Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरहरियाणाफरीदाबाद
इंटरव्यू से लेकर नौकरी तक आत्मविश्वास की उड़ान, लड़कियों के लिए खास प्रोग्राम

इंटरव्यू से लेकर नौकरी तक आत्मविश्वास की उड़ान, फरीदाबाद में लड़कियों के लिए खास ट्रेनिंग प्रोग्राम

Reported by:
Agency:Local18
Last Updated:

Faridabad Latest News : फरीदाबाद के डीएवी कॉलेज में लड़कियों के लिए चल रहा विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम उन्हें आत्मविश्वास, बेहतर कम्युनिकेशन और एआई की बेसिक समझ दे रहा है. छोटे शहरों और गांवों से आने वाली छात्राओं के लिए यह 40 घंटे का कोर्स करियर और नौकरी के नए अवसर खोल रहा है.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद स्थित डीएवी कॉलेज में इन दिनों लड़कियों के लिए एक विशेष ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है. यह ट्रेनिंग सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य लड़कियों को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है. छोटे शहरों और गांवों से आने वाली छात्राओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया यह 40 घंटे का कार्यक्रम उन्हें इंटरव्यू, कम्युनिकेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेसिक समझ देकर करियर की दौड़ में आगे बढ़ने का मौका दे रहा है.

विज्ञापन

छोटे शहरों की लड़कियों पर खास फोकस
इस ट्रेनिंग का मुख्य लक्ष्य उन लड़कियों को मजबूत बनाना है जो अकसर खुद को बड़े शहरों की छात्राओं से पीछे मान लेती हैं. कार्यक्रम का फोकस इस बात पर है कि लड़कियां खुद को कमजोर न समझें और हर मौके पर बराबरी के साथ आगे बढ़ें. कॉलेज में रोजाना दो से चार घंटे की क्लास रखी जाती है, ताकि पढ़ाई पर कोई असर न पड़े और छात्राएं बिना दबाव के नई चीजें सीख सकें.

लाइफ स्किल्स और एआई का संतुलन
सॉफ्ट स्किल्स और एआई ट्रेनर सूचिका अग्रवाल ने बताया कि यह प्रोग्राम निमाया संस्था द्वारा तैयार किया गया है. इसमें लाइफ स्किल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस दोनों का संतुलन रखा गया है. सूचिका ने कहा कि ट्रेनिंग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि गांव या छोटे शहरों से आने वाली लड़कियां भी नौकरी के अवसरों में बराबरी की दावेदार बन सकें.

विज्ञापन

इंटरव्यू और कम्युनिकेशन की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को इंटरव्यू में बैठने का तरीका, बातचीत का ढंग और खुद को पेश करने की कला प्रैक्टिकल रूप से सिखाई जाती है. ग्रूमिंग, कम्युनिकेशन स्किल्स और आत्मविश्वास बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाता है. ट्रेनिंग के दौरान हर छात्रा को मंच पर बोलने और अपने विचार रखने का मौका मिलता है, जिससे उनका डर धीरे-धीरे खत्म होता है.

एआई की बेसिक समझ से टेक्नोलॉजी का डर खत्म
सूचिका अग्रवाल ने बताया कि आज के समय में एआई की जानकारी बेहद जरूरी है. इसलिए ट्रेनिंग में एआई की बेसिक समझ भी दी जाती है. छात्राओं को सिखाया जाता है कि एआई का क्रिएटिव तरीके से कैसे उपयोग किया जा सकता है. रिज्यूमे और सीवी बनाना, इंटरव्यू की तैयारी जैसे कामों में एआई का सही इस्तेमाल करना सिखाया जाता है. साथ ही यह भी ध्यान रखा जाता है कि सीवी में छात्रा की खुद की पहचान झलके, न कि वह किसी मशीन जैसा लगे.

इसे भी पढ़ें : समाज को बांटने वाला नहीं, जोड़ने वाला हो कानून, संतों की राय, कानून से पहले जरूरी है संवाद और सहमति

विज्ञापन

प्लेसमेंट तक पूरी मदद
निमाया की एक बड़ी खासियत यह है कि यहां सिर्फ ट्रेनिंग ही नहीं, बल्कि प्लेसमेंट की भी पूरी तैयारी कराई जाती है. कई छात्राओं को निमाया ने खुद नौकरी दी है. वहीं, कुछ को एस्कॉर्ट्स कुबोटा जैसी बड़ी कंपनियों में भी प्लेसमेंट मिला है. बाकी छात्राओं को भी इतना सक्षम बनाया जाता है कि वे अपनी पसंद के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आवेदन कर सकें.

महिला सशक्तिकरण पर नव्या नवेली नंदा का फोकस
निमाया की फाउंडर नव्या नवेली नंदा हैं, जो अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की पोती हैं. उन्होंने फिल्मों की बजाय शिक्षा, समाजसेवा और बिजनेस को अपना करियर चुना है. नव्या का फोकस महिला सशक्तिकरण पर है. उनका मानना है कि लड़कियां सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रहें, बल्कि वर्कप्लेस के लिए भी पूरी तरह तैयार हों और आत्मनिर्भर बनें.

विज्ञापन

ट्रेनिंग से बदली छात्राओं की जिंदगी
इस ट्रेनिंग का लाभ उठा चुकी प्रांजल बताती हैं कि वह पिछले चार महीनों से निमाया में नौकरी कर रही हैं. यह नौकरी उन्हें कॉलेज प्लेसमेंट के जरिए मिली है. प्रांजल अभी ग्रेजुएशन भी कर रही हैं और साथ में काम भी. उनका कहना है कि एआई की बेसिक समझ आज के समय में बेहद जरूरी है. निमाया के साथ काम करके उन्हें न सिर्फ अच्छी सैलरी मिल रही है, बल्कि सीखने का भी बेहतरीन मौका मिला है. डीएवी कॉलेज का यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उन लड़कियों के लिए नई उम्मीद है जो अपने पैरों पर खड़े होकर अपनी पहचान बनाना चाहती हैं.

और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

मेष राशि वालों लव लाइफ को लेकर रहें सतर्क, सेहत का रखें ख्याल, जानें उपाय

प्रेम में मिलेगी जीत, परिवार में बजेगी खुशियों की घंटी, जानें कैसा रहेगा दिन

कर्क राशि वालों के लिए तरक्की भरा रहेगा आज का दिन, जानें उपाय

1000 कुत्तों के लिए बनेगा शेल्टर, बरेली में सुरक्षा और सहूलियत की उम्मीद

वृश्चिक राशि वाले आज न लें कोई बड़ा फैसला! धैर्य की होगी परीक्षा

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल