारे मन पर पड़ जाती है, मन को उनसे मुक्त रखना हमें सीखना चाहिए.

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के इंस्टापेज से साभार.

विज्ञापन

मानसिक स्वच्छता आवश्यक है, जिसे आप ध्यान जैसी प्रथाओं से बनाए रख सकते हैं. हर दिन कुछ समय निकालकर मन को सचेत रूप से आराम देना और अपने आप में विश्राम करना वैसा ही है, जैसे अपने कंप्यूटर में सभी अनावश्यक फ़ाइलों को डिलीट बटन से हटाना. हम बच्चों को बहुत छोटी उम्र से दांत ब्रश करना सिखाते हैं, ताकि उनके दांत स्वस्थ रहें और उनकी मुस्कान बरकरार रहे. लेकिन एक मुस्कान केवल स्वस्थ दांतों से नहीं आती, बल्कि एक सुखद मानसिक स्थिति से आती है, जिसे ध्यान से शुरू किया जा सकता है. और फिर यह हमें कहाँ ले जाता है? क्या यह केवल मानसिक स्वच्छता तक सीमित है? नहीं, यह हमें हमारे भीतर एक अन्य आयाम तक ले जाता है, जो सभी संभावनाओं का क्षेत्र है.

विज्ञापन

क्या ध्यान सभी के लिए है?
यह मानव जीवन की एक स्वाभाविक प्रवृत्ति है कि वे ऐसी खुशी की तलाश करते हैं, जो कभी न घटे, एक ऐसा प्यार जो विकृत न हो या नकारात्मक भावनाओं जैसे गुस्से, घृणा या जलन में न बदल जाए. आराम की चाह स्वाभाविक है, क्योंकि आपने अपने माँ के गर्भ में उस अपूर्व आराम की अवस्था का अनुभव किया है. माँ के गर्भ में आपको कुछ नहीं करना होता था. खाना सीधे आपके पेट में पहुंचता था और आप खुशी से तरल में तैरते रहते थे, मुड़ते और लात मारते रहते थे. वही ध्यान है, और ध्यान है पूर्ण आराम. ध्यान एक कला है. हर व्यक्ति के पास दस उंगलियाँ होती हैं और बस यह सीखने की आवश्यकता होती है कि उनके द्वारा किसी वाद्य यंत्र से मधुर संगीत कैसे निकाला जाए. उसी तरह आपके पास एक मन है जिससे आप सोच सकते हैं और ध्यान भी कर सकते हैं.

जब मन शांत और केंद्रित हो जाता है, तब भीतर स्थित अपार बुद्धि और ऊर्जा तक पहुँच पाता है. ध्यान में आपको गहरी विश्रांति मिलती है, फिर भी आप सजग और सचेत बने रहते हैं. ध्यान करने के लिए आपको हिमालय जाने की आवश्यकता नहीं है, न ही संन्यासी बनने की, न जीवनशैली बदलने की, और न ही कठोर तप करने की. आप किसी योग्य प्रशिक्षक के साथ ध्यान सीखना आरंभ कर सकते हैं, जो आपको मंत्र के माध्यम से मन को शांत करना सिखाए. पहली ही बार में आप कुछ अद्भुत अनुभव करते हैं. फिर, जब आप प्रतिदिन एक या दो बार नियमित अभ्यास करते हैं, तो आप अपने भीतर एक बड़ा परिवर्तन महसूस करते हैं और सिर्फ आप ही नहीं, आपके आसपास के लोग भी आपके भीतर की उस सुंदर ऊर्जा को पहचानने लगते हैं.

विज्ञापन

ध्यान का अनुभव कैसे हो?

कुछ उपायों से आप स्वयं को अच्छी ध्यानावस्था के लिए तैयार कर सकते हैं.

विज्ञापन

  • 1. जब हमारा शरीर कुछ विशेष आसन एक निश्चित लय के साथ करता है, तो मन स्वतः ध्यान में प्रविष्ट हो जाता है.
  • 2. प्राणायाम से मन शांत और स्थिर होता है और आप सहज ही ध्यान में प्रवेश कर सकते हैं.
  • 3. किसी एक इंद्रिय विषय में सौ प्रतिशत तल्लीन होना ध्यान की अवस्था में ले जाता है. बस लेट जाएँ और आकाश को देखें, या हल्का शास्त्रीय संगीत सुनते समय पूरे मन से सुनने में डूब जाएँ. एक क्षण आता है जब मन स्थिर हो जाता है.
  • 4. भावनाओं के द्वारा भी ध्यान की अवस्था प्राप्त हो सकती है. जब आप पूरी तरह निराश हों या बहुत क्रोधित, तो आप कहते हैं, “मैं हार मानता हूँ.”, “बस, अब मुझसे नहीं होता.” उन क्षणों में यदि आप हताशा, अवसाद या हिंसा में न फिसलें, तो आप पाएँगे कि एक क्षण ऐसा आता है जब मन बिल्कुल ठहर जाता है.
  • 5. और एक अन्य तरीका है जिसे ज्ञान योग कहते हैं. जब आप ब्रह्मांड की विशालता के प्रति सजग होते हैं, आप कौन हैं? क्या हैं? इस अनंत ब्रह्मांड के संदर्भ में कहाँ हैं? तो कुछ भीतर बदलाव आता है और तत्काल स्थिरता का उदय होता है.

सहजता से ध्यान करने के लिए मैं अक्सर तीन सिद्धांत देता हूँ.

पहला – अचाह, अर्थात “मुझे कुछ नहीं चाहिए.” जब आप ध्यान के लिए बैठें, तो अपने सभी इच्छाओं को कुछ देर के लिए अलग रख दें. बाद में उन्हें वापस ले सकते हैं.

दूसरा – अप्रयत्न, अर्थात “मैं कुछ नहीं कर रहा हूँ.” ध्यान किसी कार्य की तरह नहीं है—न ध्यान लगाने की कोशिश करनी है, न विचारों को भगाना है, न मन को जबरन केंद्रित करना है. बस छोड़ देना है. जैसे बहुत कसकर मुट्ठी बाँधने के बाद उसे ढीला छोड़ देना.

तीसरा – अकिंचन, अर्थात “मैं कुछ नहीं हूँ.” हम अपने ऊपर अनेक लेबल लगाते हैं—“मैं बुद्धिमान हूँ,” “मैं मूर्ख हूँ,” “मैं अमीर हूँ,” “मैं गरीब हूँ,” “मैं पवित्र हूँ,” “मैं पापी हूँ.” ध्यान में बैठते समय इन सभी लेबलों को छोड़ दें. उन कुछ क्षणों के लिए बस ‘कोई नहीं’ बन जाएँ. जब आप कहते हैं, “मुझे कुछ नहीं चाहिए हूँ, मैं कुछ नहीं कर रहा हूँ, मैं कुछ नहीं हूँ,” तो मन मुक्त हो जाता है. आप उस सुंदर शून्यता के क्षेत्र में उतर जाते हैं और वही शून्य सब कुछ का आधार है. ध्यान गति से स्थिरता तक, ध्वनि से मौन तक की यात्रा है.

21 दिसंबर, विश्व ‘ध्यान दिवस’ के शुभ अवसर पर विश्व परिवार के संग ‘ध्यान समारोह’ में विश्व विख्यात मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर जी के सान्निध्य में ध्यान मग्न हों, केवल गुरुदेव के यूट्यूब चैनल पर जुड़ें.

विज्ञापन

About the Author

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर
गुरुदेव श्री श्री रवि शंकर एक मानवतावादी और आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्होंने आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की स्थापना की है, जो 180 देशों में सेवारत है। यह संस्था अपनी अनूठी श्वास तकनीकों और माइंड मैनेजमेंट के साधनों के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने के लिए जानी जाती है।
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। बजट 2026 की लाइव खबर यहां पढ़ें |
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

कुंभ राशि वालों के लिए ग्रोथ का संकेत! करियर में सफलता, लव लाइफ में मिठास

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल