Birthday Special : YouTube पर हिट शान का किशोर दा से है ये रिश्ता...
13 साल की उम्र में पिता को खो देने के बाद मां की देख-रेख में बड़े होने वाले शान ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो सिंगर बनेंगे.
बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक शांतनु मुखर्जी यानी शान का जन्म 30 सितंबर को 1972 को मध्यप्रदेश का खंडवा में हुआ था. इस वजह से शान का हरफनमौला कलाकार किशोर कुमार से एक खास रिश्ता हैं. किशोर दा का जन्म भी मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के इसी शहर में हुआ था.
13 साल की उम्र में पिता को खो देने के बाद मां की देख-रेख में बड़े होने वाले शान ने कभी सोचा भी नहीं था कि वो सिंगर बनेंगे. उनकी पहली एलबम, जिसने उन्हें फेम दिलाई वो भी कई सालों में बनकर तैयार हुई थी. आइए देखते हैं यूट्यूब पर मौजूद शान के चुनिन्दा गानों के वीडियो...
OMG! भोजपुरी स्टार आम्रपाली और अक्षरा को चैलेंज देने आ गई है ये नई डांसिंग Youtuber
साल 2014 में आई आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'पीके' में शान का गाया हुआ गाना 'चार कदम चल दो ना साथ मेरे' यूट्यूब पर अब तक 11 मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. उनके जन्मदिन पर सुनिए ये रोमांटिक गाना...
साल 2009 की हिट फिल्म '3 इडियट्स' राजकुमार हिरानी ने निर्देशित की थी. फिल्म एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी. इस फिल्म का गाना 'बहती हवा सा था वो' गायक शान ने ही गाया है.
यश राज बैनर तले बनी फिल्म आमिर खान और काजोल की फिल्म 'फना' का सबसे फेमस गाना 'चांद शिफारिश' यूट्यूब पर अब तक 4 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है.
रणबीर कपूर और सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'जबसे तेरे नैना मेरे नैनों से लागे रे' फिल्म का सबसे ज्यादा पसंद किया गया गाना. इस गाने को भी गायक शान ने ही गाया है.
|
साल 2009 में आई सलमान खान और आयशा टाकिया की फिल्म 'वांटेड' का रोमांटिक गाना 'दिल लेके दर्द ए दिल' काफी हिट गाना रहा. यूट्यूब पर इस गाने को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. सलमान खान के इस गाने को गायक शान ने ही गाया है.
आम्रपाली दुबे को छोड़ निरहुआ ने इस भोजपुरी एक्ट्रेस के साथ बनाई जोड़ी
