Trending:
होमताजा खबरनॉलेज
10अगस्त 1947:पाकिस्तान संविधान सभा में हिंदू बना अध्यक्ष, गांधीजी कलकत्ता में

10 अगस्त 1947: पाकिस्तान संविधान सभा का अध्यक्ष बना एक हिंदू, गांधीजी कोलकाता में रुके

Last Updated:

आजादी का दिन केवल 04 दिन दूर था. भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हो चुका था. दोनों देश के नेता अपने यहां स्थितियों को संभालने में लगे थे. दंगे जारी थे. गांधीजी ने जलते हुए कोलकाता पहुंचकर उसे शांत करने का काम शुरू किया तो स्पेशल ट्रेनें भी शुरू हुईं. जानते हैं 10 अगस्त 1947 के दिन क्या खास बातें हुईं.

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

आजादी का दिन केवल 05 दिन दूर रह गया था. भारत और पाकिस्तान दोनों जगहों पर सियासी हलचल काफी ज्यादा थी. पाकिस्तान में पहली बार संविधान सभा बनाई गई. उसका अंतरिम अध्यक्ष एक हिंदू और जिन्ना का मित्र था. कलकत्ता में दंगे जारी थे. हालांकि गांधीजी वहां पहुंच चुके थे.

गांधीजी सुलगते हुए कोलकाता में पहुंचे. वहां हालत बहुत खराब थी. उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया


विज्ञापन

कलकत्ता में दंगों में कोई कमी नहीं आई.जमकर आगजनी हुई थी. हर ओर सैकड़ों-हजारों जले हुए घर और दुकानें नजर आ रही थीं. बापू ने ट्रेन से उतरने के बाद एकबारगी जब इस शहर को देखा तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि इस शहर का ये हाल भी हो सकता है. वो स्टेशन से कई किलोमीटर दूर सोदेपुर आश्रम पहुंचे.


विज्ञापन

गांधीजी के सोदेपुर आश्रम पहुंचने के बाद लोग झुंडों में उनसे मिलने आ रहे थे लेकिन पीड़ा और गुस्सा हर चेहरे पर नजर आ रहा था. गांधीजी हालात को लेकर चिंतित थे. तब कलकत्ता का पूर्व मेयर एस. मोहम्मद उस्मान वहीं था. वो भी गांधीजी से मिलने आया. वो तो काफी बडे़ ग्रुप के साथ गांधीजी से मिलने आया. गांधीजी को लगा कि ये उन पर दबाव डालने के लिए आया है. लेकिन उसने उनसे 15 अगस्त तक वहीं उनके साथ रुकने का अनुरोध किया.


गांधीजी को लगा भगवान उनसे कलकत्ता में रुकने को कह रहे हैं

उसने कहा, हमें मालूम है कि आप नोआखाली जाने वाले हैं लेकिन हम भी आपके हैं, कृपया हमारी मदद करिए, यहीं रुकिए. गांधीजी को लगा कि यही भगवान की मर्जी है. वो वहीं रुक गए. उनके वहां रुकने से हालात भी बदलने लगे. विस्फोट के मुहाने पर नजर आ रहा कोलकाता शांत होने लगा.


ये भी पढे़ं - 09 अगस्त 1947: कलकत्ता में दंगे भड़के हुए थे, गांधीजी वहीं चल दिए


पाकिस्तान में संविधान सभा की पहली बैठक

कराची में पाकिस्तान संविधान सभा की पहली बैठक शुरू हुई. योगेंद्र नाथ मंडल को उसका अंतरिम अध्यक्ष चुना गया. मंडल मुस्लिम लीग के कट्टर नेताओं में थे. उन्होंने जिन्ना के साथ जोर-शोर से पाकिस्तान की मांग की. बंटवारे से पहले वह पाकिस्तान चले गए थे. वहां उन्हें बाद में पाकिस्तान का पहला कानून मंत्री बनाया गया. इसी बैठक में मोहम्मद अली जिन्ना को सर्वसम्मति से कायदे आजम की खिताब दिया गया.


पाकिस्तान संविधान सभा की पहली बैठक, जिसमें मंडल को अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया


फिर लौटना पड़ा था मंडल को

योगेंद्र नाथ मंडल मुस्लिम लीग के ऐसे नेताओं में थे, जो जिन्ना के बहुत करीब थे. वो जिन्ना के ही कहने पर भारत छोड़कर पाकिस्तान चले गए थे. जब तक जिन्ना जिंदा रहे.तब तक उनकी स्थिति ठीक रही. लेकिन उनकी मौत के बाद मंडल और लियाकत अली के बीच ऐसे गहरे मतभेद पैदा हो गए कि उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा.


ये भी पढे़ं - 08 अगस्त 1947: रेडक्लिफ ने पंजाब को मोटे तौर पर बांट दिया था, गांधीजी ट्रेन में थे


पांडिचेरी में प्रदर्शन

पांडिचेरी में फ्रेंच इंडिया स्टूडेंट कांग्रेस ने फ्रेंच अधिकारियों के सामने आजादी देने के लिए प्रदर्शन किया. पांडिचेरी के साथ उसमें आने वाले जिले माहे, यनम, केराईकल के अलावा बंगाल में हुगली नदी के किनारे बसा चंद्रनगर फ्रांस सरकार के अधीन था. इस प्रदर्शन में केवल एक मांग की गई कि फ्रांस भारतीय अधिपत्य वाले क्षेत्रों का विलय भारत में कर दे. हालांकि ये उस समय नहीं हुआ. 1954 में पांडिचेरी और अन्य स्थानों का विलय भारत में हो पाया.


ये भी पढ़ें - 07 अगस्त 1947 : जिन्ना ने हमेशा के लिए भारत छोड़ दिया, माउंटबेटन से मिला आलीशान गिफ्ट


स्पेशल ट्रेनें

भारत और पाकिस्तान से लोगों को लाने के लिए 30 स्पेशल ट्रेनें चलाईं गईं. इसी के तहत पहली स्पेशल ट्रेन एक दिन पहले इससे सरकारी स्टाफ को कराची पहुंचाया गया.


संदूर स्टेट का भारत में विलय

प्रिंसले स्टेट संदूर ने भारत में विलय पत्र पर हस्ताक्षर कर दिए. इस स्टेट के प्रमुख राजा यशवंत राव ने विलय की सहमति वाले पत्र पर हस्ताक्षर किए. इस राज्य का विलय मद्रास राज्य में होना था.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

अमेरिकी रेगिस्तान में 3500 किलोमीटर के दायरे में गाड़ियों की नो एंट्री क्यों?

नियोग से कितनी संतानें पैदा कर सकती थीं महिलाएं, कैसे तय होते थे पुरुष, नियम

किसके हाथ में NCERT वाली बात? कौन तय करता है बुक में क्या लिखा जाएगा?

5000 प्रकाश वर्ष दूर स्पेस में तैरती मिली 'इंसानी खोपड़ी' जैसी यह चीज क्या है?

क्यों राष्ट्रपति भवन में नहीं रहना चाहते थे राजाजी, मानते थे इसको सफेद हाथी

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल