रिलीज होते ही इस पंजाबी गाने ने मचाई धूम, 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा VIDEO
आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में पंजाबी गानों का अलग ही बोलबाला है, लगभग हर बॉलीवुड मूवी में एक पंजाबी सांग का होना अब ट्रेंड सा हो गया है.
इंटरनेट के इस दौर में आज कोई भी गाना, डांस या आपके फेवरेट कवि की कविता, फिल्म का ट्रेलर या पूरी फिल्म ही, इन सबका एक ही ठिकाना है और वो है यूट्यूब...आजकल म्यूजिक इंडस्ट्री में पंजाबी गानों का अलग ही बोलबाला है, लगभग हर बॉलीवुड मूवी में एक पंजाबी सांग का होना अब ट्रेंड सा हो गया है.
इसी के चलते पंजाबी गाने ना सिर्फ इंडिया बल्कि विश्व के सभी बड़े देशो जैसे कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूरोप में बहुत ज़्यादा सुने जाने लगे है. जिसकी वजह से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में म्यूजिक रिलीज़ करने वाली रिकॉर्ड लेबल कम्पनीज और नए सिंगर्स शुमार होते जा रहे है.
ऐसा ही एक नया रिकॉर्ड लेबल है FULL-ON MUSIC RECORDS जो लेकर आए है एक नया पंजाबी सांग जोकि यूट्यूब पर रिलीज किया गया 'पी लेन दो' इस गाने के निर्माता है गोगी गोयल, जिसे गया है कुनाल वेल्ली, संगीत दिया है सन्नी गोम्स ने और इस गीत को लिखा है सन्नी और सम्राट ने. यह गाना क्लब म्यूजिक शैली का है और गाने के बोल है...
दारु दा चढ़या ए खुमार
अब नय्यो होंदा इंतज़ार
रोको ना मेनू हुण कोई
कर बोतल मैं खल्लास
आज मेनू पी लेन दो
पी लेन दो... मेनू सारी रात
आज मेनू जी लेन दो
जी लेन दो ...... जी लें दो मेनू यरारा
बता दें यह गाना रिलीज़ होते ही 5 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.
यहां सुने ये पंजाबी गीत
यह भी पढ़ें:
रिलीज़ हुआ Manmarziyaan का ट्रेलर, पहली बार इस लुक में नज़र आएंगे अभिषेक बच्चन
