Trending:
गूगल पर
News18 चुनें
होमताजा खबरझारखंडगोड्डा
जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा लगने से पहले इस चिट्ठी से हड़कंप, धारा 144 भी लगी

जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा लगने से पहले एक चिट्ठी ने मचाया हड़कंप, कार्यक्रम रुका, धारा 144 भी लगी

Reported by:
Edited by:
Last Updated:

Godda News: गोड्डा में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होना था. लेकिन, इसके लिए एक चिट्ठी आई और कार्यक्रम पर रोक लगा दी है. स्थल के आसपास धारा 144 भी लागू है. जानें क्यों...

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

गोड्डा: आज यानी 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती है. इस मौके पर गोड्डा के पुराने समाहरणालय के मुख्य गेट के पास फुटपाथ पर नवनिर्मित बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण होना था. लेकिन, कल देर शाम जिला प्रशासन की एक चिट्ठी ने पूरे जिले में हलचल मचा दी. इस चिट्ठी में बाबा साहब की प्रतिमा के अनावरण पर रोक लगा दी गई है.

सोमवार सुबह से ही प्रतिमा स्थापित होने वाले स्थल के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है. विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने प्रतिमा के आसपास बैरिकेडिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया है और आसपास की दुकानों को भी बंद करवा दिया है. ड्रोन से भी हालात का जायजा लिया जाता रहा, ताकि किसी प्रकार का कोई हंगामा न हो पाए.

विज्ञापन

इनको नोटिस जारी..
गोड्डा के अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव ने जानकारी दी कि यह प्रतिमा सार्वजनिक जगह पर स्थापित की जा रही थी, जो सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार अवैध है. सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार किसी भी सार्वजनिक जगह पर किसी भी प्रकार की मूर्ति स्थापित नहीं की जा सकती है. इस वजह से इस पर रोक लगाई गई है. संबंधित निर्माण कार्य करने वाले व्यक्ति को नोटिस जारी कर इसका कारण पूछा गया है.

अब उठ रहे ये सवाल
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद जिले में चर्चा का माहौल गर्म है. लोगों का कहना है कि प्रशासन की कार्रवाई तो सही है, लेकिन जब इस निर्माण कार्य की नींव रखी जा रही थी, तब प्रशासन ने कार्रवाई क्यों नहीं की? नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रोक लगाई गई है. यह रोक निर्माण कार्य शुरू होने से पहले क्यों नहीं लगाई गई? क्या यह किसी राजनीतिक दबाव में किया जा रहा है या फिर प्रशासन इतने दिनों से इस कार्य को नजरअंदाज कर रही थी?

विज्ञापन
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

झारखंड का मौसम पलटी मार रहा! बारिश ने ठंड लौटाई, रांची का तापमान पहुंचा 13°C

हिमाचल के कुल्लू में चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की अचानक मौत, परिवार में शोक

झारखंड में शादी से लौट रही युवती के साथ गैंगरेप! 4 आरोपी गिरफ्तार

क्या छोटे विमानों के लिए चुनौती बन रहा है रांची और पटना से उड़ान भरना?

सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को राहत, ED की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल