Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरकरियरएजुकेशन
बड़ी खबर! CBSE रिजल्ट से पहले आया खास कोड, इसके बिना नहीं चेक कर पाएंगे नतीजे

CBSE Board Result 2024: बड़ी खबर! सीबीएसई रिजल्ट से पहले आया Special कोड, इसके बिना नहीं चेक कर पाएंगे नतीजे

Written by:
Last Updated:

CBSE Board Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द ही जारी होने वाले हैं. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 से पहले डिजिलॉकर अकाउंट का एक्सेस कोड रिलीज किया गया है. बता दें कि इसके बिना स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 चेक नहीं कर पाएंगे. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर चेक करते रहें.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली (CBSE Board Result 2024). सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 20 मई, 2024 के बाद कभी भी जारी किए जा सकते हैं. इन दिनों 39 लाख स्टूडेंट्स, उनके अभिभावक व शिक्षक सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जारी होने का इंतजार कर रहे हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं नतीजों से पहले डिजिलॉकर का एक स्पेशल एक्सेस कोड जारी किया है. बता दें कि डिजिलॉकर अकाउंट के स्पेशल कोड के बिना कोई भी स्टूडेंट अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाएगा.

CBSE DigiLocker Code ये एक्सेस कोड स्टूडेंट्स खुद डायरेक्ट डाउनलोड नहीं कर सकते हैं

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 2024 नतीजों से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर चेक करते रहने की सलाह दी जाती है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक खास सर्कुलर जारी किया है. उसमें स्पष्ट लिखा है कि स्टूडेंट्स के डिजिलॉकर अकाउंट्स के लिए एक्सेस कोड बना दिया गया है. डिजिलॉकर पर सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए 6 अंकों के एक्सेस कोड की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर कहां मिलेगा?
सीबीएसई स्टूडेंट्स DigiLocker Account के ‘इश्यूड डॉक्यूमेंट्स’ सेक्शन में अपने डिजिटल शैक्षणिक प्रमाणपत्र और अन्य दस्तावेज चेक कर पाएंगे. सीबीएसई ने डिजिलॉकर अकाउंट्स में स्टूडेंट्स के डेटा की सुरक्षा और गोपनीयता में सुधार करने के लिए यह पहल की है. CBSE Board ने नए एक्सेस कोड सिस्टम को लागू करने के लिए नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) के साथ भागीदारी की है. स्टूडेंट्स digilocker.gov.in या डिजिलॉकर ऐप पर बोर्ड रिजल्ट चेक कर पाएंगे.

विज्ञापन

CBSE DigiLocker Code: सीबीएसई डिजिलॉकर कोड कहां मिलेगा?
सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूलों के डिजिलॉकर अकाउंट बने हुए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं, 12वीं के स्टूडेंट्स को उनके स्कूलों के डिजिलॉकर खातों के जरिए एक्सेस कोड दिए जा रहे हैं. इसके बाद स्कूल हर स्टूडेंट को व्यक्तिगत रूप से एक्सेस कोड आवंटित करेंगे. सीबीएसई बोर्ड के सभी स्टूडेंट्स को सीबीएसई डिजिलॉकर एक्सेस कोड हासिल करने के लिए अपने स्कूल से संपर्क करना होगा. सीबीएसई सर्कुलर चेक करने के लिए यहां क्लिक करें.

DigiLocker CBSE Code Download: स्कूल डिजिलॉकर एक्सेस कोड कैसे डाउनलोड करें?
सीबीएसई स्कूलों को 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट जारी होने से पहले सभी स्टूडेंट्स को उनके डिजिलॉकर एक्सेस कोड उपलब्ध करवाने होंगे. इन स्टेप्स से डिजिलॉकर कोड डाउनलोड किया जा सकता है-

विज्ञापन

1- सीबीएसई डिजिलॉकर कोड डाउनलोड करने के लिए स्कूल अथॉरिटी को ऑफिशियल वेबसाइट https://cbse.digitallocker.gov.in/public/auth/login पर जाएं.

2- LOC क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.

3- ड्रॉपडाउन से ‘Login as School’ का ऑप्शन सेलेक्ट करें.

4- स्क्रीन के बाएं पैनल पर ‘डाउनलोड एक्सेस कोड फाइल’ ऑप्शन पर क्लिक करें.

5- एक नई विंडो खुल जाएगी. स्कूल वहां से पिन डाउनलोड कर सकते हैं.

6- 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए CBSE 10th DigiLocker Access Code Download Link पर क्लिक करें.

7- 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए CBSE 12th DigiLocker Access Code Download Link पर क्लिक करें.

8- स्कूल डिजिलॉकर फइल डाउनलोड करने के बाद हर स्टूडेंट के साथ एक्सेस कोड शेयर कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
जारी हुए ICSE के फर्जी नतीजे! बच्चों ने डाउनलोड कर ली मार्कशीट, डिटेल देख हुए हैरान

CBSE रिजल्ट जल्द, बिना इंटरनेट के भी कर पाएंगे चेक, अभी से नोट करें 2 तरीके

विज्ञापन

About the Author

Deepali Porwal
Having an experience of 9 years, she loves to write on anything and everything related to lifestyle, entertainment and career. Currently, she is covering wide topics related to Education & Career but she also has a strong grip over Lifestyle (health, beauty, fashion), Religion, Entertainment (TV & Bollywood), Food & Book Reviews and Travel segments also.​ She has covered wedding receptions of various Bollywood celebrities. She has worked on a few special investigative stories too. Prior to joining News18, she has an experience of working in Zee Digital, POPxo Hindi and Dainik Jagran groups' lifestyle magazine Sakhi.
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल