ICSE ISC Board Exam 2024 Date: फरवरी में शुरू होगी परीक्षा, मई में आएगा रिजल्ट, देखें 10वीं और 12वीं की डेटशीट
ICSE ISC Board 10th 12th Exam 2024 Date Sheet: सीआईएससीई बोर्ड ने आईसीएसई और आईएससी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है (CISCE Exams 2024). सीआईएससीई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकते हैं.
- ICSE बोर्ड 10वीं की परीक्षा मार्च में खत्म हो जाएगी
- ISC बोर्ड 12वीं की परीक्षा अप्रैल तक चलेगी
नई दिल्ली (ICSE ISC Board Exam 2024 Date). बोर्ड परीक्षा 2024 का दौर शुरू हो चुका है. सभी बोर्ड एक-एक करके डेटशीट जारी कर रहे हैं. आज काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने भी 10वीं यानी आईसीएसई और 12वीं यानी आईएससी बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है (CISCE Exams 2024).
सीआईएससीई आईसीएसई बोर्ड (10th) परीक्षा 21 फरवरी 2024 से शुरू होगी (ICSE ISC Board 10th 12th Exam 2024 Date Sheet). वहीं, सीआईएससीई आईएससी बोर्ड (12th) परीक्षा 12 फरवरी 2024 से शुरू होगी. दोनों कक्षाओं का विस्तृत टाइम टेबल ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकते हैं.
CISCE Exams 2024: कब होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं?
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने अपनी वेबसाइट पर बोर्ड परीक्षा 2024 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. उसके मुताबिक, आईसीएसई बोर्ड यानी 10वीं की परीक्षा 21 फरवरी 2024 से 28 मार्च 2024 के बीच होगी. वहीं, आईएससी बोर्ड यानी 12वीं की परीक्षा 12 फरवरी 2024 से 03 अप्रैल 2024 के बीच होगी.
CISCE Exams 2024: कितने बजे होगी परीक्षा?
आईसीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी. हर पेपर के लिए 2 घंटे मिलेंगे. कुछ एग्जाम सुबह 9 बजे भी होंगे. इसमें ज्यादातर एग्जाम दो घंटे के हैं लेकिन कुछ में ढाई या 3 घंटे भी मिलेंगे. आईएससी बोर्ड 12वीं के सभी पेपर 3 घंटे अवधि के हैं. ये दोपहर में 2 बजे से शुरू होंगे. अपनी डेटशीट पर बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस अच्छी तरह से पढ़ लें.
CISCE Exams 2024: रिजल्ट कब आएगा?
सीआईएससीई के नोटिफिकेशन में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए सभी गाइडलाइंस भी दी गई हैं. इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org पर चेक कर सकते हैं. सीआईएससीई बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट मई 2024 में जारी किया जाएगा. इसकी तारीख बाद में घोषित की जाएगी. उसके बाद ही स्टूडेंट्स को आंसर शीट पर आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें:
ये है देश का नंबर 1 बोर्ड, 35 लाख से ज्यादा परीक्षार्थी, कब आएगी डेटशीट?
22 फरवरी से है परीक्षा, बिना स्ट्रेस के करें पढ़ाई, 90% से ज्यादा आएंगे नंबर
