Trending:
होमताजा खबरमनोरंजनओटीटी वेब सीरीज़
इंटरनेशनल स्मगलिंग रैकेट का भेद खोलेगी 'तस्करी', नए अवतार में नजर आएंगे इमरान

इंटरनेशनल स्मगलिंग रैकेट का भेद खोलेगी 'तस्करी', नए अवतार में नजर आएंगे इमरान हाशमी, कब और कहां होगी रिलीज?

Written by:
Last Updated:

इमरान हाशमी अपनी नई वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ में बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाले हैं. यह सीरीज इंटरनेशनल स्मगलिंग रैकेट की जटिल और खतरनाक दुनिया को उजागर करती है, जहां कोडेड रूट्स और फर्जी दस्तावेजों का खेल चलता है. मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी कस्टम्स टीम की कहानी थ्रिल और सस्पेंस से भरपूर होगी. जीनिए ये सीरीज कब और कहां पर स्ट्रीम होगी.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

नई दिल्ली. एक्टर इमरान हाशमी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. उन्होंने बताया कि इस शो की स्क्रिप्ट को पढ़ते ही उन्होंने तुरंत हां कह दी थी. नैरेशन के बाद उन्हें 4-5 एपिसोड दिए गए, जिसे पढ़कर वह बहुत प्रभावित हो गए थे.

नीरज पांडे के निर्देशन में इमरान हाशमी की ये वेब सीरीज बनी है.

इमरान ने बताया, ‘कस्टम ऑफिसर का किरदार निभाना मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव है. न सिर्फ मेरे लिए, बल्कि देश के किसी भी एक्टर के लिए यह दुनिया नई और खास है. हमारी फिल्मों या सीरीज में अब तक स्मगलिंग की इस दुनिया को इतनी गहराई से नहीं दिखाया गया. जब कहानी नई होती है तो दर्शकों को एक ऐसी दुनिया और नया अनुभव देने का मौका मिलता है, जो बहुत खास होता है.’

विज्ञापन

यह सीरीज नीरज पांडे के निर्देशन में बनी है और इंटरनेशनल स्मगलिंग के मुश्किल भरे नेटवर्क को उजागर करती है. कहानी में कोडेड रूट्स, फर्जी मैनिफेस्ट और चालाकी भरी गुमराह करने वाली चालों के जरिए चलने वाले बड़े स्मगलिंग रास्तों को दिखाया गया है, जैसे अल-डेरा, अदीस अबाबा, मिलान और बैंकॉक समेत अन्य जगहों को दिखाया गया है.

पूरी कहानी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्थित एक स्पेशलाइज्ड कस्टम्स टास्क फोर्स के इर्द-गिर्द घूमती है. इस टीम की अगुवाई ईमानदार और सख्त अफसर अर्जुन मीणा (इमरान हाशमी) करते हैं. टीम में मिताली कामथ (अमृता खानविलकर), रविंदर गुज्जर (नंदीश सिंह संधू) और प्रकाश कुमार (अनुराग सिन्हा) जैसे सदस्य शामिल हैं.

विज्ञापन

विज्ञापन

इमरान ने आगे बताया, ‘नीरज पांडे ने सीरीज के जरिए थ्रिलर फॉर्मेट में बहुत अलग और रोचक ट्विस्ट डाले हैं. दर्शक हमसे अक्सर कुछ खास उम्मीद करते हैं और इस सीरीज में वह सस्पेंस, ट्विस्ट आएगा, जो उन्हें पूरी तरह चौंका देगा है. नैरेशन के बाद जब मुझे एपिसोड पढ़ने को मिले, तो मैं इतना इंप्रेस हो गया कि मैंने तुरंत हां कह दिया और कहा कि मैं यह प्रोजेक्ट दोनों हाथों से थामना चाहता हूं.’

‘तस्करी: द स्मगलर्स वेब’ 14 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह सीरीज दर्शकों को स्मगलिंग की छिपी हुई दुनिया और कस्टम्स अधिकारियों की बहादुरी, मेहनत और चुनौतियों से रूबरू कराएगी.

About the Author

Shikha Pandey
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों का हिस्सा रहीं. पिछले 5 सालों से वह Entertainment के क्षेत्र में काम कर रही हैं. इससे पहले राजनीति, क्राइम और अन्य बीट्स पर भी काम कर चुकी हैं. PTU से बैचेलर डिग्री लेने के साथ उन्होंने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) से दो साल का पत्रिकारिता डिप्लोमा किया और राजश्री टंडन यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है.
Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

'उनके शो में आधा पंजाब बसा है', सुनील पाल ने कपिल शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

कन्नड़ एक्ट्रेस ऐश्वर्या समेत 11 लोग गिरफ्तार, डायरेक्टर के अपहरण का लगा आरोप

आशा भोसले का वो हिट गाना, शशि कपूर की हीरोइन के लिए बन गया था मुसीबत

शादी वाले सीन से कांप गए थे विजय, रश्मिका को मंगलसूत्र पहनाते वक्त लगा था डर

'खुद को आर्टिस्ट कहना बनावटी लगता है', इमेज को लेकर कोंकणा सेन के बेबाक बोल

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल