कब है अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा, वट सावित्री, शनि जयंती? देखें मई 2022 के व्रत एवं त्योहार
मई 2022 में अक्षय तृतीया, बुद्ध पूर्णिमा, वट सावित्री, शनि जयंती (Shani Jayanti) जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं. आइए देखते हैं मई 2022 के व्रत एवं त्योहारों की सूची.
मई 2022 व्रत एवं त्योहार: अंग्रेजी कैलेंडर के पांचवे माह मई का प्रारंभ 01 मई दिन रविवार से हो रहा है. इस दिन हिंदू कैलेंडर के वैशाख माह के शुक्ल पक्ष का प्रारंभ होगा, इस दिन प्रतिपदा तिथि रहेगी. मई माह में सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya), परशुराम जयंती, गंगा सप्तमी, सीता नवमी, मोहिनी एकादशी, नरसिंह जयंती, वैशाख पूर्णिमा, वृष संक्रांति, बुद्ध पूर्णिमा, अपरा एकादशी, मासिक शिवरात्रि, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती (Shani Jayanti) जैसे व्रत एवं त्योहार आने वाले हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं कि ये सभी व्रत एवं त्योहार कब और किस दिन हैं, ताकि आप पहले से ही इनके लिए आवश्यक तैयारियां कर लें.
यह भी पढ़ें: अक्षय तृतीया 2022 पर करें इन वस्तुओं का दान, संवर जाएगी किस्मत
मई 2022 के व्रत एवं त्योहारों की सूची
01 मई, रविवार: सूर्य ग्रहण
02 मई, सोमवार: वैशाख माह, शुक्ल पक्ष प्रारंभ
03 मई, मंगलवार: अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती
04 मई, बुधवार: विनायक चतुर्थी
08 मई, रविवार: गंगा सप्तमी
09 मई, सोमवार: मासिक दुर्गाष्टमी
10 मई, मंगलवार: सीता नवमी
12 मई, गुरुवार: मोहिनी एकादशी
यह भी पढ़ें: ग्रहण में गर्भवती महिलाएं ध्यान रखें ये 7 महत्वपूर्ण बातें, ना करें लापरवाही
13 मई, शुक्रवार: प्रदोष व्रत
14 मई, शनिवार: नरसिंह जयंती
15 मई, रविवार: वैशाख पूर्णिमा, वृष संक्रांति
16 मई, सोमवार: बुद्ध पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण
19 मई, गुरुवार: एकदंत संकष्टी चतुर्थी
22 मई, रविवार: मासिक कालाष्टमी व्रत
26 मई, गुरुवार: अपरा एकादशी
27 मई, शुक्रवार: प्रदोष व्रत
28 मई, शनिवार: मासिक शिवरात्रि
30 मई, सोमवार: ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत, शनि जयंती
सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण
इस माह के पहले दिन 1 मई को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है, जो 12:15 एएम से शुरु होगा. इस दिन वैशाख अमावस्या है. 16 मई को वैशाख पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा, जो इस साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा.
अक्षय तृतीया 2022: अक्षय तृतीया 03 मई को है. इस दिन ही परशुराम जयंती भी मनाई जाएगी. इस दिन सोना चांदी की खरीदारी करना शुभ होता है.
शनि जयंती 2022: इस साल शनि जयंती 30 मई दिन सोमवार को है. शनि देव का जन्म ज्येष्ठ माह की अमावस्या को हुआ था. इस दिन शनि देव की पूजा करते हैं.
वट सावित्री व्रत 2022: इस साल वट सावित्री व्रत 30 मई को रखा जाएगा. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सुहागन महिलाएं व्रत रखती हैं और वट वृक्ष की पूजा करती हैं.
सीता नवमी 2022: वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी को माता सीता का जन्म हुआ था. इस दिन सीता नवमी मनाई जाती है. इस दिन पूजन करते हैं और व्रत रखते हैं.
बुद्ध पूर्णिमा 2022: इस साल बुद्ध पूर्णिमा 16 मई दिन सोमवार को है. इस दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था. इस दिन भगवान बुद्ध के उपदेशों को अपनाने का प्रयास किया जाता है. बौद्ध धर्म के लिए यह दिन विशेष है.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news 18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
