Trending:
होमताजा खबरनॉलेज
आपका कौन सा पर्सनल डेटा चुरा रहीं, एप्पल, फेसबुक और अमेजन?

आपका कौन सा पर्सनल डेटा चुरा रहीं, एप्पल, फेसबुक और अमेजन?

Last Updated:

सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस दौर में हमारा नाम से लेकर क्रेडिट कार्ड तक की जानकारी क्या सुरक्षित हैं? जानिए इंटरनेट पर आपकी क्या-क्या निजी जानकारियां दांव पर हैं?

ख़बरें फटाफट
विज्ञापन

पूरी दुनिया में पर्सनल डेटा की सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ी पड़ी है. फेसबुक के मुखिया जकरबर्ग तक को इससे जुड़े कठिन सवालों का सामना करना पड़ रहा है. सोशल मीडिया और इंटरनेट के इस दौर में हमारे नाम से लेकर क्रेडिट कार्ड तक की जानकारी क्या वाकई सुरक्षित हैं? जानिए इंटरनेट पर आपकी क्या-क्या निजी जानकारियां दांव पर लगी हैं?


विज्ञापन

अगर आप गूगल से पूछें कि वो आपके बारे में क्या-क्या जानता है तो इसका जवाब आपको असहज कर सकता है. आपके हर क्लिक से लेकर, विज्ञापन की पसंद, बर्थडे की तारीख, आपकी डिवाइस और आपका वाई-फाई नेटवर्क तक सबकी जानकारी गूगल के पास मौजूद है.


विज्ञापन

आगे समझिए कि दुनिया की 6 सबसे बड़ी कंपनियां आपकी कौन सी जानकारियां जमा करती हैं. इसके साथ ही ये बात वो कंपनियां आधिकारिक तौर पर मानती हैं. इन जानकारियों में निजी से लेकर ऑफिशियल सब शामिल हैं. कैम्ब्रिज एनेलेटिका स्कैंडल से लेकर एप्पल की सप्लाई चेन तक निजी डेटा पर खतरे के कई मामले सामने आ चुके हैं. बड़ी कंपनियां भी इस मामले में निशाने पर हैं.


बड़े खतरे से कम नहीं, घर में वाई-फाई की मौजूदगी


होम सिक्योरिटी से लेकर साइबर सिक्योरिटी तक पर काम करने वाली कंपनी सिक्योरिटी बेरॉन ने बड़ी टेक कंपनियों की तुलना की है. इसमें उन्होंने गूगल, फेसबुक, एप्पल, टि्वटर, अमेजन और माइक्रोसॉफ्ट द्वारा आधिकारिक रूप से जमा करने वाले निजी डेटा की जानकारी दी है.




एप्पल, गूगल, फेसबुक और टि्वटर सबसे पास आपका डेटा

सिक्योरिटी बेरॉन की रिपोर्ट के मुताबिक तमाम कंपनियां आपकी वॉइस और फेशियल फीचर्स तक का डेटा अपने पास सुरक्षित रखती हैं. अगर टि्वटर की बात करें तो वो आपका नाम, जेंडर और बर्थडे की जानकारी सुरक्षित रखता है. आपके डिवाइस की भी पूरी जानकारी मौजूद होती है.


जमीन से पाताल तक, मंगल की हर जानकारी देगा इनसाइट


फेसबुक के पास विस्तृत जानकारी मौजूद!

यूजर्स की निजी जानकारियां बेचे जाने के आरोपों के बाद भी फेसबुक आपके वंश, धर्म, फिजिक्ल लोकेशन, शिक्षा, इनकम लेवल, काम, रिलेशनशिप स्टेटस और राजनीतिक विचाराधार तक की जानकारी जुटाता है. इस डेटा को विज्ञापनदाता और अन्य लोग इस्तेमाल करते हैं.


अमेजन के पास भी निजी डेटा

क्रेडिट कार्ड की जानकारियों के अलावा अमेजन सर्च इंजन के जैसे काम करता है. आप क्या खरीद रहे हैं, कहां क्लिक कर रहे हैं और आपने पहले क्या-क्या खरीदा, अमेजन के पास सारी जानकारी मौजूद है.




कैसे 10 हजार रुपए से शुरू हुई फ्लिपकार्ट अरबों के कारोबार तक पहुंची!


डेटा चुराने में गूगल कहीं आगे

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट दोनों डेटा चोरी के मामले में कहीं आगे हैं. गूगल जीमेल के जरिए आपके सारे मेल और कॉन्टेक्ट्स की जानकारी रखता है. मैप्स के जरिए गूगल आपके आने-जाने की हर जानकारी रखता है. अगर एप्पल की बात करें तो वो अपने यूजर्स की ज्यादा जानकारी नहीं जमा करता है. वो बस यूजर्स के मैसेज भेजने के दौरान मेटा-डेटा ट्रैक करता है.

Click here to add News18 as your preferred news source on Google.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें

फोटो

मच्छरों को कब लगा इंसानों के खून का चस्का? आज भी हर साल लेते हैं 6 लाख की जान

UBER की एयर टैक्सी कर देगी ट्रैफिक की छुट्टी! 320 km/h होगी स्पीड

दिल्ली में डबल डेकर बस रिटर्न्स: संसद से लेकर इंडिया गेट तक घुमाएगी, जानें सब

सुल्तानपुर के ये इलाके हैं सबसे किफायती, 2500 से 5000 में मिल जाएगा कमरा

बहराइच की पांच सुरक्षित और सुविधाजनक कॉलोनियां, जो लोगों की पहली पसंद

और देखें

ताज़ा समाचार

अमेरिकी रेगिस्तान में 3500 किलोमीटर के दायरे में गाड़ियों की नो एंट्री क्यों?

नियोग से कितनी संतानें पैदा कर सकती थीं महिलाएं, कैसे तय होते थे पुरुष, नियम

किसके हाथ में NCERT वाली बात? कौन तय करता है बुक में क्या लिखा जाएगा?

5000 प्रकाश वर्ष दूर स्पेस में तैरती मिली 'इंसानी खोपड़ी' जैसी यह चीज क्या है?

क्यों राष्ट्रपति भवन में नहीं रहना चाहते थे राजाजी, मानते थे इसको सफेद हाथी

और पढ़ें
होमटी20 वर्ल्ड कपलाइव टीवीलोकल