Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरहरियाणाचंडीगढ़
अमृतसर हादसा: सिर कटी लाश पर 3 लोगों ने जताया दावा, DNA टेस्ट के नाम पर भागे

अमृतसर हादसा: सिर कटी लाश पर 3 लोगों ने जताया दावा, DNA टेस्ट के नाम पर भागे

Last Updated:

जीआरपी एसएचओ बलबीर घुम्मण ने बताया कि इस शव की दावेदारी के लिए तीन लोग पहुंचे. दो लोगों से डीएनए जांच की बात की गई तो वो वहां से चुपके निकल गए.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

अमृतसर में हुए दर्दनाक रेल हादसे के 61 मृतकों में एक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. दरअसल इस शव का सिर बरामद नहीं हुआ है. वहीं जब से पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजा देने की घोषणा की तो पैसों के लालच में कई लोगों ने इस शव पर अपनी दावेदारी जताई. पुलिस भी हैरान है कि इतनी दुखद घटना के बावजूद लोग पैसों के लालच में इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. वहीं इस शव की दावेादरी जताने के पहुंचे तीनों लोगों से जब पुलिस ने डीएनए की बात की तो ये वहां से रफू-चक्कर हो गए.

हादसे के बाद शवों को ले जाते पुलिसकर्मी तस्वीर-PTI


विज्ञापन

जीआरपी के एसएचओ ने बताया कि डीएनए मैच किए बिना इस मृतक का वारिस घोषित नहीं किया जाएगा. हादसे के बाद से ये शव जीआरपी के पास है. उन्होंने बताया कि काफी तलाश के बावजूद इस शव का सिर नहीं मिल पाया है. वहीं इस शव के पास से कोई ऐसा दस्तावेज भी नहीं मिला है जिससे उसकी शिनाख्त हो सके.


विज्ञापन

तीन लोग पहुंचे दावेदारी जताने

जीआरपी एसएचओ बलबीर घुम्मण ने बताया कि इस शव की दावेदारी के लिए तीन लोग पहुंचे. दो लोगों से डीएनए जांच की बात की गई तो वो वहां से चुपके निकल गए. वहीं एक महिला भी दावेदारी जताने पहुंची थी जो सही से मृतक का हुलिया नहीं बता पाई और वहां से खिसक गई.


पुलिस ने करवाया शव का डीएनए

पुलिस ने शव का डीएनए टेस्ट करवा दिया है और उसके सैंपल लेकर सुरक्षित रख लिए हैं. इस शव का सिर नहीं मिलने से मृतक के परिजनों को ढूंढने में काफी दिक्कतें हो रही है. ये शव किसका है और मृतक कहां का रहने वाला है, पुलिस इन सवालों के जवाब ढूंढने में लगी है.


अमृतसर ट्रेन हादसा: यूपी से 3 बच्चों संग पति को ढूंढने पहुंची गीता, खा रही दर-दर की ठोकरें


अमृतसर ट्रेन हादसा : पिता के हाथ से छूटा तो इस महिला ने कैच कर बचाई मासूम की जान

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

धन-दौलत से लेकर लव लाइफ तक, आज वृषभ राशि का दिन रहेगा चकाचक!

गाजियाबाद में लेबर अड्डों का नया बदलाव, मजदूरों की जिंदगी होगी आसान, जानिए

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल