Exclusive: मंत्री अनिल शर्मा का धमाकेदार इंटरव्यू, BJP-CM जयराम पर ताबड़तोड़ हमले किए
अनिल शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब आश्रय शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा तो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे कि उनका मंत्री पद बना रहे. हालांकि, अनिल शर्मा ने कहा किमंत्री बना रहना मेरे लिए बड़ी बात नहीं हैं.
हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री अनिल शर्मा ने अपनी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. अनिल शर्मा ने सीएम जयराम ठाकुर पर भी तल्ख टिप्पणी की है.
न्यूज18 से बातचीत में अनिल शर्मा ने अब तक हुए सियासी घटनाक्रम पर बेबाकी से राय रखी. इंटरव्यू के दौरान अनिल शर्मा ने सीएम का नाम लिए बिना कहा कि सियासी हालात कई बार लोगों को सीएम और मंत्री बना देते हैं, लेकिन नेता बनने में समय लगता है. अनिल शर्मा ने कहा कि वीरभद्र सिंह, शांता कुमार, धूमल और सुखराम सही मायने में नेता हैं.
जल्द खत्म होगा धर्मसंकट
अनिल शर्मा ने कहा कि मैं धर्मसंकट हूं और समय के साथ यह खत्म हो जाएगा. मंडी से कांग्रेस पार्टी ने नौजवान टिकट दिया है. आश्रय और हमारे परिवार का भविष्य दांव पर है. हालांकि, अनिल शर्मा के कांग्रेस में जाने पर कहा कि उनके पिता के फैसले में मेरा कोई योगदान नहीं रहा है. अनिल शर्मा ने कहा कि मेरा बेटा और पिता भाजपा के सदस्य नहीं थे, केवल मैंने ही भाजपा की सदस्यता ली थी.
BJP ने मेरे दम पर सत्ता हथियाई, अब मैं ‘आया राम-गया राम’ हो गया: सुखराम
भाजपा में आया नहीं, बुलाया गया था : अनिल शर्मा
साथ ही भाजपा में शामिल होने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री बोले कि विधानसभा चुनाव के दौरान मैं बीजेपी में आया नहीं, बुलाया गया था. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती, अनुराग ठाकुर, धूमल जी, नडडा जी ने ने मुझे अनुरोध किया था और इसलिए पार्टी में बुलाया गया, ताकि सुखराम जी की सेवाएं ली जाएं. भाजपा में आकर ही विधायक बना हूं तो बुलाया क्यों? सीएम जयराम के सुखराम को ‘आया राम-गया राम’ की टिप्पणी पर अनिल शर्मा ने नाराजगी जताई. अनिल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की इस टिप्पणी से उन्हें दुख पहुंचा.
अनिल शर्मा पर CM जयराम बोले- 'धर्मसंकट से निकलें और पार्टी हित में करें काम'
सीएम ने नहीं दिया मिलने का समय
अनिल शर्मा ने कहा कि वह भाजपा की ओर से अपने बेटे को चुनाव लड़वाना चाहते थे. इस सिलसिले में पंडित सुखराम सीएम जयराम ठाकुर से मिलने दिल्ली गए थे, लेकिन उन्होंने मिलने का समय नहीं दिया. चार घंटे बुजुर्ग सुखराम जी दिल्ली में मिलने के लिए बैठे रहे. सुखराम जी जब वीरभद्र सिंह से मिलते थे तो वीरभद्र सिंह उन्हें बाहर तक छोड़ने भी आते थे. बुजुर्गों को आदर सम्मान देना ही राजनीतिज्ञों की पहचान है.
मंत्री पद पर ये बोले
मौजूदा भाजपा सरकार में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि मुझे मंत्री का शौक नहीं है. मैं सेवा भाव से काम कर रहा हूं. मंत्री का झुनझुना पकड़ाकर भाजपा वाले मुझे डराएं नहीं. मुझे पार्टी से निष्कासित किया जा सकता है विधायक से नहीं. भाजपा मुझे वोट की राजनीति में ढाल न बनाए. साथ ही अनिल शर्मा ने कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर पांच पार्टियां बदलकर चुनाव जीते हैं, वह भी मंत्री हैं. लोग उनके साथ हैं.
सलमान खान से हुई थी बात
अनिल शर्मा ने इंटरव्यू के दौरान बड़ा खुलासा किया. उन्होंने कहा कि जब आश्रय शर्मा ने कांग्रेस का दामन थामा तो बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि वह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से बात करेंगे कि उनका मंत्री पद बना रहे. हालांकि, अनिल शर्मा ने कहा किमंत्री बना रहना मेरे लिए बड़ी बात नहीं हैं. बता दें कि सलमान के बहन अर्पिता खान अनिल शर्मा की बहू हैं. अनिल शर्मा के बड़े बेटे आयुष शर्मा ने अर्पिता से शादी की है.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: कबड्डी स्टार अजय ठाकुर की शादी आज, सचिन तेंदुलकर, अभिषेक बच्चन हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस ने अनुसूचित वर्ग के लोगों से किया भेदभाव : अनुराग ठाकुर
PHOTOS: ऊना के टाहलीवाल की न्यासा फैक्टरी में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान
चिट्टे के साथ पांवटा पुलिस के हाथ लगा नशा तस्कर, बॉर्डर से पकड़ा
