Janmashtami: खूब खुश होंगे लड्डू गोपाल, जन्माष्टमी पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय, मनोकामना झट से होगी पूरी!
Janmashtami Tulsi Upay: शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते हैं. भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था. इस दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए तुलसी से जुड़े कुछ उपाय जरूर करें...
Janmashtami 2025 News: भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है. जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की झांकिया लगती हैं. जन्माष्टमी पर व्रत का विधान है. धार्मिक मान्यता है कि भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का अवतरण हुआ था. वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इस दिन कुछ उपाय कर लिए जाएं तो साल भर लक्ष्मीनारायण का आशीर्वाद मिलता है. उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज ने तुलसी से जुड़े अचूक उपाय बताए हैं.
कब मनाई जाएगी जन्माष्टमी?
पंडित आनंद भारद्वाज ने लोकल 18 को बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट के लगभग प्रारंभ होगी. 16 अगस्त को रात 09 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी. इस बार गृहस्थों की जन्माष्टमी 15 अगस्त और वैष्णव की जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी.
जन्माष्टमी पर तुलसी के उपाय
– अगर नौकरी या बिजनेस में तरक्की नहीं मिल रही हो तो जन्माष्टमी पर तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं. ऐसा करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से मन ही मन अपनी मनोकामना कहें. मान्यता है कि ऐसा करने से जल्द ही मनोकामना पूरी हो जाती है.
– जन्माष्टमी के दिन तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता की 11 बार परिक्रमा करें. माना जाता है कि जो कोई जन्माष्टमी पर ऐसा करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.
– जन्माष्टमी के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं, जिसके परिणाम स्वरूप दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. इसके अलावा यह उपाय उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है, जिनकी शादी में दिक्कतें आ रही हैं.
– जन्माष्टमी पर पूजन के समय लड्डू गोपाल को माखन का भोग लगाएं तो उसमें तुलसी के पत्ते जरूर डालें. साथ ही भगवान को तुलसी पत्ता अर्पित करें. माना जाता है कि जन्माष्टमी के दिन ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है.